-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Chamorshi Gadchiroli Ncp Sharad Pawar Farmers Loan Waiver Demands 2026
2 लाख रुपये तक बिना शर्त कर्जमाफी की मांग, राष्ट्रवादी कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
- Written By: केतकी मोडक
Sharad Pawar Farmer Protest: चामोर्शी में राकांपा ने तहसीलदार के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपकर कर्जमाफी की जटिल शर्तें हटाने और सभी पात्र किसानों को 2 लाख रुपये तक का लाभ देने की मांग की है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपते हूए (सोर्स - फोटो नवभारत)
Farm Loan Waiver Demand In Gadchiroli: राज्य सरकार द्वारा घोषित कर्जमाफी योजना में लागू की गई कठोर तथा जटिल शर्तों को समाप्त कर सभी पात्र किसानों को बिना किसी भेदभाव के 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी का लाभ देने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के पदाधिकारियों ने चामोर्शी तहसीलदार के माध्यम से राज्य शासन को ज्ञापन सौंपा।
2 लाख रुपये तक कर्ज माफी कि मांग,
ज्ञापन में वर्ष 2019 की महात्मा ज्योतिराव फुले कर्जमुक्ति योजना का लाभ प्राप्त किसानों के लिए निर्धारित 50 हजार रुपये की सीमा समाप्त कर सभी पात्र किसानों को दो लाख रुपये तक की कर्जमाफी देने की मांग की गई है। साथ ही, वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना की जटिल शर्तों को हटाने तथा वर्ष 2017 की कर्जमाफी योजना में दस्तावेजी त्रुटियों के कारण वंचित रह गए किसानों को तत्काल न्याय दिलाने की मांग भी की गई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर अवैध उत्खनन मामला: HC ने जमीन मालिकों के विवाद पर संबंधित विभागों से मांगा जवाब, कुछ को ही मिला मुआवजा
पुणे मनपा बैठक में AAP का भारी हंगामा, स्कूलों के निजीकरण के विरोध में गैलरी से लहराए पोस्टर और की नारेबाजी
नागपुर फेक करेंसी रैकेट: 5 गुना नकली नोट देने का लालच देने वाला पप्पू पटेल 3 साथियों संग पुलिस की गिरफ्त में
नवभारत संपादकीय: महावितरण के स्मार्ट मीटरों पर बढ़ता जन-आक्रोश और सुलगते बुनियादी सवाल
1 रूपये में फसल बीमा योजना शुरू करें
पदाधिकारियों ने एक रुपये वाली फसल बीमा योजना को पुनः शुरू करने, प्रोत्साहन अनुदान प्राप्त करने के लिए लगातार चार वर्षों तक नियमित ऋण भुगतान की शर्त समाप्त करने तथा बुआई से पूर्व किसानों के फसल ऋणों का पुनर्गठन कर आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि पिछले कुछ वर्षों से लगातार फसल नुकसान, प्राकृतिक आपदाओं और कृषि उपज के कम दाम मिलने के कारण किसान गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में सरकार को बिना किसी शर्त के किसानों को राहत प्रदान करने वाले निर्णय लेने चाहिए।
यह भी पढ़ें:- भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव आज, 457 मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत
पदाधिकारियों ने किए ज्ञापन पर हस्ताक्षर
इस ज्ञापन पर पार्षद तथा गड़चिरोली जिला मध्यवर्ती बैंक के संचालक अमोल गण्यारपवार, गडचिरोली विधानसभा अध्यक्ष राजू आत्राम, चामोर्शी तहसील प्रभारी अध्यक्ष विनोद डोंगरे, शहर अध्यक्ष सुरेश नैताम, जिला ओबीसी अध्यक्ष अशोक घोडरे, युवा अध्यक्ष पंकज दहेकर, विधानसभा उपाध्यक्ष राजू येगोलेपवार, ग्राम पंचायत चामोर्शी के पूर्व नायब तहसीलदार डंबारे तथा मुकेश्वर तिताडे सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
Chamorshi gadchiroli ncp sharad pawar farmers loan waiver demands 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
2 लाख रुपये तक बिना शर्त कर्जमाफी की मांग, राष्ट्रवादी कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
Jun 18, 2026 | 02:35 PMनागपुर अवैध उत्खनन मामला: HC ने जमीन मालिकों के विवाद पर संबंधित विभागों से मांगा जवाब, कुछ को ही मिला मुआवजा
Jun 18, 2026 | 02:33 PMपुणे मनपा बैठक में AAP का भारी हंगामा, स्कूलों के निजीकरण के विरोध में गैलरी से लहराए पोस्टर और की नारेबाजी
Jun 18, 2026 | 02:30 PMनागपुर फेक करेंसी रैकेट: 5 गुना नकली नोट देने का लालच देने वाला पप्पू पटेल 3 साथियों संग पुलिस की गिरफ्त में
Jun 18, 2026 | 02:18 PMनवभारत संपादकीय: महावितरण के स्मार्ट मीटरों पर बढ़ता जन-आक्रोश और सुलगते बुनियादी सवाल
Jun 18, 2026 | 02:17 PMWomen’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू
Jun 18, 2026 | 02:17 PMमंत्रियों को ‘नाकारा’ बताने वाले BJP विधायक पन्नालाल शाक्य के सुर बदले, प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर दी सफाई
Jun 18, 2026 | 02:16 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM










