-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chhagan Bhujbal Slams Bjp For Opposing Liquor Sale
शराब बिक्री का विरोध करने पर छगन भुजबल ने की भाजपा की खिंचाई
- Written By: किर्तेश ढोबले

मुंबई: महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) ने सोमवार को सुपरमार्केट में शराब बिक्री के राज्य सरकार (Maharashtra Government) के निर्णय का विरोध करने के लिये भाजपा की खिंचाई की। मंत्री ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में भगवा दल की सरकार ने लोगों को घर में बड़ी मात्रा में शराब का भंडारण करने की छूट दे रखी है।
भुजबल ने कहा कि सुपरमार्केट में शराब बिक्री की अनुमति देने का सरकार का कदम निश्चित रूप से किसानों के लिए मददगार साबित होगा। महाराष्ट्र सरकार ने पिछले बृस्पतिवार को को कहा था कि राज्य में सुपरमार्केट में शराब की बिक्री की अनुमति दी जाएगी।
सिल्क विकास मंत्रालय के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि फल आधारित मदिरा को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया गया, ताकि किसानों को अतिरिक्त आय हो सके। राज्य में विपक्षी दल भाजपा ने शराब बिक्री के इस फैसले की निंदा करते हुए कहा कि राज्य सरकार शराब को बढ़ावा दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सराकार के फैसले को न्यायोचित ठहराते हुए भुजबल ने कहा, ‘‘भाजपा शासित मध्यप्रदेश में सरकार ने घरों में बड़ी मात्रा में शराब भंडारण करने की अनुमति दे रखी है। सरकार ने बार खोलने की भी अनुमति दी।” राकांपा नेता ने कहा कि शराब को विश्वभर में व्यापक तौर पर एक स्वास्थ्य पेय माना जाता है। इसके पहले दिन में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि वित्तीय लाभ के लिए महाराष्ट्र सरकार की ओर से शराब बिक्री को प्राथमिकता देना दुर्भाग्यपूर्ण है।
हजारे ने कहा कि सरकार का काम लोगों के बीच मादक पदार्थ और शराब की लत को हतोत्साहित करना है। पिछले हफ्ते राज्य सरकार ने कहा था कि सुपरमार्केट और 1000 फुट से अधिक बड़ी दुकानें लाइसेंस फीस का भुगतान करके शराब बेच सकेंगी। हालांकि उन सुपरमार्केट में शराब बिक्री पर मनाही है, जिनके पास में कोई प्रार्थना स्थल या शैक्षणिक संस्थान है। सुपरमार्केट को शराब बिक्री के लिए 5000 रुपये फीसद के रूप में देने होंगे। (एजेंसी)
Chhagan bhujbal slams bjp for opposing liquor sale
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
Jul 11, 2026 | 10:23 PMCleaning Tips: सफेद कपड़ों की चमक होगी बरकरार, जिद्दी दाग हटाने की ये 5 आसान ट्रिक्स करें ट्राई
Jul 11, 2026 | 10:19 PMदतिया उपचुनाव 2026: कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी, AICC ने किया ऐलान
Jul 11, 2026 | 10:09 PMराजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 09:47 PMPM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
Jul 11, 2026 | 09:46 PMNHSRCL Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में 237 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती,
Jul 11, 2026 | 09:46 PMमथुरा की कंठी-माला और अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला जीआई टैग, नाबार्ड के सहयोग से मिली नई पहचान
Jul 11, 2026 | 09:39 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














