- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Police Demolished Naxalite Camp In An Encounter
गड़चिरोली में नक्सली कैंप ध्वस्त, सुरक्षाबलों और माओवादियों में हुई मुठभेड़, सामान जब्त
- Written By: आकाश मसने
गड़चिरोली में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस जवानों ने नक्सलियों का कैंप ध्वस्त कर दिया है। यहां से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है।

मुठभेड़ के बाद जब्त नक्सली सामान
गड़चिरोली: पिछले कुछ वर्षों से जिला पुलिस दल नक्सल आंदोलन पर हावी होने के कारण जिले में नक्सली गतिविधियां काफी हद बढ़ गई है। वहीं जिले के दुर्गम और अतिदुर्गम क्षेत्र में पुलिस सहायता केंद्र शुरू किए जाने के कारण नक्सलियों का जिले के जंगल में प्रवेश बंद हो गया है। इधर पुलिस कार्रवाईयों के चलते भयभित हुए अनेक नक्सलियों ने जिला पुलिस दल के सामने आत्मसमर्पण किया है और अनेक नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कारण वर्तमान में जिला नक्सल मुक्त होने के कगार पर पहुंच गया है।
रविवार को भामरागड़ तहसील अंतर्गत आने वाले तथा महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा पर बसे कवंडे गांव के जंगल परिसर में नक्सली कैंप लगाकर पुलिस दल को क्षति पहुंचाने के लिए षडयंत्र रच रहे थे। इस मामले की गोपनीय जानकारी मिलते ही पुलिस जवानों ने नक्सल विरोधी अभियान चलाया।
इस बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस जवानों ने नक्सलियों का कैंप ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है। यह मुठभेड़ सोमवार को सुबह की बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Chhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
3 जगहों पर दो घंटों तक चली झड़प
कवंडे गांव के जंगल परिसर में रविवार से ही नक्सली कैंप लगाकर पुलिस जवानों को क्षति पहुंचाने के लिए षडयंत्र रचने की जानकारी मिलते ही सोमवार को सुबह अपर पुलिस अधीक्षक एम। रमेश के नेतृत्व में सी-60 के करीब 200 जवानों ने उक्त जंगल परिसर को घेरकर जंगल में नक्सल विरोधी अभियान चलाया।
इसी बीच पुलिस जवानों को अपनी ओर आते देख नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर अंधाधुंद गोलीबारी शुरू कर दी। विशेषत: यह मुठभेड़ विभिन्न तीन जगहों पर करीब 2 घंटों तक चली। इसी बीच पुलिस जवानों का बढ़ता दबाव देख नक्सली घंने जंगल का लाभ उठाते हुए जंगल में फरार हो गये।
भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद
कवंडे के जंगल में नक्सलियों का कैंप शुरू होने की जानकारी मिलते ही रविवार की शाम से ही पुलिस जवानों ने उक्त जंगल परिसर में नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया। और सोमवार को सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।
करीब 2 घंटों तक चली इस मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल में फरार हो गये। जिसके बाद पुलिस जवानों ने नक्सली कैंप को नष्ट करते हुए घटना स्थल की जांच करने पर घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त की है। जिसमें स्वयंचलित इंसास राइफल, एक सिंगल शॉट रायफल, एक मैगजीन, अनेक जीवित कारतूस, डिटोनेटर, एक रेडियो, तीन पिट्टु और वॉकी टॉकी चार्जर समेत अन्य सामग्री का सामग्री का समावेश है।
कुछ नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की आशंका
करीब 2 घंटों तक विभिन्न तीन जगह पर हुई मुठभेड़ के दौरान नक्सली जंगल में फरार हो गये। जिसके बाद पुलिस जवानों ने नक्सलियों का कैंप ध्वस्त किया। और भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है।
विशेषत: इस मुठभेड़ में कुछ नक्सली मृत अथवा घायल होने की संभावना पुलिस विभाग ने जताई है। जिसके कारण उक्त जंगल परिसर में नक्सल विरोधी अभियान तीव्र किये जाने की जानकारी पुलिस विभाग ने दी है।
Gadchiroli police demolished naxalite camp in an encounter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMChhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
May 30, 2026 | 10:48 PMमैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













