-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Gondia Mlc Election Voting Ballot Paper Candidates 2026
भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव आज, 457 मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत
- Written By: केतकी मोडक
Bhandara MLC Poll News: भंडारा-गोंदिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के लिए आज 18 जून को मतदान हो रहा है। बैलेट पेपर से होने वाले इस चुनाव में 457 मतदाता हिस्सा ले रहे है।

भंडारा-गोंदिया स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे मतदाता (सोर्स - X @InfoGondia)
Bhandara Gondia MLC Election: भंडारा-गोंदिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए 18 जून को मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
इस बार महायुति की ओर से भाजपा के अविनाश ब्राह्मणकर मैदान में हैं, जबकि महाविकास आघाड़ी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार नरेश ईश्वरकर चुनावी मुकाबले में हैं। एक अन्य उम्मीदवार सचिन कुंभलकर चुनाव मैदान में है।
निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी
भंडारा जिला कलेक्टर कार्यालय से मतदान केंद्र अधिकारियों को आवश्यक चुनाव सामग्री वितरित की गई। इसके बाद सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं। इस अवसर पर जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी सावन कुमार, निवासी उप जिला कलेक्टर मनोहर चव्हान, चुनाव उप जिला कलेक्टर विकास व्यवहारे, उप जिला कलेक्टर महादेव जोरवार, उप जिला कलेक्टर लीना फलके तथा उप जिला कलेक्टर जे. पी. लोंढे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
सुबह धूमधाम से उद्घाटन, शाम को लगा 10 हजार का जुर्माना, संभाजीनगर मनपा ने माधव सोलर एनर्जी पर क्यों लगाया फाइन
NSA अजीत डोभाल को मिलेगा प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार, 1 अगस्त को पुणे में होंगे सम्मानित
मुंबई में बेकाबू BEST बस का तांडव, मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई बस, बुजुर्ग की मौत और चालक-कंडक्टर घायल
छत्रपति संभाजीनगर में पानी के लिए मचा त्राहिमाम! कांग्रेस का प्रशासन को अल्टीमेटम, बड़े जनआंदोलन की दी चेतावनी
इस चुनाव में कुल 457 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, मतदान के लिए भंडारा और गोंदिया जिलों में दो-दो, कुल चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। भंडारा जिले में उपविभागीय अधिकारी कार्यालय भंडारा तथा उपविभागीय अधिकारी कार्यालय साकोली के मंडल अधिकारी के कक्ष में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
वहीं, गोंदिया जिले में जिला कलेक्टर कार्यालय गोंदिया के कमरा नंबर 4 और तहसील कार्यालय सड़क अर्जुनी के मीटिंग हॉल में मतदान की व्यवस्था की गई है। भंडारा के मतदान केंद्र पर जिला परिषद भंडारा, नगर परिषद भंडारा, तुमसर, पवनी और नगर पंचायत मोहाडी के 166 मतदाता वोट डालेंगे।
साकोली केंद्र पर नगर परिषद साकोली, नगर पंचायत लाखनी व लाखांदुर नगर पंचायत के 61 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। गोंदिया जिला कलेक्टर कार्यालय स्थित केंद्र पर जिला परिषद गोंदिया, नगर परिषद गोंदिया, नगर परिषद तिरोड़ा व नगर पंचायत गोरेगांव के 154 मतदाता मतदान करेंगे। वहीं, सडक अर्जुनी केंद्र पर नगर पंचायत देवरी, सालेकसा, सडक अर्जुनी व अर्जुनी (मोरगांव) के 76 मतदाता चुनावी प्रक्रिया में भाग लेंगे।
मतदान समय : सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक
- विशेष मतदान दल : 6
- मतगणना तिथि 22 जून
- मतदान पद्धति बैलेट पेपर
पारंपरिक मतपत्र का होगा उपयोग इस चुनाव की मुख्य विशेषता यह है कि इसमे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बजाय पारंपरिक मतपत्र (बैलेट पेपर) का उपयोग किया जाएगा, मतदाताओं को उम्मीदवारों के नाम के आगे अपनी पसंद का क्रम लिखकर मतदान करना होगा। मतदान की गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा उपाय किए हैं। साथ ही चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए छह विशेष मतदान दलों की नियुक्ति की गई है।
यह भी पढ़ें:- फेल हुआ ठाकरे गुट की घर वापसी का प्लान, व्हिप के बावजूद संसदीय दल की बैठक को बागियों ने दिखाया ठेंगा
मतगणना का नियोजन
- चुनाव की सुरक्षा के लिए वैनगंगा सभागार, भंडारा में एक विशेष सुरक्षा कक्ष स्थापित किया गया है। चुनावी मैदान में कुल तीन उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
- मतदान के बाद 22 जून को पुलिस बहुउद्देशीय सभागार, भंडारा में मतगणना प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिला कलेक्टर सावन कुमार ने विश्वास व्यक्त किया है कि चुनाव आयोग के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए प्रशासन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।
- खास बात यह है कि भाजपा और कांग्रेस ने अपने सदस्यों को सुरक्षा की दृष्टि से बाहर भेज दिया है, जिनके मतदान के पूर्व अपने मतदान केंद्र पर पहुंचने की भी व्यवस्था है।
Bhandara gondia mlc election voting ballot paper candidates 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुबह धूमधाम से उद्घाटन, शाम को लगा 10 हजार का जुर्माना, संभाजीनगर मनपा ने माधव सोलर एनर्जी पर क्यों लगाया फाइन
Jul 20, 2026 | 06:39 PMEXCLUSIVE: “RSS का एजेंडा लागू कर रही सरकार…” UCC को लेकर उमंग सिंघार का भाजपा पर हमला
Jul 20, 2026 | 06:39 PMअयातुल्ला पर लिखी पोस्ट, तीन महीने तक सऊदी ने किया कैद; भारत लौटने पर कश्मीर के अमजद अली ने सुनाई आपबीती
Jul 20, 2026 | 06:38 PMऑटो नहीं, चलता-फिरता सुपरमार्केट! सामान से पूरी तरह ढका वाहन देख लोग रह गए हैरान
Jul 20, 2026 | 06:34 PMNSA अजीत डोभाल को मिलेगा प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार, 1 अगस्त को पुणे में होंगे सम्मानित
Jul 20, 2026 | 06:32 PMजंतर-मंतर प्रोटेस्ट: पुलिस ने अफवाहों से बचने की दी सलाह, CJP को विपक्षी दलों का मिल रहा समर्थन
Jul 20, 2026 | 06:24 PMबारिश में फंसी मां कुतिया और उसके नवजात पिल्लों को दंपति ने दिया सहारा, इंसानियत भरा वीडियो वायरल
Jul 20, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM
‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:54 PM
‘हार के डर से चुनाव नहीं करा रही सरकार’, यूपी सरकार पर संजय सिंह का बड़ा आरोप VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:25 PM
मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- तर्क और तथ्य हों, तूफान नहीं- VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:06 PM












