अमरावती में क्रांतिज्योति महात्मा फुले जयंती पर चित्रा चौक में उमड़ा जनसैलाब; विविध संगठनों ने किया अभिवादन

Amravati News: अमरावती में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। चित्रा चौक पर विधायक सुलभा खोडके और सांसद बलवंत वानखडे सहित विभिन्न गणमान्यों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
amrawati-383
Published on: 
Updated on: 

Amravati Mahatma Phule Jayanti News: अमरावती क्रांतिज्योति महात्मा फुले की जयंती अवसर पर शहर के चित्रा चौक पर मुख्य अभिवादन कार्यक्रम बड़े ही उत्साह व जोश के साथ आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न समाजिक संगठनों व राजनितिक तथा समाजसेवियों ने फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया। इस अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया गया। सत्यशोधक विचार जरूरी खोडके स्थानीय चित्रा चौक स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर विधायक सुलभा खोडके, संजय खोडके ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सुलभा खोडके ने कहा कि समताधिष्ठित समाज निर्माण के लिए फुले के सत्यशोधक विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में प्रमोद महल्ले, प्रशांत गुड्डू धर्माळे, ममता आवारे, अर्चना पाटिल, वंदना मडघे, सुनीता भेले, दीपक गजू लोखंडे, नानाभाऊ हाडोले, मनोज भेले, श्रीधर देशमुख, श्रीकांत नागरीकर उपस्थित थे।

कांग्रेस ने किया अभिवादन। सांसद बलवंत वानखडे ने चित्रा चौक स्थित ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर अभिवादन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुनील देशमुख, कांग्रेस शहराध्यक्ष बबलू शेखावत, मनपा विपक्ष नेता विलास इंगोले, सुरेश रतावा, मनोज भेले, पार्षद मिलिंद चिमोटे, भैयासाहेब निचल सहित अनेक पदाधिकाकारी व कार्यकर्ता तथा समाज बंधु उपस्थित थे।

विभागीय आयुक्त कार्यालय में कार्यक्रम। विभागीय आयुक्तालय में नायब तहसीलदार शुभांगी देशमुख म. ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वरिष्ठ लिपिक सूरज पुनसे, पंकज कोणसे सहित अन्य अधिकारीकर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने पुष्प अर्पित कर महात्मा फुले को नमन किया।

जिलाधिकारी कार्यालय में फुले का अभिवादन। जिलाधिकारी कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती निमित्त अपर जिलाधिकारी गोविंद दानेज ने प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण कर अभिवादन किया। इस समय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com