-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Kharif Final Paisewari 47 Paise Farmer Crisis
वर्धा के किसानों पर प्रकृति की मार, अंतिम पैसेवारी महज 47 पैसे, जिले के 1339 गांवों में ‘फसल संकट
- Written By: प्रिया जैस
Wardha Paisewari 2026: वर्धा जिले की अंतिम पैसेवारी 47 पैसे घोषित। एक भी गांव 50 पैसे के पार नहीं। अतिवृष्टि और बीमारियों ने बर्बाद की फसल। जानें तहसीलवार आंकड़े।

वर्धा न्यूज
Wardha Agri News: वर्धा जिले के खरीफ मौसम की अंतिम पैसेवारी घोषित की गई है। इस संदर्भ में जिलाधिकारी वान्मथी सी। ने अंतिम मुहर लगाई है। रिपोर्ट के अनुसार चालू वर्ष में खरीफ फसलों की औसत पैसेवारी 47 पैसे दर्ज की गई है। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग खेती तथा खेती से जुड़े व्यवसायों पर निर्भर हैं। ऐसे में पैसेवारी का यह आंकड़ा किसानों की आर्थिक स्थिति पर प्रत्यक्ष प्रभाव डालने वाला साबित होगा।
जानकारी के मुताबिक जिले में कुल 4 लाख 34 हजार 442 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है। इसमें से 3 लाख 93 हजार 958 हेक्टेयर में इस वर्ष खरीफ की बुआई की गई, जबकि 40 हजार 484 हेक्टेयर भूमि खाली पड़ी रही। मौसम की अनिश्चितता ने किसानों को शुरू से ही परेशानी में रखा। शुरूआती दिनों में बरसात ने मुंह फेरा।
खरीफ फसलों की बुआई
बाद में बुआई के अनुकूल वर्षा हुई तो किसानों ने बड़े पैमाने पर कपास, सोयाबीन, तूअर सहित अन्य खरीफ फसलों की बुआई की। लेकिन फसल के दौरान कई स्थानों पर अतिवृष्टि और बाढ़ जैसी स्थिति बनी। इससे खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
वर्धा में करंजी-काजी के पास कार की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, 15 विद्यार्थी घायल, 6 की हालत गंभीर
वर्धा जिला योजना समिति की बैठक में पालकमंत्री भोयर के निर्देश, 470 करोड़ की विकास योजनाओं से होगा कायाकल्प
वर्धा में गैस कटर से ATM काटकर ₹12.22 लाख की चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
वहीं फलधारण के समय सोयाबीन पर यलो मोज़ेक और चारकोल रॉट बीमारी का प्रकोप बढ़ा, जिससे उत्पादक किसानों को बड़ा आर्थिक झटका लगा। इन सभी कारणों को परखने के बाद जिला प्रशासन ने अंतिम पैसेवारी तय करते हुए इसे 47 पैसे घोषित की।
कारंजा तहसील में सबसे खाली रही जमीन
इस वर्ष वर्धा जिले में कुल 40 हजार 484 हेक्टेयर भूमि बिना उपज की रही। जिसमें वर्धा तहसील 741 हेक्टेयर, सेलू 5 हजार 474 हेक्टेयर, देवली 3 हजार 375 हेक्टेयर, आर्वी 6 हजार 631 हेक्टेयर, आष्टी 1 हजार 591 हेक्टेयर, हिंगनघाट 4 हजार 434 हेक्टेयर, समुद्रपुर 5 हजार 155 हेक्टेयर व कारंजा 13 हजार 83 हेक्टेयर है।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र की राजनीति में ‘मराठा संघ सेवा’ की बढ़ी पकड़, कैसे बदला वर्धा का सियासी समीकरण?
किसी गांव ने पार नहीं किया 50 पैसे का आंकड़ा
जिले के 1 हजार 387 गांवों में से 48 गांवों की पैसेवारी विभिन्न कारणों के चलते घोषित नहीं की गई है। शेष 1 हजार 339 गांवों में जहां पैसेवारी तय की गई। जिसमें एक भी गांव की पैसेवारी 50 पैसे से अधिक नहीं है। पैसेवारी घोषित नहीं हुई वह गांव तहसील निहाय निम्न है। वर्धा – 1, सेलू – 9, देवली – 2, आर्वी – 14, आष्टी – 18, कारंजा – 1 और समुद्रपुर – 3 का समावेश है।
| तहसील | पैसेवारी |
|---|---|
| वर्धा | 45 पैसे |
| सेलू | 47 पैसे |
| देवली | 46 पैसे |
| आर्वी | 47 पैसे |
| आष्टी | 48 पैसे |
| कारंजा | 48 पैसे |
| हिंगनघाट | 46 पैसे |
| समुद्रपुर | 47 पैसे |
Wardha kharif final paisewari 47 paise farmer crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेपर लीक पर बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परीक्षा धांधली मामलों के लिए 25 फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन
Aug 05, 2026 | 11:09 AMसुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
Aug 05, 2026 | 11:02 AMगलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग
Aug 05, 2026 | 11:01 AMAwarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Aug 05, 2026 | 10:56 AMयवतमाल पुलिस के हत्थे चढे साइबर ठगी के तीन मास्टरमाइंड, पुणे से लेकर राजस्थान तक है इनका साइबर रैकेट
Aug 05, 2026 | 10:53 AMसावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
Aug 05, 2026 | 10:53 AMनासिक हाईवे पर FDA की बड़ी स्ट्राइक! भिवंडी जा रहा ₹79 लाख का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू जब्त
Aug 05, 2026 | 10:50 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














