- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Municipal Corporation Election 2026 Candidates Voters List
अमरावती मनपा चुनाव : 944 प्रत्याशी मैदान में, जानें 6.77 लाख मतदाता किस करवट बैठाएंगे चुनावी ऊंट?
- Written By: आकाश मसने
Amravati News: अमरावती मनपा चुनाव में 944 उम्मीदवार और 6.77 लाख मतदाता तय करेंगे भविष्य। प्रभागवार आंकड़ों, आरक्षण और पिछली जीत के समीकरणों के साथ पढ़ें पूरी चुनावी रिपोर्ट।

अमरावती महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Amravati Municipal Election 2026 Updates: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच गई हैं। आगामी 15 जनवरी को होने वाले महानगरपालिका (मनपा) चुनाव के लिए रणभेरी बज चुकी है। इस बार का चुनाव न केवल उम्मीदवारों की संख्या के कारण, बल्कि पार्टियों के भीतर मची उठापटक और बगावत के चलते बेहद रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। कुल 944 वैध उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनका भविष्य अमरावती के 6.77 लाख मतदाता तय करेंगे।
मतदाताओं का गणित
अमरावती मनपा में महिला और पुरुष वोटर्स में कड़ी टक्कर इस चुनाव में मतदाताओं की संख्या निर्णायक भूमिका निभाने वाली है। आंकड़ों के अनुसार, कुल 6,77,180 मतदाता इस लोकतांत्रिक उत्सव का हिस्सा बनेंगे। खास बात यह है कि महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है, जिससे महिला वोट बैंक किसी भी दल की जीत का समीकरण बदल सकता है।
- महिला मतदाता: 3,37,935
- पुरुष मतदाता: 3,39,177
- अन्य मतदाता: 68
नामांकन के बाद नाम वापसी का समीकरण
चुनाव प्रक्रिया के तहत 31 दिसंबर को नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच की गई। कुल 958 नामांकनों में से 14 आवेदन तकनीकी खामियों के कारण रद्द कर दिए गए। फिलहाल मैदान में 944 उम्मीदवार डटे हुए हैं। शुक्रवार को नाम वापसी की अंतिम समय-सीमा निर्धारित है, जिसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि वास्तविक मुकाबला किन दिग्गजों के बीच है। कई राजनीतिक दलों में टिकट वितरण को लेकर असंतोष देखा जा रहा है, जिससे निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा हुआ है।
आरक्षण की स्थिति
87 सीटों पर शक्ति प्रदर्शन अमरावती मनपा की 87 सीटों के लिए होने वाली यह लड़ाई विभिन्न वर्गों के आरक्षण के इर्द-गिर्द सिमटी हुई है। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित आरक्षण के अनुसार सीटों का बंटवारा इस प्रकार है:
- सामान्य वर्ग (खुला): 47 सीटें
- ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग): 23 सीटें
- अनुसूचित जाति (SC): 15 सीटें
- अनुसूचित जनजाति (ST): 2 सीटें
प्रभागवार स्थिति का आकलन
कहीं प्रत्याशियों की भीड़, कहीं निर्दलीयों का सूखा इस बार कुछ प्रभागों में उम्मीदवारों की इतनी भीड़ है कि मुकाबला ‘मल्टी-कॉर्नर’ हो गया है। प्रभाग क्रमांक 22 इस मामले में सबसे ऊपर है, जहां 56 प्रत्याशी आमने-सामने हैं। वहीं, प्रभाग 3, 10 और 11 में भी 49-49 उम्मीदवारों ने ताल ठोक दी है। दिलचस्प बात यह है कि जहाँ प्रभाग 4 और 17 में निर्दलीयों की भरमार है, वहीं प्रभाग 10, 7 और 6 में एक भी निर्दलीय प्रत्याशी नहीं है, जिससे यहां सीधा दलीय मुकाबला देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें:- ‘मुंबई में मराठी महापौर नहीं चाहती BJP’, संजय राउत ने किया चौंकाने वाला दावा, बोले- बाहर से आए…
रविवार को आवंटित होंगे चुनाव चिह्न
नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त होते ही 3 जनवरी, रविवार की सुबह 11 बजे चुनाव चिन्हों का वितरण किया जाएगा। चिन्ह मिलते ही चुनावी प्रचार की आंधी शुरू हो जाएगी। फिलहाल उम्मीदवार डोर-टू-डोर कैंपेनिंग और सोशल मीडिया के जरिए जनता तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। विशेष रूप से बदनेरा क्षेत्र के प्रभाग 21 और 22 पर पूरे शहर की नजरें टिकी हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अधिक मास में 201 किलो आमों से सजी रामदेव बाबा समाधि, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
मॉसिकॉल की मूल्यवान जमीन निजी बिक्री से बचेगी? अमरावती विकास को लेकर मंत्रालय में हुई अहम बैठक
नए शैक्षणिक सत्र से पहले स्कूलों की बढ़ी मुश्किलें, मुफ्त स्कूल यूनिफॉर्म अनुदान में 20% कटौती
अमरावती में अधजली युवती की लाश मिलने से सनसनी, पहचान छिपाने के लिए रची गई खौफनाक साजिश
2017 का फ्लैशबैक और 2026 की चुनौतियां
पिछले चुनाव (2017) में भारतीय जनता पार्टी ने 45 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। कांग्रेस 15 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी, जबकि एमआईएम ने 10 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था। शिवसेना (ठाकरे गुट) को 7, बसपा को 5 और युवा स्वाभिमान को 3 सीटें मिली थीं। इस बार राज्य की बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों और शिवसेना व राकांपा में हुए विभाजन के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भाजपा अपना किला बचा पाती है या विपक्ष नई इबारत लिखेगा।
Amravati municipal corporation election 2026 candidates voters list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गुरुजी गोलवलकर की पुण्यतिथि पर नमन, भाजपा नेताओं ने याद किया उनका राष्ट्र निर्माण में योगदान
Jun 05, 2026 | 08:21 AMSri Lanka News: सोशल मीडिया पर मशहूर बुजुर्ग केयर सेंटर में आग से 12 की मौत; डायरेक्टर गिरफ्तार
Jun 05, 2026 | 08:19 AMमहाराष्ट्र की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, सीएम फडणवीस ने ठेकेदारों को दी सख्त चेतावनी
Jun 05, 2026 | 08:17 AMMP Rajya Sabha Election 2026: भाजपा ने तरुण चुग-रजनीश अग्रवाल को उतारा, कांग्रेस से मैदान में मीनाक्षी नटराजन
Jun 05, 2026 | 08:17 AMचंद्रपुर में पतंजलि मेगा स्टोर पर FDA का छापा; भ्रामक दावों के आरोप में 45 हजार का औषधि भंडार जब्त
Jun 05, 2026 | 08:17 AMPeddi Day 1 Collection: विदेशो में भी चला ‘पेड्डी’ का जादू, Ram Charan की फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई
Jun 05, 2026 | 08:16 AMजमीन बचाने सड़कों पर उतरे किसान, गड़चिरोली कलेक्ट्रेट पर बैलगाड़ियों संग बेमियादी आंदोलन शुरू
Jun 05, 2026 | 08:15 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM
चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
Jun 04, 2026 | 02:01 PM














