-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Farmer Poor Organization Rich Looting Of Farmers At Many Purchase Centers In The District
किसान कंगाल, संस्था मालामाल; जिले के अनेक खरीदी केंद्रों पर किसानों की लूट
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
गड़चिरोली. किसानों को विभिन्न संकटों का सामना करना पड़ रहा है. अनेक बार निसर्ग के चलते किसानों के मुंह का निवाला छिन जाने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अब धान खरीदी जिले के कुछ संस्था किसानों की वित्तीय लुट करते हुए दिखाई दे रहे है. विशेषत: इन संस्थाओं द्वारा सरकारी नियमों को ताक पर रख धान खरीदी कर किसानों को लुटा जा रहा है. इस मामले से किसान कंगाल तो संस्थाचालक मालामाल होने का मामला जिले के अनेक धान खरीदी केंद्रों पर दिखाई दे रहा है.
जिला पणन अधिकारी कार्यालय अंतर्गत जिले के विविध कार्यकारी सहकारी संस्था द्वारा धान खरीदी केंद्र शुरू किए गए है. लेकिन कुछ धान खरीदी केंद्रों पर सरकारी नियम ताक पर रखा जा रहा है. अनेक धान खरीदी केंद्रों पर लोकल काटे से किसानों का धान खरीदा जा रहा है. केंद्र चालक गिले के नाम पर 40 किलो धान के पिछे ढाई से तीन किलो अधिक धान किसानों से ले रहे है. इस मामले से किसानों की लुट हो रही है. धान खरीदी केंद्र पर किसी भी तरह की धांधली न हो, इसके लिये जिले में दक्षता पथक का गठण किया गया है. लेकिन यह पथक नामशेष होने की बात कही जा रही है. वहीं दुसरी ओर जनप्रतिनिधि भी इस मामले की ओर नजरअंदाज करने से किसानों की वित्तीय लुट हो रही है.
ऐसे होती हे, किसानों की लूट
अनेक धान खरीदी केंद्र पर साधे वजनकाटे पर धान नापा जाता है. इलेक्ट्रानिक वजनकाटे होने के बावजूद साधे काटे पर धान नापना यह अनुसंधान का विषय बना है. इलेक्ट्रानिक्स वजन काटे में भी सेटिंग करने का आरोप किसानों द्वारा किया जा रहा है. धान का कट्टा 40 किलो का होता है, वह गिनने के लिए तोलारी 41 से 42 किलो वजन लेते है. एक काटे के मुआवजे में एक कट्टा व एक किलो का वजन रखते है. साथ ही बोरा जमिन तक झुकेगा इतना नापा जाता है. 40 किलो के बोरे पर एक किलो पासंग गृहीत माना जाता है. वहीं एक क्विंटल पर 3 से 4 किलो अधिक नापा जाता है.
सम्बंधित ख़बरें
तुमसर में आदिवासी किसानों को मिले जलवायु अनुकूल धान बीज, बढ़ेगा कृषि उत्पादन
गोंदिया में धान खरीदी का 481 करोड़ रुपये भुगतान अटका, 46 हजार से अधिक किसान संकट में
मोहाड़ी में धान खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा; बिना ऑनलाइन पंजीयन ट्रकों में भरा गया धान, किसानों ने खोला मोर्चा
भंडारा में किसानों का एल्गार: धान की लिमिट नहीं बढ़ी तो ठप होगा जिला, सरकार को दी सीधी चेतावनी!
लाखों रूपयों के कमाई की होती है उलाढाल
सरकारी धान खरीदी केंद्र पर लाखों रूपयों के कमाई की उलाढाल इस व्यवसाय से की जाती है. जो कर्मचारी अनियमितता करते है, वे बदनाम होते है. किंतु यह कमाई संस्थाचालकों के पास जाने की बात कहीं जा रही है. संस्था नमी के तोर पर किसानों से अधिक का वजन लेते हुए और नमी की तुट के रूप में सरकार की ओर भी मांग करते है. जिससे संस्था चालकों के दोनों हाथ घी में होने का दिखाई देता है.
Farmer poor organization rich looting of farmers at many purchase centers in the district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














