- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Students Demand School Bus Timing Issue
बस नहीं मिली तो छात्र पहुंच गए थाने, धानाेरा के बच्चे ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
Gadchiroli News: गड़चिरोली में मानव विकास मिशन की बसें समय पर न आने से स्कूली छात्र परेशान है। धानोरा के छात्रों ने पुलिस थाने पहुंचकर समय पर बसें चलाने की गुहार लगाई, पुलिस ने डिपो प्रबंधक से संपर्क
- Written By: आकाश मसने

थाने पहुंचे छात्र (फोटो नवभारत)
Gadchiroli Bus Service: ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा मानव विकास मिशन अंतर्गत बसें चलाई जाती हैं, ताकि दूरदराज के गांवों से आने वाले विद्यार्थियों को समय पर स्कूल पहुंचने की सुविधा मिल सके। लेकिन गड़चिरोली जिले में इन बसों के संचालन को लेकर लगातार लापरवाही देखने को मिल रही है। यही कारण है कि कई स्कूलों के छात्र समय पर कक्षा तक नहीं पहुंच पाते और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
धानोरा तहसील के मोहली गांव स्थित मॉडल स्कूल में धानोरा के करीब 35 से 40 छात्र प्रतिदिन आना-जाना करते हैं। इनके लिए सुबह 9.30 बजे और शाम 5.15 बजे बसें चलने का समय निर्धारित है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से बसें तय समय पर नहीं पहुंच रहीं, जिससे छात्रों की परेशानी बढ़ गई है।
गड़चिरोली डिपो प्रबंधन काे सौंंपा ज्ञापन
छात्रों और उनके अभिभावकों ने कई बार गड़चिरोली डिपो प्रबंधन को इस समस्या से अवगत कराया। ज्ञापन सौंपकर समय पर बसें छोड़ने की मांग भी की गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। इस लापरवाही से तंग आकर गुरुवार और शुक्रवार को नाराज छात्र सीधे धानोरा पुलिस थाने जा पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
डोंबिवली की छात्रा के खाते से 2.60 करोड़ का खेल, बैंक वर्कर सहेली ने बनाया मोहरा, उत्तराखंड के लोगों से हुई ठगी
‘नन पर लेख’ और ‘गांधी’ विवाद के बाद अब IIMC में घिरे अनिल सौमित्र, प्रोफेसर ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
‘अतिथि देवो भव:’ की उड़ी धज्जियां! मुंबई की सड़क पर विदेशी महिला को मनचलों ने घेरा, युवती ने सुनाई आपबीती
टीपू सुल्तान विवाद के बीच मालेगांव में खलबली, नकली नोटों के रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने दबोचा गैंग
पुलिस थाने में छात्रों ने अधिकारियों से अपनी व्यथा सुनाई और गुहार लगाई कि स्कूल के समय पर बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। छात्रों का कहना था कि यदि बस समय पर नहीं चलेगी तो उनकी शिक्षा पर सीधा असर पड़ेगा और परीक्षाओं की तैयारी भी प्रभावित होगी।
इस पर पुलिस अधिकारियों ने तुरंत डिपो प्रबंधक से संपर्क साधा और छात्रों की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित कराया। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूली समय के हिसाब से बसों का संचालन नियमित किया जाए ताकि विद्यार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें:- IMD Alert: मानसून की हो रही है वापसी, महाराष्ट्र के 17 जिलों में 18 तक भारी बारिश की चेतावनी
ग्रामीण अभिभावकों ने भी प्रशासन से मांग की है कि मानव विकास मिशन की बसों का संचालन व्यवस्थित और समयबद्ध हो। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ तभी मिलता है जब उन्हें सही ढंग से लागू किया जाए। वरना, ग्रामीण क्षेत्र के छात्र हमेशा सुविधाओं से वंचित रह जाएंगे।
इस घटना के बाद उम्मीद की जा रही है कि डिपो प्रबंधन इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देगा और स्कूली छात्रों के लिए समय पर बसें उपलब्ध कराएगा।
Gadchiroli students demand school bus timing issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल नगर परिषद का 317 करोड़ का बजट पेश: संपत्ति हस्तांतरण शुल्क रद्द, विकास कार्यों पर रहेगा जोर
Feb 27, 2026 | 02:20 PMVaranasi Update: 14 महीने से जारी शूटिंग! प्रियंका चोपड़ा ने 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ पर दिया बड़ा अपडेट
Feb 27, 2026 | 02:20 PMमुंबई एयरपोर्ट पर नमाज के लिए शेड बनेगा या नहीं? कोर्ट ने सरकार के पाले में डाली गेंद
Feb 27, 2026 | 02:09 PMमुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PMवंचित बहुजन आघाड़ी का 2 मार्च को मुंबई में धरना, प्रकाश आंबेडकर ने व्यापार, राफेल और विदेश नीति पर उठाए सवाल
Feb 27, 2026 | 02:06 PMUIDAI और गूगल की बड़ी साझेदारी… गूगल मैप पर मिलेगा 60,000 आधार केंद्रों का पता
Feb 27, 2026 | 02:05 PMशराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PMवीडियो गैलरी

लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM














