-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sharad Pawar Eknath Shinde Meeting Mva Lok Sabha Numbers Game
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों से हिला विपक्ष, अगर महायुति में गए तो लोकसभा में पूरी तरह बदल जाएगा नंबर गेम
- Written By: अनिल सिंह
Sharad Pawar Eknath Shinde Meeting MVA Numbers Game: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शरद पवार की मुलाकात के बाद महाराष्ट्र में नया राजनीतिक गणित गरमा गया है।

नरेंद्र मोदी के साथ अमित शाह (बाएं) और शरद पवार (फोटो क्रेडिट-X)
Sharad Pawar NDA Joining News: महाराष्ट्र की सियासत में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के अध्यक्ष शरद पवार और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की विधान भवन परिसर में हुई औचक मुलाकात ने देश के राजनीतिक गलियारों में एक नया तूफान खड़ा कर दिया है। 6 सांसदों की बगावत का दंश झेल रहे महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन में इस मुलाकात के बाद से भारी अविश्वास और टकराव की स्थिति पैदा हो गई है।
कांग्रेस और शिवसेना (UBT) ने इस कदम पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि इन अटकलों के मुताबिक शरद पवार ने राष्ट्रीय स्तर पर कोई नया फैसला लिया या पाला बदला, तो लोकसभा में समूचे विपक्ष का गणित पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगा और सत्ताधारी महायुति अजेय स्थिति में पहुंच जाएगी।
संजय राउत का तीखा हमला
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद और मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने इस मुलाकात की कड़े शब्दों में आलोचना की है। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में सीधे तौर पर शरद पवार की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने बड़े और सम्मानित कद वाले नेता को उन लोगों को राजनीतिक मान्यता देने से बचना चाहिए जिन्होंने पीठ में छुरा घोंपा है।
सम्बंधित ख़बरें
लाल किले से गूंजेगी Gen Z की आवाज़? पीएम मोदी से अभिजीत दीपके की मांग- 15 अगस्त पर युवाओं के भविष्य पर हो बात
PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के 8 सांसद, सुप्रिया सुले ने खोला राज! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
UP चुनाव से पहले दिल्ली में बड़ी हलचल! अचानक PM मोदी से मिलने पहुंचे CM योगी, क्या पक रही है कोई नई खिचड़ी?
मुंबई में पधारे देश की राजनीति के चाणक्य, इन 8 तस्वीरों में देखें अमित शाह का पूरा मुंबई दौरा
राउत ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पूछा, “जिस एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र को धोखे और भ्रष्टाचार से बर्बाद कर दिया, पवार साहब ने बैठक के लिए उसी का चैंबर क्यों चुना? क्या पूरा विधान भवन खाली था या उनके पास खुद का वाईबी चव्हाण प्रतिष्ठान कम पड़ गया था? हमारे जमीनी कार्यकर्ता इस बात से बेहद आहत हैं।” इसी तरह कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने भी इस मुलाकात को गैर-जरूरी बताते हुए कहा कि मौजूदा नाजुक राजनीतिक हालात को देखते हुए पवार साहब इस बैठक को आसानी से टाल सकते थे।
ये भी पढ़ें- इथेनॉल विवाद पर गडकरी को बदनाम कर रही है खुद बीजेपी, संजय राउत ने BJP पर लगाया बड़े षड्यंत्र का आरोप
लोकसभा का मौजूदा गणित
अगर महाराष्ट्र में लोकसभा सीटों के मौजूदा आंकड़ों को देखें, तो महाविकास अघाड़ी के पास इस समय कुल 24 सीटें हैं। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा कांग्रेस का है जिसके पास 13 सांसद हैं, जबकि शरद पवार की राकांपा के पास 8 और भारी टूट के बाद उद्धव ठाकरे के पास केवल 3 सांसद बचे हैं।
इसके विपरीत, सत्ताधारी महायुति के पास भी इस समय कुल 24 सीटें हैं। इसमें बीजेपी के पास 9 सांसद हैं, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना के पास अब 13 सांसद हो चुके हैं क्योंकि पिछले दिनों उद्धव गुट के 6 सांसद पाला बदलकर उनके खेमे में आ गए थे। इसके अलावा अजीत पवार गुट के पास 1 और 1 अन्य निर्दलीय सांसद महायुति के साथ खड़ा है।
महायुति की संभावित मजबूती
देश की राजनीति में हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर सांसदों का दलबदल देखा गया है, जिसमें ममता बनर्जी की टीएमसी के 23 सांसद, उद्धव ठाकरे के 6 सांसद और आम आदमी पार्टी के 7 सांसद अपनी मूल पार्टी या गठबंधन छोड़ चुके हैं। अब यही खतरा शरद पवार के 8 सांसदों पर भी मंडरा रहा है। अगर शरद पवार NDA में शामिल हो जाते हैं तो देश की राजनीति में भी विपक्ष का गणित बिगड़ जाएगा।
यदि शरद पवार विपक्ष का साथ छोड़कर बीजेपी और शिंदे के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होते हैं, तो विपक्ष (MVA) के पास महज 16 सीटें (कांग्रेस 13 और शिवसेना UBT 3) रह जाएंगी। वहीं दूसरी ओर, महायुति का आंकड़ा 24 से सीधे बढ़कर 32 सांसदों पर पहुंच जाएगा। शरद पवार का यह संभावित कदम न केवल महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के वजूद को खत्म कर देगा, बल्कि दिल्ली की संसद में भी विपक्ष के हौसले पस्त कर देगा।
Sharad pawar eknath shinde meeting mva lok sabha numbers game
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM














