कार्यक्रम में मौजूद कलेक्टर व अन्य (फोटो नवभारत)
Samruddha Panchayat Abhiyan Launch In Gadchiroli: गड़चिरोली में ‘मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज’ अभियान का जिलास्तरीय शुभारंभ ग्राम पंचायत दिभना में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वर्चुअली किया। इस दौरान जिलाधीश अविश्यांत पंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान में गांव के प्रत्येक नागरिकों को शामिल होकर अधिक से अधिक जनसहयोग ओर श्रमदान से गांव का विकास करें।
अविश्यांत पंडा ने कहा कि ग्राम पंचायत अभियान के सभी घटक पर प्रभावी रूप से कार्य कर बुनियादी सुविधा मजबूत कर सुशासन युक्त गांव करने के लिए प्रयास करें।
कार्यक्रम में गड़चिरोली-चिमुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद नामदेव किरसान, जिला परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुहास गाडे प्रमुखता से उपस्थित थे। सहपालकमंत्री आशीष जयस्वाल ने वीडियो संदेश द्वारा अभियान को शुभकामनाएं देकर राज्य के ग्राम पंचायतों को सर्वाधिक वित्तीय लाभ दिलाने वाला अभियान होने की बात उन्होंने कही।
सांसद नामदेव किरसान ने कहा कि महात्मा गांधी के संकल्प से सरकार किये गये स्वच्छ भारत अभियान, जनसहयोग और श्रमदान का कार्य आगे बढ़ाकर अभियान से गांव का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। सरकार की विभिन्न योजनाएं सीधे जरूतरमंदों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन उचित तरीके से कार्य करें।
सीईओ सुहास गाडे ने कहा कि इस अभियान से सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक घटक तक पहुंचाना जरूरी है। यह अभियान प्रभावि रूप से चलाकर गांव का सर्वांगीण विकास करने का आह्वान उन्होंने किया।
यह भी पढ़ें:- शरद पवार का चुनावी पैंतरा…MVA गठबंधन में लड़ने से इनकार! मोदी के रिटायरमेंट पर कही बड़ी बात
मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन पर पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर प्रथम क्रमांक 15 लाख द्वितीय 12 लाख, तीसरा 8 लाख रुपये है।
वहीं जिलास्तर पर प्रथम क्रमांक 50 लाख, द्वितीय 30 लाख, तीसरा 20 लाख, विभाग स्तर पर प्रथम क्रमांक 1 करोड़, दूसरा 80 लाख, तीसरा 60 लाख रुपये, राज्यस्तर पर प्रथम क्रमांक 5 करोड़, द्वितीय 3 करोड़ और तीसरा 2 करोड़ है।
कार्यक्रम में दिभना के सरपंच रमेश गुरनुले, उपविभागीय अधिकारी रणजीत यादव, तहसीलदार शुभम पाटिल, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी (पंचायत) पंकज भोयर, गटविकास अधिकारी अनिकेत पाटिल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अमित सालवे, सहायक गटविकास अधिकारी लिलाधर बेडके, ग्राम पंचायत सदस्य, विमुस के पदाधिकारी, महिला बचत समूह के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।