-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Suspense Over Gadchiroli Bjp City President Prashant Waghmare Continues
Gadchiroli News: गड़चिरोली में कौन करेगा भाजपा का नेतृत्व? वाघमारे को मिली राहत, परिवर्तन पर सस्पेंस बरकरार
- Written By: प्रिया जैस
Gadchiroli News: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए शहरअध्यक्षों की सूची जारी की है। लेकिन पार्टी द्वारा जारी की गई इस सूची में गड़चिरोली का नाम नहीं है।

प्रशांत वाघमारे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
गड़चिरोली: आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्था के चुनाव के मद्देनजर भाजपा द्वारा संपूर्ण राज्य में संगठन मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। जिसके अनुसार राज्य में पार्टी के नये जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जा रहे है। इसके लिये हाल ही में पार्टी द्वारा मुलाखत की प्रक्रिया भी ली गई। इस बीच मंगलवार को पार्टी द्वारा नये जिलाध्यक्ष की सूची भी तैयार की गई। लेकिन इसमें गड़चिरोली के जिलाध्यक्ष का नाम नहीं है। जिससे वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रशांत वाघरे को राहत मिलने की बात कही जा रही है।
महाराष्ट्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश चुनाव अधिकारी विधायक चैनसुख संचेती के हस्ताक्षर से भाजपा के राज्य भर के अनेक जगहों पर जिलाध्यक्ष की सूची घोषित की गई। इसमें विदर्भ समेत मुंबई, उत्तर महाराष्ट्र, मराठवाडा विभाग के नये जिलाध्यक्ष के नामों का समावेश है। इसमें गड़चिरोली का समावेश नहीं किया गया।
प्रशांत वाघमारे को मिली राहत
वर्तमान में गड़चिरोली के भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में प्रशांत वाघरे जिम्मेदारी संभाल रहे है। वहीं ओबीसी चेहर के रूप में आदिवासी बहुल गड़चिरोली जिले में उन्होंने भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
गड़चिरोली में आंगनवाड़ी कर्मियों और आशा वर्करों का मोर्चा, 24 माह का कोरोना भत्ता देने की मांग
दतिया उपचुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों में बाहरी चेहरों की भरमार, कांग्रेस ने लोकल लीडर्स पर लगाया दांव
भारतीय जनता पार्टीच्या संघटनात्मक जिल्ह्यांकरिता जिल्हाध्यक्षपदांची घोषणा आज करण्यात आली. प्रदेश निवडणूक अधिकारी आमदार चैनीसुख संचेती यांनी या नावांची घोषणा केली. महाराष्ट्रातील अभूतपूर्व विजयानंतर आणि लक्ष्यवेधी ठरलेल्या संघटन पर्वानंतर आता नवीन जिल्हाध्यक्ष आपले पद… pic.twitter.com/TZ4yUNZJKz — Chandrashekhar Bawankule (@cbawankule) May 13, 2025
लेकिन भाजपा के निरीक्षक ने जिला मुख्यालय गड़चिरोली में हाल ही में नये जिलाध्यक्ष के चयन प्रक्रिया संदर्भ में बैठक ली। इस समय अनेक इच्छूकों ने दावेदारी पेश की। इस बैठक में पूर्व सांसद डा. अशोक नेते, विधायक डा. मिलिंद नरोटे, पूर्व विधायक डा. देवराव होली, डा. नामदेव उसेंडी, पूर्व विधायक कृष्णा गजबे आदि समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
गड़चिरोली में नक्सली कैंप ध्वस्त, सुरक्षाबलों और माओवादियों में हुई मुठभेड़, सामान जब्त
गड़चिरोली में नेतृत्व परिवर्तन पर सस्पेंस कायम
जिसके कारण जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में नया चेहरा देखने मिलेगा, ऐसी चर्चा शुरू थी। लेकिन भाजपा द्वारा घोषित की गई नये जिलाध्यक्ष के पहले सूची में गड़चिरोली का नाम नहीं होने से आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। गड़चिरोली-चिमुर लोस क्षेत्र समेत जिले के अहेरी, आरमोरी व गड़चिरोली इन तीनों विस क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। जिससे पार्टी संगठन स्तर पर अन्य घटक को नेतृत्व का मौका मिले, ऐसी चर्चा हमेशा ही सुनने मिलती है।
Suspense over gadchiroli bjp city president prashant waghmare continues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














