Varanasi Update: 14 महीने से जारी शूटिंग! प्रियंका चोपड़ा ने 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ पर दिया बड़ा अपडेट

Varanasi Budget: प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि एस एस राजामौली की 1300 करोड़ बजट वाली फिल्म वाराणसी की शूटिंग पिछले 14 महीनों से जारी है और अभी 6 महीने का काम बाकी है। वाराणसी 7 अप्रैल को रिलीज होगी।
Varanasi film update Priyanka Chopra Varanasi SS Rajamouli new film Mahesh Babu Priyanka movie
प्रियंका चोपड़ा, पृथ्वीराज सुकुमारन और महेश बाबू (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Priyanka Chopra Varanasi Film Update: एस एस राजामौली की मेगा बजट फिल्म वाराणसी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। करीब 1300 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बन रही इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में गिना जा रहा है। फिल्म में महेश बाबू के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली हैं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन की भूमिका में दिखेंगे। हाल ही में प्रकाश राज ने भी फिल्म का हिस्सा होने की पुष्टि की थी।

इन सबके बीच अब प्रियंका चोपड़ा ने शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। दरअसल, वह अपनी हालिया रिलीज द ब्लफ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसका प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर हो चुका है। प्रमोशन के दौरान वह द टुनाइट शो स्टेरिंग जिमी फ़ॉलोन में पहुंचीं, जहां उन्होंने ‘वाराणसी’ को लेकर खुलकर बात की। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने पिछले 6-7 सालों से कोई भारतीय फिल्म नहीं की थी और ‘वाराणसी’ उनके लिए खास प्रोजेक्ट है।

कब रिलीज होगी वाराणसी

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि फिल्म एक बड़े एडवेंचर की तरह होगी और इसे आईमैक्स फॉर्मेट में शूट किया गया है, ताकि दर्शकों को भव्य सिनेमाई अनुभव मिल सके। फिल्म की रिलीज डेट 7 अप्रैल 2027 तय की गई है। सबसे अहम बात यह रही कि प्रियंका चोपड़ा ने शूटिंग की टाइमलाइन पर स्पष्ट जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पिछले 14 महीनों से चल रही है और अभी लगभग 6 महीने का काम बाकी है। यानी कुल मिलाकर करीब 20 महीने तक इस मेगा प्रोजेक्ट की शूटिंग चलेगी। यह लंबा शेड्यूल फिल्म के विशाल स्केल और जटिल एक्शन-एडवेंचर सीक्वेंस का संकेत देता है।

प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात

बताया जा रहा है कि शूटिंग अलग-अलग लोकेशंस पर चरणबद्ध तरीके से हो रही है। प्रियंका चोपड़ा रुक-रुक कर शेड्यूल में शामिल होती रही हैं। उनके पति निक जोनास ने भी पहले इंटरव्यू में इस लंबे शूटिंग शेड्यूल का जिक्र किया था। कुल मिलाकर ‘वाराणसी’ एक भव्य पैन-इंडिया और इंटरनेशनल अपील वाली फिल्म बनने जा रही है। अब फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि यह 2027 में सिनेमाघरों में कैसी धूम मचाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com