-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Suhas Kande Protest Rs4000 Crore Tender Allegations Bhujbal Row Nashik
नासिक: 4000 करोड़ रूपए का टेंडर घोटाला? भुजबल के खिलाफ विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठे विधायक सुहास कांदे
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Suhas Kande: शिवसेना (शिंदे गुट) विधायक सुहास कांदे ने 4 हजार करोड़ रुपये की निविदा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर प्रदर्शन किया।

विधायक सुहास कांदे (फोटो: नवभारत डिजाइन फोटो)
Nashik Suhas Kande Allegations Bhujbal Row: नासिक महाराष्ट्र की राजनीति में कांदेद-भुजबल का पुराना विवाद एक बार फिर उबाल पर है। शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक सुहास कांदे ने गुरुवार को मुंबई स्थित विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर जोरदार आंदोलन किया। कांदे ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा निकाली गई करीब 4 हजार करोड़ रुपये की निविदा प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं और इस पूरी प्रक्रिया में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
विधायक सुहास कांदे की मुख्य मांगें
आंदोलन के दौरान विधायक सुहास कांद ने राज्य सरकार के सामने अपनी मांगें स्पष्ट रूप से रखीं भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते संबंधित निविदा प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए।
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया जाए। कांदे ने विशेष रूप से समीर भुजबल की इस निविदा प्रक्रिया में संलिप्तता की गहन जांच कराने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
मौत को छूकर टक से वापस आ गया! सेल्फी लेते-लेते खाई में लटका युवक, कालू वॉटरफॉल का खौफनाक VIDEO वायरल
25 साल सेवा पूरी करने वाले सफाई कर्मचारियों को मिले मुफ्त आवास, संभाजीनगर प्रशासन को कर्मचारी आयोग के निर्देश
Mumbai News: मध्य रेल की इन लाइनों पर होगा मेगा ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें होंगी रद्द
Mumbai News: मुंबई में 9 अगस्त को जम्बो ब्लॉक, हार्बर लाइन की कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
महायुति के लिए बढ़ी असहजता
- राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वर्तमान में सुहास कांदे, छगन भुजबल और समीर भुजबल तीनों एक ही ‘महायुति’ गठबंधन का हिस्सा हैं।
- एक ही गठबंधन के नेताओं का सड़कों पर उत्तरकर एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाना सरकार के लिए बेहद असहज स्थिति पैदा कर रहा है।
- अब देखना यह है कि राज्य सरकार इस आंतरिक कलह को कैसे सुलझाती है और क्या इन आरोपों की वाकई जांच होती है।
नांदगांव और येवला का ‘सियासी रण’
विधायक कांदे और भुजबल परिवार के बीच टकराव का इतिहास काफी पुराना और गहरा है। यह राजनीतिक रंजिश मुख्य रूप से नांदगांव और येवला विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी है सुहास कांदे ने 2019 में पंकज भुजबल और 2024 के चुनाव में समीर भुजबल को हराकर उन्हें चुनावी पटखनी दी थी।
यह भी पढ़ें:- 250 करोड़ की देनदारियों में घिरी संभाजीनगर मनपा, आयुक्त बोले- टैक्स वसूली बढ़ाना जरूरी
येवला क्षेत्र छगन भुजबल का गढ़ रहा है, जबकि उससे सटे नांदगांव क्षेत्र में कांदे की बढ़ती सक्रियता और भुजबल परिवार को दी गई चुनावी मात ने दोनों पक्षों के बीच कड़वाहट बढ़ा दी है।
Suhas kande protest rs4000 crore tender allegations bhujbal row nashik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मौत को छूकर टक से वापस आ गया! सेल्फी लेते-लेते खाई में लटका युवक, कालू वॉटरफॉल का खौफनाक VIDEO वायरल
Aug 07, 2026 | 09:44 PMForex Reserve: डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया? भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक तेजी, देखें आंकड़े
Aug 07, 2026 | 09:43 PMIOB LBO Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में 250 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, ₹85,920 तक मिलेगी सैलरी
Aug 07, 2026 | 09:42 PMकुशाल टंडन के गौहर खान पर कमेंट से मचा बवाल, जैद दरबार ने तोड़ी चुप्पी, अब सामने आया पूरा सच
Aug 07, 2026 | 09:33 PMSomwar Vrat Drinks : सोमवार व्रत में कमजोरी से बचाएंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और ताजगी
Aug 07, 2026 | 09:30 PMस्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PMशेख हसीना के बयान पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान: बोले- कार्यक्रम निजी था, सरकार का समर्थन नहीं
Aug 07, 2026 | 09:05 PMवीडियो गैलरी

मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM













