-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Ajit Pawar Nidhan Gadchiroli Pratikriya Maharashtra Politics
महाराष्ट्र ने अपना मजबूत नेता और सहारा खो दिया, अजित पवार के निधन पर जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रियाएं
- Written By: आंचल लोखंडे
Political Reactions: उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर गड़चिरोली सहित पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर है, जिस पर जनप्रतिनिधियों ने उन्हें

Maharashtra Deputy CM news (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ajit Pawar Death: राज्य के उपमुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री अजित पवार का बुधवार को एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया। इस घटना से संपूर्ण महाराष्ट्र सहित जिले में भी शोक की लहर फैल गई है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार की हादसे में मृत्यु के बाद जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। किसी ने उन्हें राज्य का मजबूत नेता बताया, तो किसी ने कहा कि महाराष्ट्र से उसका सबसे बड़ा सहारा छिन गया है।
जीवन के सहारे को खो दिया: धर्मराव आत्राम
अहेरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धर्मराव आत्राम ने कहा कि उपमुख्यमंत्री पवार के असामयिक निधन की खबर मिलते ही उनके निकट सहयोगी एवं विधायक धर्मराव आत्राम को गहरा आघात पहुंचा। अपनी भावनाएं व्यक्त करते समय वे अत्यंत भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि अजित दादा के निधन का समाचार सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है। आज मैंने केवल अपने नेता को नहीं, बल्कि अपने बड़े भाई और जीवन के सहारे को खो दिया है। वे न केवल एक सशक्त राजनेता थे, बल्कि मेरे जैसे आदिवासी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव मजबूती से खड़े रहने वाले मार्गदर्शक भी थे। जिले को मुख्यधारा में लाने और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए उन्होंने हमेशा विशेष ध्यान दिया।
अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और हृदय को झकझोर देने वाली घटना: नामदेव किरसान
गड़चिरोली-चिमूर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. नामदेव किरसान ने कहा कि राजनीति के ‘दादा’ के रूप में पहचाने जाने वाले अजित दादा के निधन की खबर अत्यंत आघात पहुंचाने वाली और पीड़ादायक है। उनके आकस्मिक निधन से न केवल पवार परिवार, बल्कि पूरे महाराष्ट्र पर शोक की छाया छा गई है। राज्य के सबसे लंबे समय तक वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने महाराष्ट्र को विकास की राह पर आगे बढ़ाने में निर्णायक भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में राज्य ने अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों की दिशा देखी। आज महाराष्ट्र ने एक युवा, अनुभवी और प्रभावशाली नेता को खो दिया है। राजनीति में उत्पन्न हुई यह रिक्तता कभी पूरी नहीं हो सकेगी।
सम्बंधित ख़बरें
वैनगंगा नदी पर बनेंगे बैरेज के जाल, 198 गांवों को मिलेगा स्थायी सिंचन लाभ
गड़चिरोली में किसानों का विरोध प्रदर्शन, भूमि अधिग्रहण करारनामे रद्द करने की मांग
गड़चिरोली के 25 गांवों ने शराब और मादक पदार्थों पर लगाया प्रतिबंध, पुलिस से मांगा सहयोग
जब तेंदुए के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉ. प्रकाश आमटे; दोनों शांति से खेत में टहलते आए नजर, देखें VIDEO
महाराष्ट्र के विकास का एक चेहरा खो गया: महेंद्र ब्राम्हणवाडे
कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र ब्राम्हणवाडे ने कहा कि अजित दादा के जाने से महाराष्ट्र के विकास का एक प्रभावशाली चेहरा खो गया है। कांग्रेस-राकां की सत्ता के दौरान तथा जिले के पालकमंत्री स्वर्गीय आर. आर. पाटिल के कार्यकाल में जिले के सर्वांगीण विकास के लिए अजित दादा ने कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होने दी। सड़कों, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास में उनका अमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से राज्य ने एक अनुभवी, विकासोन्मुख और जनता से जुड़ा हुआ नेता खो दिया है।
राजनीति का एक तेजस्वी नेतृत्व हमने खोया: अशोक नेते
गड़चिरोली-चिमूर क्षेत्र के पूर्व सांसद डॉ. अशोक नेते ने कहा कि उपमुख्यमंत्री अजित दादा के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत आघात पहुंचाने वाला है। वे कर्तव्यनिष्ठ, अध्ययनशील और दृढ़ निर्णय क्षमता वाले नेता थे। आम जनता की समस्याओं के प्रति उनका दृष्टिकोण सदैव संवेदनशील और स्पष्ट रहा। उनके असमय निधन से महाराष्ट्र ने एक प्रभावशाली और दूरदर्शी नेतृत्व खो दिया है। इस शोकांतिका से संपूर्ण राज्य शोकाकुल है।
ये भी पढ़े: मौत से 48 घंटे पहले… बीड के लिए आखिरी सांस तक समर्पित रहे अजित पवार, 22 करोड़ का दिया अंतिम तोहफा
प्रशासन पर प्रभाव रखने वाले नेता का निधन: रामदास जराते
रामदास जराते शेकाप नेता ने कहा कि अधिकारशाही पर सख्त नियंत्रण रखते हुए राज्य के आम नागरिकों के विकास के लिए निरंतर सक्रिय रहने वाले नेता का अचानक हुई दुर्घटना में निधन पूरे राज्य के लिए गहरा आघात है। मंत्रालयीन कार्यों और विधानसभा सत्रों के दौरान मुझे कई बार उनके प्रशासनिक प्रभाव और दृढ़ता का प्रत्यक्ष अनुभव मिला। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान विधान भवन में उनके साथ एक निजी बैठक भी हुई थी। उस मुलाकात से यह अनुभव हुआ कि वे ऊपर से भले ही कठोर प्रतीत होते हों, किंतु वास्तव में अत्यंत स्नेही, स्पष्टवादी और बेबाक व्यक्तित्व के धनी थे।
राज्य ने खोया प्रभावशाली नेता: मिलिंद नरोटे
गड़चिरोली विधानसभा क्षेत्र विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे ने कहा कि राज्य और जिले को विकास की दिशा दिखाने में उपमुख्यमंत्री अजित दादा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिले के प्रति उनका विशेष लगाव था। प्रशासकीय अधिकारियों पर दबाव बनाकर आम नागरिकों और गरीब जनता के कार्य समय पर पूर्ण कराने वाले नेता के रूप में उनकी पहचान थी।
Ajit pawar nidhan gadchiroli pratikriya maharashtra politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














