Satara ZP Election विवाद के बाद कई IPS अधिकारियों के तबादले, एकनाथ शिंदे गुट के आरोपों का दिखा असर

Satara ZP Election विवाद के बाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसपी Tushar Doshi का तबादला सांगली कर दिया गया है, जबकि कई अन्य अधिकारियों की भी नई नियुक्तियां की गई हैं।
satara-zp-election-row-police-transfer-tushar-doshi-sangli
आईपीएस ऑफिसर (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Satara ZP Election Row Police Transfer: सातारा जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव में कथित रूप से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) के सदस्यों को मतदान करने से रोकने के कारण विवादों में आए सातारा पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी का तबादला कर दिया गया है।

दोशी को अब सांगली का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। सातारा जिला परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मिली हार के बाद शिंदे सेना बौखला गई थी। शिंदे गुट के कैबिनेट मंत्री शंभूराजे देसाई ने आईपीएस दोशी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Satara ZP Election को लेकर एकनाथ शिंदे ने लगाए थे गंभीर आरोप

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी सातारा जिला परिषद में हार के बाद इसे लोकतंत्र की हत्या बताया था। इस चुनाव में बीजेपी प्रिया शिंदे जिला परिषद की अध्यक्ष निर्वाचित हुई, जबकि शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस सुनेत्रा पवार गठबंधन के पास बहुमत होने के बावजूद उनका उम्मीदवार मात्र एक वोट के अंतर से हार गया था। शिंदे गुट के नेताओं ने कहा था कि पुलिस ने उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया।

दोशी के निलंबन पर बवाल

यह मामला महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र में भी उठाया गया था जिसके बाद विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोहे ने सातारा के तत्कालीन एसपी तुषार दोशी को निलंबित करने के आदेश दिए थे। लेकिन बाद में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस प्रशासकीय कार्यों में हस्तक्षेप मानते हुए इस पर रोक लगा दी थी। हालांकि अब मामला ठंडा पड़ जाने के बाद दोशी को सांगली भेज दिया गया है।

अधिकारी वर्तमान पद नई पोस्टिंग
तुषार दोशी एसपी, सातारा एसपी, सांगली
निखिल पिंगले पुलिस उपायुक्त, पुणे एसपी, सातारा
संदीप घुगे एसपी, सांगली पुलिस उपायुक्त, मुंबई
योगेश गुप्ता एसपी, कोल्हापुर पुलिस उप महानिरीक्षक, गड़चिरोली
निलोत्पल एसपी, गड़चिरोली एसपी, कोल्हापुर
महेश्वर रेड्डी एसपी, जलगांव एसपी, आपराधिक जांच विभाग, पुणे
श्रीकांत धिवरे एसपी, धुलिया एसपी, जलगांव
राजकुमार शिंदे पुलिस उपायुक्त, पुणे एसपी, वाशिम
एम रमेश एसपी, गड़चिरोली
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com