- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Hotelier Bank Account Hacked Duped Of Rs 10 Lakh Chhatrapati Sambhajinagar
छत्रपति संभाजीनगर के होटेल व्यावसायिक को 10 लाख रुपए की लगी चपत, बैंक खाता हुआ हैक
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar: शहर के एक होटल व्यावसायिक के बैंक खाते से आएमपीएस के जरिए 10 लाख रुपए से अधिक राशि अन्य लोगों के बैंक खाते में मोड़ने की घटना सामने आई।साइबर बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar News in Hindi : छत्रपति संभाजीनगर शहर के एक होटल व्यावसायिक का बैंक खाता हैक करने के बाद आएमपीएस के जरिए 10 लाख रुपए से अधिक राशि अन्य लोगों के बैंक खाते में मोड़ने की घटना 23 नवंबर की दोपहर 2:30 बजे म्हाडा कॉलोनी स्थित होटल पर हुई। प्रकरण में शशिकांत दत्तूराव वाघ विमानतल रोड (45) ने फरियाद दर्ज कराई है, जो म्हाडा कॉलोनी में कांचन वेज रेस्तरां संचालित करते हैं। 23 नवंबर की दोपहर में 2:30 बजे वाघ जब होटल में थे, तब उनके मोबाइल पर अचानक बैंक खाते से बड़ी राशि ट्रान्सफर होने के संदेश आने लगे।
रविवार को बैंक बंद होने और खुद की ओर से कोई भी ऑनलाइन व्यवहार नहीं होने से वाघ का शक हुआ। विशेष बात यह है कि उन्होंने सिर्फ फोन पे के जरिए पैसे लेने की सुविधा ली थी, पैसे भेजने की अनुमति कभी सक्रिय नहीं की थी। ऐसे में पैसों की निकासी का संदेश आने के बाद उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। इसके बाद जब उन्होंने जांच की, तो बैंक खाते से साइबर बदमाशों ने आईएमपीएस के जरिए अलग-अलग खातों में 39,000, 5,000, 21,000, 1 लाख, 15,000, 1 लाख, 98,806 रुपए, 10,000, 2 लाख, 63,097 रुपए, 1 2 लाख, 11,565 रुपए इस तरह कुल 10 लाख,60,000, लाख, 23,464 रुपए भेजने की बात सामने आई।
तनाव का हुए शिकार
अगले दिन जब शशिकांत वाघ ने बैंक में पूछताछ की, तो उन्हें बताया कि उनकी शिकायत लीगल टीम के पास भेजी गई है। हालांकि, ऑनलाईन पोर्टल पर राशि लंबित होने की बात सामने आई। इस बारे में बैंक की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं देने का दावा भी वाघ ने शिकायत में कहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati :मनपा का बड़ा फैसला; सिटी बस सेवा को रॉयल्टी में छूट, नवंबर से दौड़ेंगी ई-बसे
नागपुर में अतिक्रमण हटाने उतरी टीम, मनपा का मिशन-100 डेज एक्शन, बस स्टॉप और बाजारों में अभियान
पुणे में 400 करोड़ का बड़ा निवेश, एग्रेको इंडिया बनाएगी वैश्विक इंजीनियरिंग हब
बाल विवाह का सनसनीखेज खुलासा: चंद्रपुर में नाबालिग पत्नी बनी मां, अस्पताल में खुला राज; पति पर पॉक्सो केस दर्ज
यह भी पढ़ें:- PNG Gas पाइपलाइन परियोजना का काम पूरा, छत्रपति संभाजीनगर में 20 दिसंबर तक शुरु होगी आपूर्ति
इतनी बड़ी राशि की धोखाधड़ी होने के बाद वाघ मानसिक तनाव में चले गए। जांच के बाद पूरे व्यवहार का खुलासा होने के बाद वे एमआईडीसी सिडको पुलिस थाने में गए व शिकायत दर्ज कराई। साइबर बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जांच निरीक्षक गीता बागवड़े कर रही हैं।
15 बैंक खातों में जमा हुई राशि
समझा जाता है कि यह पूरी राशि आरबीएल, आईसीआईसीआई, एसबीआई, इंडसइंड आदि बैंकों के 15 अलग-अलग खातों व क्रेडिट कार्ड खातों में ट्रान्सफर होने की बात शिकायतकर्ता शशिकांत दत्तूराव वाघ को पता चली। इसके चलते उन्होंने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
Hotelier bank account hacked duped of rs 10 lakh chhatrapati sambhajinagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Amravati :मनपा का बड़ा फैसला; सिटी बस सेवा को रॉयल्टी में छूट, नवंबर से दौड़ेंगी ई-बसे
May 26, 2026 | 02:08 PMनागपुर में अतिक्रमण हटाने उतरी टीम, मनपा का मिशन-100 डेज एक्शन, बस स्टॉप और बाजारों में अभियान
May 26, 2026 | 02:07 PMपुणे में 400 करोड़ का बड़ा निवेश, एग्रेको इंडिया बनाएगी वैश्विक इंजीनियरिंग हब
May 26, 2026 | 02:06 PMBSNL-Starlink Deal: अब गांवों में भी दौड़ेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, एलन मस्क की इस मेगा डील से बदल जाएगी तस्वीर
May 26, 2026 | 02:05 PMQuad Summit: मार्को रूबियो ने क्वाड बैठक को बताया सफल, जयशंकर के साथ हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर चर्चा
May 26, 2026 | 02:05 PMबाल विवाह का सनसनीखेज खुलासा: चंद्रपुर में नाबालिग पत्नी बनी मां, अस्पताल में खुला राज; पति पर पॉक्सो केस दर्ज
May 26, 2026 | 02:00 PMWomen at 40: 40 की उम्र के बाद महिलाओं को पसंद आ रहा है ‘Slow Life’, सुकून को दे रही प्राथमिकता, जानें क्यों?
May 26, 2026 | 01:57 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM










