- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Etapalli Sbi Bank Theft Attempt Accused Arrested Chhattisgarh
बैंक अलार्म ने बिगाड़ा ‘चोर’ का खेल, छत्तीसगढ़ से पकड़ा गया एटापल्ली SBI में सेंध लगाने वाला आरोपी
- Written By: प्रिया जैस
Bank Robbery Attempt: एटापल्ली SBI में एक महीने में दूसरी बार चोरी की कोशिश! पुलिस ने 24 घंटे में छत्तीसगढ़ से आरोपी को दबोचा। अलार्म बजने से टली बैंक में बड़ी लूट।

गड़चिरोली पुलिस ने पकड़ा आरोपी (सौजन्य-नवभारत)
Gadchiroli Police: गड़चिरोली जिले के एटापल्ली में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में एक माह के अंतराल में 2 बार चोरी का प्रयास किया गया। दूसरी बार चोरी का प्रयास करने की घटना 7 जनवरी को देर रात घटी थी। जिससे मामले की गंभीरता को देखते हुए एटापल्ली पुलिस ने जांच की गति बढ़ाते हुए इस मामले में आरोपी को दबोचने में बड़ी सफलता अर्जित की है।
दूसरी वारदात के महज 24 घंटे के अंतराल में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम छत्तीसगढ़ राज्य के पाखांजूर जिले के पीवी 92 निवासी बिभास ऊर्फ संजु बच्चु डे(23) है। जानकारी के अनुसार एटापल्ली के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बीते माह 16 से 17 दिसंबर की रात के दौरान बैंक की खिड़की से बैंक में प्रवेश कर कटर की सहायता से एटीएम मशीन व लॉकर तोड़ने का प्रयास किया था। लेकिन एटीएम व लॉकर तोड़ने में उसे विफलता मिलने से आरोपी खाली हाथ लौट गया था।
दूसरी बार फिर आया चोर
इस दौरान कुछ भी राशि चोरी नहीं हो पायी थी। लेकिन इस घटना संदर्भ में एटापल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने से पुलिस थाने में मामला दर्ज किया था। वहीं मामले की जांच तथा आरोपियों की खोजबीन में पुलिस थी। ऐसे में 7 से 8 जनवरी की देर रात के दौरान फिर से उसी पद्धति से अज्ञात आरोपी ने बैंक में प्रवेश कर लॉकर तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान बैंक का सुरक्षा अलार्म बजने के कारण चोर भय के चलते वहां से भाग खड़े हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
मीरारोड में कुर्बानी के बकरों को लेकर मचा बवाल, CM फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई
सोलापुर में पत्नी की 50 बार चाकू मारकर हत्या, पति ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर
शाजापुर में लुटेरी दुल्हन गिरोह सक्रिय, शादी के नाम पर दो परिवारों से ठगे ₹5.5 लाख रुपए, थाने पहुंचे पीड़ित
Gadchiroli: अट्टीवागू नाले पर अधूरी पुलिया को लेकर सिरोंचा में अनशन शुरू, 30 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा
जिससे इस बार भी बैंक में चोरी का प्रयास विफल रहा। लेकिन दोबारा बैंक में चोरी की घटना होने से एटापल्ली पुलिस अधिक अलर्ट हो गई। इस गंभीर मामले की सुध लेकर इस मामले पर विशेष ध्यान देते हुए कड़ाई से जांच आरंभ की। इस मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज, अहेरी के अपर पुलिस अधीक्षक कार्तिक मधीरा के मार्गदर्शन में एटापल्ली के उपविभागीय पुलिस अधिकारी चैतन्य कदम, एटापल्ली के पुलिस निरीक्षक मच्छींद्र नागरगोजे, सहायक पुलिस निरीक्षक मोतीराम मडावी, पुलिस उपनिरीक्षक गजानन साखरे, महिला पुलिस उपनिरीक्षक रोहिणी गिरवलकर, प्रतीक्षा वणवे समेत पुलिस कर्मियों ने की।
छत्तीसगढ़ से आरोपी को दबोचा
एटापल्ली की एसबीआई बैंक शाखा में दूसरी बार चोरी की प्रयास होने से पुलिस हरकत में आ गई। और इस गंभीर मामले की कड़ाई से जांच शुरू कर दी। इस दौरान एटापल्ली के उपविभागीय पुलिस अधिकारी चैतन्य कदम के मार्गदर्शन में तथा एटापल्ली के पुलिस पुलिस निरीक्षक मच्छींद्र नागरगोजे के नेतृत्व में एटापल्ली पुलिस ने मामले की जांच की। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, वहीं गुप्तचरों की मदद से आरोपी की पुष्टि करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य से आरोपी को घर से ही दबोचा गया।
यह भी पढ़ें – क्रूरता की हदें पार! पैनगंगा किनारे गठरी में मिली सड़ी-गली लाश, टीशर्ट में सांसद का नाम, यवतमाल में मचा बवाल
दोनों मामलों में आरोपी सहभागी
दूसरी बार बैंक में चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने जांच की गति बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के पाखांजूर जिले के पी।वी। 92 गांव से आरोपी बिभास उर्फ संजु बच्चु डे को गिरफ्तार किया गया। चोरी की वारदात के महज 24 घंटे में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
आरोपी के गिरफ्तारी के बाद एटापल्ली के एसबीआई बैंक में चोरी करने का प्रयास करने के दोनों मामलों में वह सहभागी होने की बात सामने आयी है। इस दौरान आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर उसे 5 दिन की यानी 12 जनवरी तक पुलिस हिरातस रखने के आदेश न्यायालय ने दिए है। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक रोहिणी गिरवलकर कर रही है।
Gadchiroli etapalli sbi bank theft attempt accused arrested chhattisgarh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP के जरियारी गांव में खूनी जमीन विवाद, पड़ोसी ने महिला को पीटा फिर छत से नीचे फेंका; आरोपी पर मामला दर्ज
May 26, 2026 | 05:26 PMDelhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, व्हाट्सऐप चैट से हुआ बड़ा खुलासा
May 26, 2026 | 05:26 PMमहाराष्ट्र कैबिनेट में हुए बड़े फैसले, सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम अब मधु दंडवते टर्मिनस, जानें अन्य निर्णय
May 26, 2026 | 05:25 PMMBMC आयुक्त ने प्री-मानसून नाला सफाई कार्यों का लिया जायजा, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
May 26, 2026 | 05:23 PMनांदेड़ में ऐतिहासिक शादी! दूल्हे ने पूरे गांव का कराया 1-1 लाख का बीमा, 33.6 करोड़ की ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसी
May 26, 2026 | 05:20 PMExplainer: क्यों खाली कराया जा रहा है जिमखाना क्लब? समझें दिल्ली में सरकारी जमीन आवंटन और लीज का पूरा कानून
May 26, 2026 | 05:19 PMगुरिंदरवीर की सफलता का श्रेय लेने पर भड़के विजेंदर सिंह, पंजाब सरकार की सोशल मीडिया पर की कड़ी आलोचना
May 26, 2026 | 05:11 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














