- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Ramsagar Talab Armori Safai Saundaryikaran Demand Encroachment Issues
रामसागर तालाब समस्याओं से घिरा, सौंदर्यीकरण की मांग तेज, प्रशासन कर रहा अनदेखी
Lake Pollution Issue: आरमोरी के ऐतिहासिक रामसागर तालाब में भारी गंदगी, नालों का पानी और प्रशासन की अनदेखी से हालत बदतर है। नागरिकों ने तुरंत सौंदर्यीकरण और स्वच्छता अभियान की मांग की।
- Written By: आंचल लोखंडे

रामसागर तालाब समस्याओं से घिरा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Ramsagar Lake Armori: शैक्षणिक, धार्मिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण आरमोरी शहर अपनी ऐतिहासिक पहचान के लिए प्रसिद्ध है। शहर के मध्य स्थित दुर्गा माता मंदिर, राम मंदिर, हनुमान मंदिर और हेमाडपंथी मंदिर इस क्षेत्र की आस्था का केंद्र हैं। इन्हीं देवस्थानों के पास स्थित रामसागर तालाब शहर की सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। एक समय अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए चर्चित रहा यह तालाब आज उपेक्षा का शिकार होकर गंदगी, दुर्गंध और कचरे से घिरा हुआ है।
लोकप्रिय धार्मिक स्थल से सटे इस ऐतिहासिक तालाब की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। दुर्गादेवी घटस्थापना अवधि में जिले और विदर्भ क्षेत्र से आने वाले लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन तालाब के आसपास फैली गंदगी शहर की छवि को खराब कर रही है। शहर के कई वार्डों का कचरा, नालियों का गंदा पानी और मलमूत्र सीधे तालाब में छोड़ा जाता है। इसके अलावा, लोग खुले में शौच भी करते हैं, जिससे तालाब गंभीर प्रदूषण की चपेट में है।
नागरिकों में रोष बढ़ता जा रहा
तालाब से सटे विद्यालय, आंगनवाड़ी और नागरिकों के घरों पर भी इसका स्वास्थ्य संबंधी प्रभाव पड़ रहा है। आरमोरी को वर्ष 2018 में नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद बड़ी निधि प्राप्त हुई, लेकिन कई वर्षों से तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण नागरिकों में रोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से तत्काल उपाययोजना कर तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
मरीजों को आसान सहायता दिलाने की तैयारी, Maharashtra Health Schemes के लिए बनेगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
बॉम्बे हाई कोर्ट का निर्देश, Khashaba Dadasaheb Jadhav को पद्म विभूषण पर 4 मई तक फैसला करे केंद्र
Satara ZP Election विवाद के बाद कई IPS अधिकारियों के तबादले, एकनाथ शिंदे गुट के आरोपों का दिखा असर
Nashik TCS Case में आरोपी निदा खान सस्पेंड, कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर फैसला टाला
पदाधिकारियों को ध्यान देने की आवश्यकता
नागरिक हरीजी दुमाने ने कहा कि देवस्थान के पास स्थित इस ऐतिहासिक रामसागर तालाब में नालियों से गंदा पानी और मलमूत्र गिराए जाने से गंभीर प्रदूषण फैल गया है। तालाब का अस्तित्व खतरे में है। पिछले कई वर्षों से सौंदर्यीकरण की मांग की जा रही है, लेकिन ग्राम पंचायत से लेकर नगर परिषद प्रशासन तक सभी ने अनदेखी की है।
ये भी पढ़े: अतिक्रमण हटाने में हो नियमों का पालन, नागरिकों ने की निष्पक्ष कार्रवाई की उठाई मांग
समस्या हल करने का करेंगे प्रयास
नप आरमोरी मुख्याधिकारी प्रतेश मगरे ने कहा कि तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए पूर्व नगर परिषद प्रशासन ने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्ताव रखा था। निरीक्षण भी हुआ था, फिर भी कार्य शुरू नहीं हो सका जो निराशाजनक है। मैं स्वयं प्रशासनिक स्तर पर तथा पदाधिकारियों के सहयोग से इस समस्या को प्राथमिकता देकर हल करने का प्रयास करूंगा।
Ramsagar talab armori safai saundaryikaran demand encroachment issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स से, यहां देखें मुकाबले से जुड़ी A to Z डिटेल्स
Apr 21, 2026 | 08:20 AMतिलक वर्मा ने बनाए थे 22 गेंद में 19 रन, फिर हार्दिक ने लगाई फटकार और 23 गेंदों में मचा दी तबाही! देखें VIDEO
Apr 21, 2026 | 08:01 AM21 अप्रैल का इतिहास: पानीपत की पहली लड़ाई में बाबर की जीत, भारत में मुगल शासन की नींव पड़ी
Apr 21, 2026 | 07:58 AMमरीजों को आसान सहायता दिलाने की तैयारी, Maharashtra Health Schemes के लिए बनेगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
Apr 21, 2026 | 07:57 AMUAE में ईरान समर्थित आतंकी साजिश नाकाम, सुरक्षा एजेंसियों ने कई संदिग्धों को किया गिरफ्तार
Apr 21, 2026 | 07:50 AMमहिला बिल गिरने पर बीजेपी का बड़ा एक्शन आज, लखनऊ में सीएम आवास से विधानसभा तक योगी करेंगे पैदल मार्च
Apr 21, 2026 | 07:47 AMबॉम्बे हाई कोर्ट का निर्देश, Khashaba Dadasaheb Jadhav को पद्म विभूषण पर 4 मई तक फैसला करे केंद्र
Apr 21, 2026 | 07:38 AMवीडियो गैलरी

मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Apr 20, 2026 | 10:17 PM
DM ने रिश्वत में लिया 1.75 लाख का iPhone, फिरोजाबाद तहसीलदार राखी शर्मा का सनसनीखेज खुलासा! ऑडियो क्लीप वायरल
Apr 20, 2026 | 10:05 PM












