- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Savela Villagers Protest Warning Road Repair Delay Gadchiroli
आश्वासन हुआ विफल-अब होगा जनआक्रोश, सड़क की मरम्मत के लिए सावेला के ग्रामीणों का आक्रामक रुख
Savela-Potegaon Road: गड़चिरोली के सावेला-पोटेगांव मार्ग की हालत खराब होने से ग्रामीणों ने 8 दिन में सड़क मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
- Written By: आंचल लोखंडे

आश्वासन हुआ विफल, अब होगा जनआक्रोश
गड़चिरोली तहसील के महत्वपूर्ण और अधिक यातायात वाले मार्ग के रूप में पहचाने जाने वाले सावेला-पोटेगांव इस मार्ग की हालत पिछले अनेक माह से विकट हो गयी है। इस मार्ग पर रापनि की बस तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस समस्या की ओर सावेलावासियों ने लोकनिर्माण विभाग का ध्यानाकर्षण कराने के बाद पोला उत्सव तक सड़क का कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया था।
लेकिन अब दो माह की कालावधि बीत जाने के बाद भी आश्वासन पर अमल नहीं किए जाने से सावेलावासियों ने आक्रामक भूमिका लेते हुए आगामी 8 दिनों का अल्टीमेटम देकर तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। तहसील के सावेला पोटेगांव इस मार्ग पर बड़े पैमाने पर वाहनों की आवाजाही होती है। इस मार्ग पर परिसर के विभिन्न गांवों के छात्र शिक्षा लेने के लिये जिला मुख्यालय गडचिरोली में आवागमन करते है। लेकिन उक्त मार्ग की देखभाल, दुरुस्ती नहीं होने के कारण मार्ग की हालत पूरी तरह विकट हो गयी है।
पैदल भी चलना मुश्किल
सड़क पर जगह-जगह पर विशाल गड्डे निर्माण होकर इसमें बारिश का पानी जमा हो गया है। जिससे रापनि की बस को दूर रही, लेकिन पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है। वाहनधारकों को वाहन चलाते समय बड़ी कसरत करनी पड़ रही है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों ने लोकनिर्माण विभाग के कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा था। जहां चर्चा के दौरान पोला उत्सव तक सडक निर्माण करने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
विकास का मुखौटा महासभा में उतरा, मनपा में शामिल 24 गांवों की बदहाल स्थिति उजागर
‘ऑपरेशन टाइगर’ की सुगबुगाहट: शिंदे के संपर्क में ठाकरे गुट के सांसद, पीएम से मुलाकात में तय हुआ रोडमैप
मनमाड-इंदौर रेल परियोजना: किसानों को मिले 6 गुना मुआवजा, सांसद शोभा बच्छाव ने लोकसभा में उठाई मांग
लैंगिक समानता केवल सामाजिक विचार नहीं, सुशासन की आवश्यकता – डॉ. नीलम गोर्हे
तीव्र आंदोलन की चेतावनी
लेकिन अब दो माह की कालावधि बित जाने के बाद भी सडक निर्माण को शुरूआत नहीं की गई है। जिससे राजनेता समेत प्रशासन के अधिकारियों का आश्वासन विफल होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। आगामी 8 दिनों में सडक निर्माण का कार्य शुरू नहीं करने पर सावेला परिसर के नागरिक तीव्र आंदोलन करेंगे, ऐसी चेतावनी ग्रामसभा के शिवाजी नरोटे, हलामी, सरपंच सुरेखा मडावी, मनोहर पोटावी, दिवाकर हिचामी, ज्ञानेश्वर मजूमकर, संदीप गोटा, दिवाकर फुलझेले आदि ने की है।
Savela villagers protest warning road repair delay gadchiroli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विकास का मुखौटा महासभा में उतरा, मनपा में शामिल 24 गांवों की बदहाल स्थिति उजागर
Mar 18, 2026 | 10:08 PM‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PMNepal-China Dispute: मनमोहन टेक्निकल कॉलेज में जलाई गई शी जिनपिंग की किताबें, चीन ने जताई आपत्ति
Mar 18, 2026 | 10:05 PMईरान के दो मजबूत पिलर ढहे, खुफिया मंत्री की मौत पर पेजेश्कियन ने की पुष्टि; जानें क्या बोले राष्ट्रपति
Mar 18, 2026 | 09:59 PMपाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, अनफिट होने पर भी वर्ल्ड कप खेले बाबर-फखर, जांच रिपोर्ट में खुली चयन की पोल
Mar 18, 2026 | 09:58 PM‘ऑपरेशन टाइगर’ की सुगबुगाहट: शिंदे के संपर्क में ठाकरे गुट के सांसद, पीएम से मुलाकात में तय हुआ रोडमैप
Mar 18, 2026 | 09:56 PMभारत की यह शानदार जगहें यूरोप को भी देती हैं कड़ी टक्कर, जानिए इन 4 टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में
Mar 18, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM












