21 अप्रैल का इतिहास: पानीपत की पहली लड़ाई में बाबर की जीत, भारत में मुगल शासन की नींव पड़ी

First Panipat War: 21 अप्रैल 1526 को पानीपत की पहली लड़ाई में बाबर व इब्राहिम लोदी आमने-सामने हुए। बाबर ने तोपों व नई युद्ध रणनीति के दम पर लोदी की सेना को हराकर भारत में मुगल साम्राज्य की नींव रखी।
History of April 21: Babur's Victory in the First Battle of Panipat—The Foundation of Mughal Rule Laid in India.
पानीपत की पहली लड़ाई( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Babur Ibrahim Lodhi Battle 1526: देश के इतिहास में 21 अप्रैल का दिन एक निर्णायक मोड़ लेकर आया। वर्ष 1526 में वह 21 अप्रैल का ही दिन था, जब काबुल के शासक जहीरूद्दीन मोहम्मद बाबर और दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई हुई।

इस लड़ाई में बाबर ने जहां तोपों का इस्तेमाल किया, वहीं लोदी ने हाथियों की परंपरागत ताकत के दम पर जंग लड़ी, लेकिन बाबर की सेना संख्या में कम होने के बावजूद लोदी की सेना पर भारी पड़ी। इस लड़ाई में लोदी मारा गया और भारत में मुगल साम्राज्य की नींव पड़ी।

देश-दुनिया के इतिहास में 21 अप्रैल की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार हैं:-

1451 : लोदी वंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना।

1526 : मुगल शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया और भारत में मुगल शासन की नींव पड़ी।

1895 : अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर 'पैनटॉप्टिकॉन' का प्रदर्शन किया गया।

1926 : इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म। उनका पूरा नाम एलिजाबेथ एलेक्जेंद्रा मेरी था और सबसे लंबे समय तक इंग्लैंड पर शासन करने का रिकार्ड उनके नाम पर है।

1938 : 'सारे जहां से अच्‍छा हिंदोस्‍ता हमारा'... के रचयिता मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन।

1941 : यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1945 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ की सेना ने जर्मनी के बर्लिन शहर के कुछ बाहरी इलाक़ों पर कब्जा कर लिया। इसे हिटलर के खिलाफ एक बड़ी जीत माना गया।

1960 : ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाया गया।

1975 : दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति थिऊ ने इस्तीफा दिया।

1987: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम धमाके में 100 से ज्यादा लोगों की मौत। कार में रखे विस्फोटक में धमाके का आरोप लिट्टे पर लगा। घटना में 300 लोग घायल भी हुए।

1989 : चीन के थ्येनआन मन चौराहे पर छात्रों का विशाल प्रदर्शन।

1996 : भारतीय वायु सेना के अधिकारी संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।

2023: ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने इस्तीफा दिया।

2024: मालदीव के संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति मुइज्जू की पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया।

2025: पोप फ्रांसिस का निधन।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com