-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Front Close In Bjp Against Radhakrishna Vikhe Patil Thorat Faction Supported By Kolhe Faction In Sugar Mill Elections
राधाकृष्ण विखे पाटिल के खिलाफ बीजेपी में मोर्चा बंदी, चीनी मिल चुनाव में कोल्हे गुट का थोरात गुट को साथ
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: बीजेपी के नेता और राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल (Radhakrishna Vikhe Patil) को उनके गृह जिले अहमदनगर (Ahmednagar) में उनकी ही पार्टी के पदाधिकारियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अहमदनगर में राधाकृष्ण विखे पाटिल के प्रभुत्व वाली गणेशनगर सहकारी चीनी मिल का चुनाव (Ganeshnagar Cooperative Sugar Mill Elections) उनके लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। विखे के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बीजेपी की पूर्व विधायक स्नेहलता कोल्हे गुट ने कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात (Balasaheb Thorat) से हाथ मिला लिया है।
सहकारी चीनी मिल के चुनाव में एक बार फिर बीजेपी की अंदरूनी कलह खुल कर सामने आ गई है। इससे चुनाव में अब विखे की प्रतिष्ठा दांव पर है। पूर्व कांग्रेसी विखे को पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात ने चुनौती दी है। इसके अलावा, कोपरगांव की पूर्व भाजपा विधायक स्नेहलता कोल्हे गुट ने विखे के खिलाफ थोरात को समर्थन देने का फैसला किया है।
सहकारी चीनी मिल के चुनाव में दिख सकता है टकराव
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले अहमदनगर जिले में बीजेपी विधायक राम शिंदे और विखे पाटिल के बीच पार्टी के अंदरुनी विवाद सामने आया था। अब एक बार फिर सहकारी चीनी मिल के चुनाव में टकराव होने वाला है। हालांकि राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने कहा कि यह एक अनैसर्गिक गठबंधन है। कारखाने के सदस्य उन्हें जवाब देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चंदा विवाद पर शिंदे का पलटवार: बोले- सिद्धिविनायक मंदिर की दान पेटी लूटी गई, तब जांच क्यों नहीं हुई?
राम मंदिर दान कोष विवाद: नागपुर कांग्रेस का पोद्दारेश्वर मंदिर के सामने भजन सत्याग्रह, जांच की मांग
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों से हिला विपक्ष, अगर महायुति में गए तो लोकसभा में पूरी तरह बदल जाएगा नंबर गेम
नासिक: 4000 करोड़ रूपए का टेंडर घोटाला? भुजबल के खिलाफ विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठे विधायक सुहास कांदे
विखे-थोरात के बीच वर्चस्व की लड़ाई
अहमदनगर जिले में विखे पाटिल और बालासाहेब थोरात इन दोनों कद्दावर नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई आम है। विखे की तरफ एकतरफा नजर आने वाले गणेश चीनी मिल चुनाव कोल्हे गुट की वजह से थोरात के पक्ष में जा सकता है। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात का दावा है कि जब शंकराव कोल्हे साथ थे तब क्षेत्र के किसानों और कारखाने का विकास हुआ। विखे पाटिल के खिलाफ बीजेपी में मोर्चा बंदी का लाभ थोरात गुट को मिल सकता है।
Front close in bjp against radhakrishna vikhe patil thorat faction supported by kolhe faction in sugar mill elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क के 112 संदिग्धों से पूछताछ
Jul 11, 2026 | 07:33 AMNavabharat Nishanebaaz: समझो सच तो होगे खुशहाल, संघ वटवृक्ष, BJP है डाल
Jul 11, 2026 | 07:30 AMTrump Iran Threat: ट्रंप की चेतावनी, अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान में मचेगी इतिहास की सबसे बड़ी तबाही
Jul 11, 2026 | 07:28 AMAquarius Horoscope: कुंभ राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता
Jul 11, 2026 | 07:27 AMदिल्ली सरकार में बड़ा फेरबदल! सीएम रेखा गुप्ता ने विधायक अभय वर्मा समेत इन 3 नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Jul 11, 2026 | 07:20 AMबहामास में प्लेन क्रैश, आजादी के जश्न के बीच 10 लोगों की मौत; सरकार ने सस्पेंड की विमान सेवाएं
Jul 11, 2026 | 07:20 AM‘मेरी एक्टिंग नहीं, मेरा शरीर देखा जाता है’ अंजलि आनंद का खुलासा, सुनकर रह जाएंगे हैरान
Jul 11, 2026 | 07:19 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














