Golden Ganpati: 2 करोड़ के गोल्डन गणपति, जालना में निकली भव्य रथ यात्रा,आतिशबाजी से भक्त मंत्रमुग्ध

Ganesh Utsav 2025: गणेश चतुर्थी पर इस बार श्री अनोखा गणेश मंडल ने अपने नाम के अनुरूप सचमुच अनूठा आयोजन किया। मंडल परिसर में 108 किलो वजनी चांदी और स्वर्ण मिश्रित गणपति बप्पा की मूर्ति विराजित की गई।
2 करोड़ के गोल्डन गणपति
2 करोड़ के गोल्डन गणपति (सौजन्यःसोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jalna News: गणेश चतुर्थी पर इस बार श्री अनोखा गणेश मंडल ने अपने नाम के अनुरूप सचमुच अनूठा आयोजन किया। मंडल परिसर में 108 किलो वजनी चांदी और स्वर्ण मिश्रित गणपति बप्पा की मूर्ति विराजित की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

मूर्ति के प्रथम दर्शन से ही भक्तजन मंत्रमुग्ध हो उठे। मंडल की ओर से भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मूर्ति को रूपम हॉल परिसर से मंडल स्थल तक शोभायात्रा के साथ ले जाया गया। संबल वाद्यों की थाप, भक्तों के गगनभेदी जयकारे और पटाखों की जोरदार आतिशबाजी से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भीड़ रथ के साथ कदमताल करती नजर आई।

मूर्ति ने खींचा ध्यान-झांकियों ने मन मोहा रथ यात्रा में सजाए गए

झांकी वाहन, रंग-बिरंगी रोशनी और उत्सव का उल्लास हर तरफ दिखाई दिया। महिलाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। 'गणपति बाप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया' के जयघोष ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

प्रसाद वितरण का प्रबंध; संस्थान ने इस वर्ष भी

भक्तों के लिए विशेष आकर्षण और प्रसाद वितरण का प्रबंध किया है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से दर्शन और प्रसाद का लाभ उठाने की अपील की। गणपति बप्पा की इस अनूठी मूर्ति और भव्य उत्सव ने जालना शहर में गणेशोत्सव की रौनक को नई ऊंचाई दी है।

उपस्थिति में आरती-कीर्तन

कार्यक्रम में उद्यमी रामनिवास मानधना के परिवार ने विधिवत पूजन और आरती कर गणपति बप्पा का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल ने भी उपस्थित होकर श्रद्धा निवे

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com