- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Sgbau Clears Dr Vivek Deshmukh Dismissal Allegations Yavatmal College
अमरावती विश्वविद्यालय ने विवेक देशमुख को दी क्लीन चिट, बर्खास्तगी का प्रस्ताव खारिज
Yavatmal College Controversy: संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय ने यवतमाल के बाबाजी दाते कला व वाणिज्य महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विवेक देशमुख के खिलाफ बर्खास्तगी प्रस्ताव को खारिज किया।
- Written By: आंचल लोखंडे

Sant Gadge Baba Amravati University (सोर्सः सोशल मीडिया)
Sant Gadge Baba Amravati University: संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय ने बाबाजी दाते कला और वाणिज्य महाविद्यालय, यवतमाल के तत्कालीन प्राध्यापक डॉ. विवेक देशमुख के खिलाफ लगाए गए बर्खास्तगी प्रस्ताव को नामंजूर कर उन्हें क्लीन चिट दे दी है। विश्वविद्यालय द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया, जिसमें उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया गया। शुक्रवार को आयोजित पत्रकार परिषद में डॉ. देशमुख ने इस संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन ने 30 दिसंबर 2024 को उन पर विभिन्न आरोप लगाकर बर्खास्तगी का नोटिस जारी किया था। हालांकि, विश्वविद्यालय की जांच समिति ने विस्तृत जांच के बाद इन आरोपों को खारिज कर दिया। समिति की रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि विनायक दाते द्वारा लगाए गए आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत प्रस्तुत नहीं किया गया, सभी आरोप केवल आरोपों के स्तर तक सीमित रहे और उनके समर्थन में कोई दस्तावेज नहीं मिले।
बयानों को भी समिति ने गलत और असत्य बताया
इसके अलावा, समिति ने यह भी पाया कि महाविद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई करते समय कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया और स्टैच्यूट 53 के नियमों का उल्लंघन किया। डॉ. देशमुख पर “फर्जी प्राचार्य” के रूप में कार्य करने का आरोप भी निराधार पाया गया समिति के अनुसार, उन्हें विभागीय जांच के तहत विधिवत प्रशासनिक अनुमति के साथ कार्य करने की अनुमति दी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Ola-Uber और Rapido पर बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र सरकार का सख्त फैसला, अब फोन से गायब हो सकते हैं ऐप्स
महाराष्ट्र में सड़क हादसों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 2030 तक दुर्घटनाएं 50% कम करने के लिए सरकार का मेगा प्लान
शिरपुर में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: बेटे ने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट
उल्हासनगर में पुलिस में शिकायत के बाद महिला पर बेरहमी से हमला, बाल काटकर चप्पलों की माला पहनाई
ये भी पढ़े: Yavatmal Crime: IPL मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे तीन युवक गिरफ्तार, 5.48 लाख का माल जब्त
प्राध्यापकों की नियुक्ति से जुड़े आरोप, आर्थिक अनियमितता और पत्रकार परिषद में दिए गए बयानों को भी समिति ने गलत और असत्य बताया। डॉ. देशमुख ने विश्वविद्यालय के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह “सत्य, न्याय और वैधानिक प्रक्रिया की जीत” है। उनका आरोप है कि यह सब उनके खिलाफ दुर्भावना और बदले की भावना से किया गया था। 34 वर्षों की सेवा के बाद उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया, लेकिन अब उनकी निर्दोषता साबित हो गई है।
11 बिंदुओं समिति की रिपोर्ट
विश्वविद्यालय ने 29 मार्च 2026 को जारी पत्र में बताया कि जांच समित्ति ने सभी 11 बिदुओं पर विस्तार से विचार कर आरोपों को खारिज किया है। साथ ही महाविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए गए है कि भविष्य में सभी निर्णय कानूनी प्रक्रिया के तहत ही लिए जाए और डॉ. देशमुख को पूर्ण न्याय दिया जाए। इस फैसले के बाद यवतमाल के शैक्षणिक क्षेत्र में हलचल मच गई है और महाविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए है। अब आगे क्या कार्रवाई होगी, इस पर सभी की नजरें टिकी है।
Sgbau clears dr vivek deshmukh dismissal allegations yavatmal college
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जयपुर पुलिस घोड़े पर करती दिखी गश्त, वीडियो वायरल होते ही लोगों ने पूछ लिया- पेट्रोल बचाया जा रहा है क्या?
May 16, 2026 | 02:25 PMरेलवे का बड़ा फैसला: नागपुर-मडगांव स्पेशल ट्रेन अब स्थायी रूप से होगी नियमित, नासिक और इगतपुरी में भी ठहराव
May 16, 2026 | 02:22 PMअवैध गांजे के साम्राज्य पर चला प्रशासन का हंटर, अरुणाचल में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हुई कार्रवाई
May 16, 2026 | 02:19 PMभूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
May 16, 2026 | 02:18 PMAmazon Sale खत्म होने से पहले खरीद लें ये चीजें, AC से लेकर Samsung Galaxy S25 Ultra तक पर भारी छूट
May 16, 2026 | 02:14 PMनागपुर के सरकारी छात्रावासों में खाने की क्वालिटी पर सख्ती, लापरवाही नहीं चलेगी, जिलाधिकारी का निर्देश
May 16, 2026 | 02:12 PMनागपुर में सौंदर्यीकरण या नुकसान? गांधीसागर परियोजना पर उठे सवाल; शहरवासियों में नाराजगी
May 16, 2026 | 02:02 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














