-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Crowd Of Devotees Gathered In Markanda On Rishi Panchami
ऋषि पंचमी पर मार्कंडा में उमड़ी भक्तों की भीड़, पुलिस का रहा कड़ा बंदोबस्त, आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट
- Written By: आंचल लोखंडे
Gadchiroli News:विदर्भ के काशी के रूप में परिचित वैनगंगा नदी के तट पर स्थित धार्मिक स्थल मार्कंडादेव में श्रद्धालुओं की व्यापक भीड़ उमड़ी थी।

ऋषि पंचमी पर मार्कंडा में उमड़ी भक्तों की भीड़ (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli District: ऋषि पंचमी के दिन, महिलाएं हर साल सप्त ऋषियों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए व्रत रखती हैं। यह व्रत हरतालिका गौरी व्रत के तीसरे दिन आता है। विदर्भ के काशी के रूप में परिचित वैनगंगा नदी के तट पर स्थित धार्मिक स्थल मार्कंडादेव में श्रद्धालुओं की व्यापक भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान पंडित तथा महाराज द्वारा पूजा पाठ किया गया। इस वर्ष ऋषि पंचमी व्रत के चलते गुरुवार को जिले के साथ ही बाहर की महिला श्रद्धालु बड़ी संख्या में मार्कंडा में पहुंची थी। जिससे परिसर मेले के भांति प्रतीत हो रहा था।
ऋषि पंचमी व्रत भाद्रपद शुक्ल पंचमी को मनाया जाता है। यह व्रत आमतौर पर गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन तथा हरतालिका व्रत के तीसरे दिन बाद मनाया जाता है। यह व्रत महिलाओं को अखंड सौभाग्य प्रदान करने वाला माना जाता है। इस दिन सप्त ऋषियों की पूजा की जाती है। शास्त्रों की मान्यताओं के अनुसार, यदि ऋषि पंचमी का व्रत सच्चे मन से किया जाए तो सभी दुख दूर हो जाते हैं और लंबी आयु, स्वास्थ्य और धन की प्राप्ति होती है। अतः महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यदि महिलाएं ऋषि पंचमी का व्रत रखती हैं तो उन्हें सुख, शांति और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
पंडितों को भोजन कराकर व्रत का समापन
इस दिन गंगा स्नान का भी महत्व है। महिलाएं इस दिन सप्त ऋषियों का आशीर्वाद प्राप्त करने और सुख, शांति और समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इसमें पूजा करने के बाद ऋषि पंचमी व्रत की कथा सुनी जाती है और पंडितों को भोजन कराकर व्रत का समापन किया जाता है। वैनगंगा नदी के तट पर स्थित मार्कंडादेव के पवित्र तीर्थ स्थल मार्कंडेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष ऋषि पंचमी का व्रत किया जाता है। आज ऋषि पंचमी के अवसर पर अरुण महाराज गायकवाड़, रामू महाराज गायकवाड़, सुरेश महाराज जजंड्यालवार महाराज, संतोष महाराज ने मंदिर परिसर में महिलाओं के लिए उद्यापन पूजा की, जबकि श्रीकांत पांडे महाराज और मनोज हेजिब महाराज ने मंदिर परिसर में पूजा संपन्न कराई।
सम्बंधित ख़बरें
किडनी बिक्री रैकेट: रोशन कुले किडनी बिक्री केस में बड़ा मोड़, दिल्ली के डॉक्टर ने किया आत्मसमर्पण
भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने राज्यपाल से की मुलाकात, आदेश रद्द करने की मांग
गड़चिरोली की 5 एम्बुलेंस के इंजन समेत कलपुर्जे गायब! सिर्विसिंग के लिए भेजी थी चंद्रपुर, जानें पूरा मामला
गड़चिरोली के अहेरी में 5 विशेषज्ञ डाक्टरों ने आखिर क्यों दिए सामूहिक इस्तीफे?
प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्था
ऋषि पंचमी के अवसर पर महिलाओं की भीड़ को देखते हुए, उन्हें नदी तल में गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए यहां तहसील कार्यालय के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लाल झंडे लगाए गए थे। नाव की व्यवस्था, सहायता केंद्र आदि की व्यवस्था की गई थी। यह व्यवस्था तहसीलदार प्रशांत घोरुडे के मार्गदर्शन में की गई थी। नायब तहसीलदार एस आर कावले, राजू वैद्य, गिरीश नरोटे, अनूप राउत, मंडल अधिकारी सचिन मडावी, सचिन सोमनकर, पटवारी चंदनखेड़े आदि उपस्थित थे।
ये भी पढ़े: Gadchiroli News: ई-फसल पंजीयन से किसानों ने मोड़ा मुंह, केवल 40 फीसदी पंजीयन
भोजनदान व उपवास पदार्थों का वितरण
ऋषि पंचमी के अवसर पर, मार्कंडादेव में महिला श्रद्धालु बड़ी संख्या में आए हुए थे। इस दौरान यहां के हरिओम जगन्नाथ बाबा मठ देवस्थान पर महिला भक्तों को भोजनदान व उपवास पदार्थो का वितरण किया गया। इस दौरान मार्कंडा के युवक मुन्ना आनंदराव आत्राम ने सहयोग किया।
सभी दुखों के निवारण के लिए रखा व्रत
नागपुर की माधुरी भोयर ने कहा कि आज ऋषि पंचमी के अवसर पर मुझे मार्कंडादेव स्थित मार्कडेश्वर मंदिर में दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और मुझे अत्यंत संतोष हुआ कि मैंने अपने परिवार की सुख-शांति और सभी दुखों के निवारण हेतु ऋषि पंचमी व्रत किया।
Crowd of devotees gathered in markanda on rishi panchami
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMउत्तराखंड-गुजरात के बाद अब बंगाल की बारी! UCC बिल लाने की तैयारी में सुवेंदु सरकार, जानें क्या है पूरा प्लान
Jun 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














