- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Road Accident Wathoda Ganeshpeth 2 Deaths New Year Eve
नागपुर में जश्न के बीच मातम, वाठोडा में 12 साल का मासूम तो गणेशपेठ में युवक की मौत, मामला दर्ज
Nagpur Road Accident: नागपुर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर दो दर्दनाक हादसे हुए। वाठोडा में 12 साल के आरव और गणेशपेठ में 21 साल के अंशुल की मौत। रफ्तार ने छीनी घर के चिरागों की रोशनी।
- Written By: प्रिया जैस

प्रतीकात्मक तस्वीर
Nagpur News: वाठोडा और गणेशपेठ थाना क्षेत्र में हुए 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 12 वर्षीय बच्चे समेत 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। एक घटना में खेलते-खेलते बच्चा वाहन की चपेट में आ गया, जबकि दूसरी घटना में एक युवक तेज रफ्तार दोपहिया से गिर पड़ा। दोनों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
एक ओर पूरा शहर पुराने साल को विदा कर नये साल के स्वागत की तैयारियों में जुटा था तो वहीं इन दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
पहली घटना वाठोडा थाना क्षेत्र की है। मृतक आराधनानगर, दिघोरी निवासी आरव गुलजार सिंह मडावी (12) बताया गया है। आरव छठवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता गुलजार सिंह मडावी पेशे से मिस्त्री हैं, जबकि मां गृहिणी है।
मूल रूप से बालाघाट के निवासी गुलजार सिंह काम की तलाश में परिवार के साथ नागपुर आए थे और वाठोडा रिंग रोड स्थित आराधनानगर में किराये के मकान में रह रहे हैं। पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम करीब 4.30 बजे आरव घर के पास बस्ती के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बच्चे सड़क पर दौड़ रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में हर दिन गटक रहे 32 लाख लीटर शराब! देशी को पछाड़कर ‘बीयर’ बनी नंबर 1, जानें कौन सा जिला सबसे आगे
सोलापुर में गन्ना किसानों के 496 करोड़ अटके, शुगर इंडस्ट्री पर सवाल, सीजन के अंत में बढ़ी चिंता
‘वंदे मातरम के विरोध पर मरने की बद्दुआ’, अरशद मदनी के बयान पर भड़के जगतगुरु परमहंस की विवादित टिप्पणी
गोंदिया में मेडिकल दुकानों पर कार्रवाई, 18 लाइसेंस निलंबित; मैनपावर की कमी से जांच पर असर
कैसे हुई घटना?
तभी चंद्रमणिनगर, अजनी, वाठोडा रिंग रोड निवासी प्रणय चंद्रप्रकाश गायकवाड़ (34) अपनी कार क्रमांक एमएच 49/ सीएस 3976 लेकर वहां से गुजर रहा था। जीवन सावजी होटल के सामने आरव अचानक वाहन के सामने आ गया। चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन वाहन की जोरदार टक्कर से आरव गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।
आरोपी चालक ने घायल आरव को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर इलाज के दौरान डॉक्टरों ने आरव को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही वाठोडा पुलिस मौके पर पहुंची। आरव के पिता की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें – नागपुर में ‘लक्ष्मी’ का आगमन, 2026 का शानदार आगाज, सरकारी अस्पतालों में गूंजीं 34 नन्हीं किलकारियां
रैश ड्राइविंग से गई युवक की जान
31 दिसंबर 2025 को रात करीब 10.30 बजे गणेशपेठ थाना क्षेत्र में रैश ड्राइविंग के चलते एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवकन्यानगर, पारडी, नागपुर निवासी अंशुल सुधाकर गावंडे (21) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अंशुल अपने मित्र प्लॉट नं. 507, सुभाननगर, पारडी, नागपुर निवासी राहुल किशन धुर्वे (22) की बाइक क्रमांक एमएच 49/ सीएम 9146 पर पीछे बैठकर सीए रोड, गीतांजलि चौक, एसबीआई के सामने से जा रहा था।
इसी दौरान बाइक चालक ने वाहन को तेज रफ्तार, लापरवाही और खतरनाक तरीके से चलाया जिससे अंशुल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में चालक द्वारा उसे उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मामा प्रदीप ज्ञानेश्वर इंगोले की शिकायत पर गणेशपेठ थाने में वाहन चालक अंशुल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Nagpur road accident wathoda ganeshpeth 2 deaths new year eve
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में हर दिन गटक रहे 32 लाख लीटर शराब! देशी को पछाड़कर ‘बीयर’ बनी नंबर 1, जानें कौन सा जिला सबसे आगे
Feb 19, 2026 | 03:23 PMमनोज बाजपेयी की फिल्म को राहत, ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, अब नहीं दर्ज होगी नई FIR
Feb 19, 2026 | 03:16 PMसोलापुर में गन्ना किसानों के 496 करोड़ अटके, शुगर इंडस्ट्री पर सवाल, सीजन के अंत में बढ़ी चिंता
Feb 19, 2026 | 03:11 PM‘धुरंधर 2’ में इस बार कम होगा खूनी खेल? सेंसर रिपोर्ट ने खोले बड़े राज, रनटाइम भी किया रिवील
Feb 19, 2026 | 03:09 PM‘वंदे मातरम के विरोध पर मरने की बद्दुआ’, अरशद मदनी के बयान पर भड़के जगतगुरु परमहंस की विवादित टिप्पणी
Feb 19, 2026 | 03:08 PMयुवाओं को न भूलें वरना… नेपाल में फिर सुलग सकती है विद्रोह की आग, पीएम सुशीला कार्की ने जारी की चेतावनी
Feb 19, 2026 | 03:02 PMगोंदिया में मेडिकल दुकानों पर कार्रवाई, 18 लाइसेंस निलंबित; मैनपावर की कमी से जांच पर असर
Feb 19, 2026 | 02:54 PMवीडियो गैलरी

India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM
वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PM
चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM










