- Hindi News »
- Maharashtra »
- Dharashiv »
- Driver Majeed Khan Extended Helping Hand To Dharashiv Family In Pahalgam Terror Attack
‘होटल में डर लगे तो मेरे घर चलिए’, पहलगाम में इंसानियत की मिसाल बने मजीद खान, धाराशिव के परिवार ने बताई आपबीती
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने देश के सभी लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पहलगाम में धाराशिव के एक परिवार के लिए मजीद खान फरिश्ता बने और उन्हें कैसे बचाया परिवार ने बताया।
- Written By: प्रिया जैस

धाराशिव के परिवार ने बताई आपबीती (सौजन्य-एएनआई)
धाराशिव: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में 26 भारतीयों की जान चली गई। इस हमले में मारे गए लोगों में 6 लोग महाराष्ट्र से थे। महाराष्ट्र सरकार इस समय सभी पर्यटकों को वापस ला रही है और सभी की सुरक्षा का ध्यान रख रही है। इस दौरान पहलगाम में धाराशिव का परिवार भी फंसा हुआ था, जिसने अपनी आपबीती सुनाई।
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में महाराष्ट्र के छह लोगों की जान गई है। धाराशिव जिले के 2 परिवार इस घटना स्थल से महज 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर थे। इन पर्यटकों ने बताया कि जब हमला हुआ, हम वहां से 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पर थे।
सेना के नियंत्रण में था पहलगाम
धाराशिव के परिवार ने बताया हमारे ड्राइवर ने बताया कि कुछ गड़बड़ हुई है, हमें तुरंत वहां से निकलना चाहिए। सुबह से हम देख रहे थे कि माहौल पूरी तरह शांत और सकारात्मक था। स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान कहीं भी आतंक का डर नहीं लगा। लेकिन अचानक जो कायरतापूर्ण हमला हुआ, उसने हमें हिला दिया। लौटते समय हमने देखा कि सेना ने पूरे इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
महंगाई की नई मार! पेट्रोल-डीजल महंगे, गोंदिया में सब्जियों के दाम ने भी बिगाड़ा बजट
धुले में डबल मर्डर से सनसनी! ढोंगी तांत्रिक ने आश्रम में कर दी युवक-युवती की हत्या, अघोरी वारदात से मचा हड़कंप
विश्व संग्रहालय दिवस: भंडारा की ऐतिहासिक धरोहर क्यों हो रही उपेक्षित? 100 कमरों वाला पांडे महल बदहाल
गर्मी का असर: भंडारा में गहराया जल संकट! जलाशयों में बचा सिर्फ 28% पानी, प्रशासन की अपील; संभलकर करें जल उपयोग
इंसानियत की मिसाल बने मजीद खान
बड़ी संख्या में एम्बुलेंस दौड़ रही थीं, जिससे हमें बड़ी घटना होने का अंदेशा हुआ। इस मुश्किल घड़ी में इंसानियत की मिसाल बने मजीद खान नाम के ड्राइवर ने हमें ढांढस बंधाया। उसने हमें हिम्मत दी। उसने कहा, ‘अगर आप लोगों को होटल में डर लग रहा हो तो मेरे घर चलिए।’ उसका यह व्यवहार हमारे लिए बहुत सहारा देने वाला था। इससे साबित होता है कि आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता।’
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा जून-जुलाई में शुरू होती है, और पहलगाम उसका मुख्य प्रवेश द्वार है। इसलिए लगता है कि ये हमला यात्रा को रोकने की साजिश हो सकती है। इस घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इन परिवारों से संपर्क किया और कहा, ‘अगर कोई दिक्कत हो तो मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से संपर्क करें, उन्हें मैंने मदद के लिए कहा है। पूरा देश इस हमले की कड़ी निंदा कर रहा है और नागरिकों में भारी आक्रोश है। उम्मीद है कि सरकार इस हमले का सख्त जवाब देगी।
Driver majeed khan extended helping hand to dharashiv family in pahalgam terror attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Shivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें
May 18, 2026 | 01:02 PMसैलून में आराम से बैठकर हेयरकट करवाता दिखा बंदर, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ‘पूरा नवाब है’
May 18, 2026 | 01:01 PMप्रधानमंत्री आवास योजना में पालघर जिले को राज्य में दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
May 18, 2026 | 12:56 PMमहंगाई की नई मार! पेट्रोल-डीजल महंगे, गोंदिया में सब्जियों के दाम ने भी बिगाड़ा बजट
May 18, 2026 | 12:52 PMउज्जैन के गढ़ कालिका मंदिर में विवाद, महामंडलेश्वर साध्वी काली नंद गिरी ने की आत्मदाह की कोशिश
May 18, 2026 | 12:48 PMधुले में डबल मर्डर से सनसनी! ढोंगी तांत्रिक ने आश्रम में कर दी युवक-युवती की हत्या, अघोरी वारदात से मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 12:41 PMप्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत; अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा, एकांतिक दर्शन पर भी रोक
May 18, 2026 | 12:40 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM












