-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli District Development Funds Money For Public Welfare Statement Of Minister Jaiswal
गड़चिरोली जिला विकास निधि का पैसा जनहित के लिए, सहपालकमंत्री आशीष जयस्वाल का कथन
- Written By: आंचल लोखंडे
Ashish Jaiswal: पूर्व विदर्भ प्रदेश वन्यजीव क्षेत्र से गड़चिरोली को हटाने से प्रलंबित सड़क व विकास कार्यों को गति मिलेगी, ऐसी बात सहपालकमंत्री एड. जयस्वाल ने कही।

गड़चिरोली जिला विकास निधि का पैसा जनहित के लिए (सौजन्यः सोशल मीडिया
Gadchiroli District Development Fund: जिला विकास निधि का प्रत्येक रुपया जनहित के लिए तथा शाश्वत विकास के लिए उपयोग में लाना चाहिए, ऐसी बात राज्य के वित्त व नियोजन, कृषि, मदद व पुनर्वसन, विधि व न्याय, कामगार राज्यमंत्री तथा जिले सहपालकमंत्री एड. आशीष जयस्वाल ने किया। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित जिला नियोजन समिति की जायजा बैठक में वे बोल रहे थे।
इस समय जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा, सांसद डॉ. नामदेव किरसान, विधायक धर्मराव आत्राम, विधायक सुधाकर अडबाले, विधायक डॉ. मिलींद नरोटे, विधायक रामदास मसराम, जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे, प्रकल्प अधिकारी रणजीत यादव, नियोजन अधिकारी श्रीराम पाचखेडे, समाज कल्याण के सहायक आयुक्त डा. सचिन मडावी आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।
जिला नियोजन समिति की जायजा बैठक आयोजित
इस समय सहपालकमंत्री एड. जयस्वाल ने कहा कि जिला विकास निधि प्रमुखता से सामूहिक लाभ देने वाली योजना, स्थायी मालमत्ता निर्माण करने वाली योजना तथा लोगों के उत्पादन में वृद्धि कर उसकी वित्तीय स्थिति सुधार करने की योजना पर खर्च होनी चाहिए। स्थानीय जनप्रतनिधि के मशवरे से कार्य प्रस्तावित करने की सूचना दी। सभी विभाग ने शाश्वत विकास करने वाले प्रस्ताव तैयार करें तथा निधि का कड़ाई से उपयोग होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
पहले बनाई सीमेंट रोड, अब नाली के लिए तोड़ेंगे; कलमना मंडी में योजनाहीन विकास से सरकारी धन की बर्बादी!
नागपुर में ‘खेत बचाओ अभियान’: सिरकॉट (CIRCOT) ने इनपुट डीलर्स को सिखाए जैविक खेती के गुरुमंत्र!
नवभारत विशेष: कमजोर मानसून से देश की खाद्य सुरक्षा को खतरा, खरीफ फसल पर पड़ेगा बुरा असर
स्वास्थ्य विभाग की ओर से खरीदी प्रक्रिया का पालन न करते हुए दवा खरीदी होने की शिकायत की विशेष जांच दस्ते द्वारा होगी, ऐसी बात उन्होंने घोषित की। उन्होंने मत्स्य व्यवसाय के लिए तालाब वितरित करते हुए लाभ केवल संस्थाओं को नहीं बल्कि प्रत्यक्ष मच्छीमार बंधुओं को मिले, इस पर जोर दिया। “उमेद” मार्फत बचत गुटों को दिया जाने वाला निधि राज्य के आदर्श के तौर पर जाने का प्रयास करने की बात भी उन्होने कही।
अकारण रुकावट डालने वालों को नहीं बख्शेंगे
वर्ष 2014 के नियम के अनुसार मान्यता प्राप्त व्याघ्र भ्रमण मार्ग छोड़ अन्य क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए वनविभाग के अनुमति की जरूरत नहीं है। यह बात स्पष्ट करते हुए पूर्व विदर्भ प्रदेश वन्यजीव क्षेत्र से गड़चिरोली को हटाने से प्रलंबित सड़क व विकास कार्यों को गति मिलेगी, ऐसी बात सहपालकमंत्री एड. जयस्वाल ने कही। अकारण रुकावट लाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी चेतावनी भी सहपालकमंत्री ने दी। गड़चिरोली के विस्तीर्ण भौगोलिक परिस्थिति का विचार कर विकास योजना चलाने की जरूरत है, ऐसी बात कहते हुए जिले के विकास का रथ तेजी से आगे बढ़े तथा भ्रष्टाचार को स्थान न मिले, इसके लिए त्रयस्थ संस्था द्वारा कार्यों की गुणवत्ता जांची जाएगी।
ये भी पढ़े: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भंडारा में उल्हास, दही हांडी, रासनृत्य, जागरण कार्यक्रमों से माहौल कृष्णमय
697 करोड़ रुपये के प्रारूप पेश
जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने वर्ष 2025-26 के जिला वार्षिक योजना का 697 करोड़ रुपयों का प्रारूप पेश किया। इसमें सर्वसाधारण योजना के लिए 456 करोड़, आदिवासी उपयोजना के लिए 202 करोड़ 38 लाख, आदिवासी उपयोजना क्षेत्र बाहर के योजना के लिए 2 करोड़ 68 लाख तथा अनुसूचित जाति उपयोजना के लिए 36 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है। बीते वर्ष का 641 करोड रुपयों का निधि शत प्रतिशत खर्च होने की जानकारी दी गई।
Gadchiroli district development funds money for public welfare statement of minister jaiswal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













