-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Hssc Haryana Police Constable Recruitment 2026 For Various Posts
हरियाणा के युवाओं के लिए 2026 का सबसे बड़ा तोहफा! पुलिस विभाग में 5500 पदों पर निकली भर्ती
- Written By: प्रीति शर्मा
Haryana Police Constable Bharti 2026: हरियाणा के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। पुलिस विभाग में 5500 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए आवेदन जल्द शुरू होने वाले हैं।

प्रतीकात्मक दृश्य (सौ. फ्रीपिक)
Haryana Police Constable Recruitment 2026: हरियाणा के युवाओं के लिए नए साल का शानदार शुरुआत हुई है। दरअसल हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉन्स्टेबल भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों आवेदन कर सकती हैं।
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने नए साल पर पुलिस भर्ती का बिगुल फूंक दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पुलिस विभाग में कुल 5500 कांस्टेबल की नियुक्ति की जाएगी। सरकार ने इस बार उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए आवेदन शुल्क को पूरी तरह माफ कर दिया है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पदों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है जिसमें पुरुष कांस्टेबल के 4500 पद, महिला कॉन्स्टेबल के 600 पद और पुरुष कांस्टेबल (GRP) के 400 पदों पर भर्ती की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
JC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 जनवरी 2026 से शुरु होगी। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 तय की गई है।
यह भी पढ़ें:- IIT इंदौर ने खोला नौकरियों का पिटारा, 2.5 लाख से ज्यादा वेतन; आज ही भरें फॉर्म
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास होना अनिवार्य है। साथ ही दसवीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत में से एक विषय होना जरूरी है। खास बात यह है कि उच्च शिक्षा के लिए कोई अतिरिक्त अंक नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 25 साल निर्धारित की गई है।
आरक्षित श्रेणियों (BCA/BCB/EWS/DSC/OSC) के उम्मीदवारों के लिए प्रमाण पत्र की समय सीमा तय की गई है। उदाहरण के लिए EWS और BC प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2025 के बाद के होने चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अपने सभी सर्टिफिकेट अपडेट करवा लें।
कैसे करें आवेदन
हरियाणा सरकार ने इस भर्ती को पूरी तरह से निशुल्क रखा है और किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को फीस नहीं देनी होगी। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद लॉगिन करके आवेदन की पूरी जानकारी दर्ज करें और अंत में फॉर्म सबमिट करें।
Hssc haryana police constable recruitment 2026 for various posts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














