बसों में 50% टिकट छूट का असर: महिला सम्मान योजना से एसटी को संजीवनी, राजस्व में हुआ इजाफा

Maharashtra ST Bus News: महिला सम्मान योजना के तहत महाराष्ट्र की एसटी बसों में महिलाओं को 50% टिकट छूट मिल रही है। इससे यात्रियों की संख्या और राजस्व में बढ़ोतरी हुई है।
ST Bus
एसटी बस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra ST Bus Scheme: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल की सभी बसों में लागू महिला सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को टिकट दर में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस योजना का अकोला विभाग में बीते वर्ष 2025 में कुल 1 करोड़ 9 लाख 92 हजार 378 महिलाओं ने लाभ उठाया है। इस योजना से न केवल यात्रियों की संख्या बढ़ी है बल्कि एसटी महामंडल के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। साथ ही वरिष्ठ नागरिक और अमृत ज्येष्ठ नागरिक योजना का भी नागरिकों ने बड़े पैमाने पर लाभ लिया है।

कोरोना महामारी और एसटी कर्मचारियों के आंदोलन के बाद यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई थी। एसटी की व्यवस्था भी प्रभावित हुई थी। यात्रियों को फिर से आकर्षित करने के लिए सरकार ने 75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए अमृत ज्येष्ठ नागरिक योजना (निःशुल्क यात्रा) और महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना शुरू की। 17 मार्च 2023 से लागू हुई महिला सम्मान योजना को महिलाओं का जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। गाड़ियों की संख्या कम होने के बावजूद एसटी ने पूर्व की तुलना में अधिक यात्री संख्या दर्ज की है।

यात्रियों में बड़ी वृद्धि

महिला सम्मान योजना के कारण महिलाओं के साथ-साथ पुरुष यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है। वरिष्ठ नागरिक और अमृत ज्येष्ठ नागरिक योजना का लाभ भी बड़ी संख्या में लिया जा रहा है।

वर्ष 2025 की महिला यात्रियों की संख्या

माह महिला लाभार्थी
जनवरी 10,19,301
फरवरी 9,34,381
मार्च 9,64,745
अप्रैल 10,56,787
मई 11,69,282
जून 10,71,179
जुलाई 8,76,887
अगस्त 9,81,864
सितंबर 9,20,426
अक्टूबर 9,53,384
नवंबर 10,44,142
कुल 1,09,92,378
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com