ISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन

ISRO Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 95 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। चयनित उम्मीदवारों को 9,600 से 12,300 रुपये तक मासिक स्टाइपेंड मिलेगा।
ISRO-ISTRAC Recruitment 2026: Recruitment for 95 apprentice posts in ISRO, apply by July 31
इसरो इस्ट्रैक भर्ती (सोर्स-एआई नीर्मित)
Updated on

ISRO-ISTRAC Apprentice Vacancy: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) ने वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ट्रेड (आईटीआई) अप्रेंटिस के कुल 95 पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को बेंगलुरु, लखनऊ और श्री विजया पुरम स्थित इस्ट्रैक केंद्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया 22 जून से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई तक निर्धारित ईमेल आईडी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों का राष्ट्रीय अप्रेंटिस प्रशिक्षण योजना (NATS) पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। भर्ती के लिए इंजीनियरिंग, लाइब्रेरी साइंस, डिप्लोमा और आईटीआई से संबंधित विभिन्न योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। चयन आवेदन की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन, इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 9,600 रुपये से 12,300 रुपये प्रति माह तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। सितंबर में विभिन्न केंद्रों पर इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

95 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

इसरो-इस्ट्रैक की ओर से जारी 95 रिक्तियों में ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 62, डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी के 25 और ट्रेड आईटी के 8 पद शामिल हैं। अप्रेंटिस के इन 95 पदों के लिए प्रशिक्षण का स्थान बेंगलुरु, लखनऊ और श्री विजया पुरम तय किया गया है।

इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी विषय के अनुसार, ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 62 पदों में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और उससे जुड़ी शाखाएं से 23, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और उससे जुड़ी शाखाएं से 28, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और उससे जुड़ी शाखाएं से 3, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और उससे जुड़ी शाखाएं से 4, सिविल इंजीनियरिंग से 1, बीएससी (सीएस/आईटी) से 1 और लाइब्रेरी साइंस से 2 पद शामिल हैं।

डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी के 25 पदों पर भर्ती

इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी की शाखा (विषय) के अनुसार, डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी के 25 पदों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग और उससे जुड़ी शाखाएं से 3, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और उससे जुड़ी शाखाएं से 3, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और उससे जुड़ी शाखाएं से 6, सिविल इंजीनियरिंग और उससे जुड़ी शाखाएं से 1, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और उससे जुड़ी शाखाएं से 7 और कमर्शियल प्रैक्टिस के 5 पद शामिल हैं। इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी की शाखा (विषय) के अनुसार, ट्रेड आईटी के 8 पदों में इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 4, मशीनिस्ट का 1, इलेक्ट्रिकल का 1, आईटी-टीएसएम का 1 और फिटर का 1 पद शामिल हैं।

NATS रजिस्ट्रेशन है अनिवार्य

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 जून से शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने की इच्छा रखते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर अपने सभी दस्तावेजों को अपलोड करने की सलाह दी जाती है। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि आवेदन करने से पहले उनका एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्टर होना अनिवार्य है।

ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI उम्मीदवार पात्र

ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में बीई या बीटेक और लाइब्रेरी साइंस पद के लिए एमएलआईएससी (पुस्तकालय और सूचना विज्ञान) में होनी चाहिए। डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी पदों के लिए संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त राज्य बोर्ड द्वारा दिया गया इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और ट्रेड आईटी पोस्ट के लिए किसी मान्यता विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए।

12,300 रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेजों की जांच/इंटरव्यू, अंतिम मेरिट सूची, मेडिकल फिटनेस, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद ट्रेड आईटी पद पर चयनित कैंडिडेट्स को 9,600 रुपए, डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी को 10,900 रुपए और ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी को 12,300 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।

बेंगलुरु, लखनऊ और श्री विजया पुरम में प्रशिक्षण

इंटरव्यू लखनऊ में 27 और 28 अगस्त को 'इस्ट्रैक, लखनऊ सेक्टर-जी, जानकीपुरम, कुर्सी रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश - 226021' पते पर आयोजित किए जाएंगे। श्री विजया पुरम में इंटरव्यू 3 और 4 सितंबर को 'इस्ट्रैक, श्री विजया पुरम डॉलीगंज, श्री विजया पुरम, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह पिन कोड: 744103' पते पर आयोजित किए जाएंगे।

बेंगलुरु में इंटरव्यू 9 और 11 सितंबर को 'इस्ट्रैक, बेंगलुरु प्लॉट 12 और 13, तीसरा मुख्य, दूसरा चरण, पीन्या औद्योगिक क्षेत्र, बेंगलुरु- 560058' पते पर आयोजित किए जाएंगे। सभी सेंटर पर उम्मीदवारों से सुबह 8.30 बजे तक सेंटर पर रिपोर्ट करने को कहा गया है।

उम्मीदवार के लिए मुख्य बातें

साक्षात्कार में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को समय से निर्धारित केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित दस्तावेजों की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है। इसी के साथ आवेदकों को भर्ती, योग्यता, चयन और आवेदन प्रक्रिया आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इसरो-इस्ट्रैक के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना को चेक करने की सलाह दी जाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com