- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Public Security Law Fir Registered Against Protesters Under Mcoca
जनसुरक्षा कानून का दिखने लगा असर, आंदोलनकारियों पर मकोका के तहत FIR दर्ज
Chandrapur News: जनसुरक्षा कानून पारित हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ कि अब इसका असर सीधे-सीधे देखने को मिल रहा है। चंद्रपुर में जनसुरक्षा विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
- Written By: प्रिया जैस

चंद्रपुर में आंदोलन (सौजन्य-नवभारत)
Chandrapur News: चंद्रपुर में जनसुरक्षा विधेयक के खिलाफ जन आक्रोश देखने को मिला। ब्रम्हपुरी के छत्रपति शिवाजी चौक में आंदोलनकारियों ने जनसुरक्षा विधेयक हटाओ संघर्ष समिति के बैनर तले महाराष्ट्र विशेष जनसुरक्षा का अधिनियम बिल रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन किया और इस विधेयक की प्रतिकात्मक प्रतियों की होली की।
इस आंदोलन का नेतृत्व करनेवाले प्रेमलाल मेश्राम, विनोद झोडगे, मोंटू उर्फ जगदीश पिलारे, लीलाधर वंजारी, संतोष रामटेके, जीवन बागडे, मिलींद रंगारी समेत 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ब्रम्हपुरी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मकोका के तहत मामला दर्ज
ब्रम्हपुरी पुलिस का कहना है जिलाधिकारी चंद्रपुर द्वारा दिए गए आदेश एवं बीएनएसएस कलम 168 के तहत नियमों का उल्लंघन कर जनसुरक्षा विधयेक की प्रति को जलाया गया जिसके चलते बीएनएस कलम 223 सह कलम 135 मकोका के तहत मामले दर्ज किए गए है। उल्लेखनीय है कि संघर्ष समिति ने ‘महाराष्ट्र जनसुरक्षा विधेयक 2024’ को संविधान विरोधी और लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए इसे नागरिकों के मौलिक अधिकारों के खिलाफ करार दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘जलनगर’ में जल संकट! चंद्रपुर के इस इलाके में पानी को तरसे लोग, पाइपलाइन जाम, दूषित पानी से नागरिक परेशानी
चंद्रपुर मनपा का एक्शन! जाति प्रमाणपत्र पर घिरे पार्षद, 11 नगरसेवकों को नोटिस जारी
घोषणा के 2 महीने बाद भी शुरू नहीं हुई बल्लारशाह-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस; रेलवे ने बदला ट्रेन का नंबर
Chandrapur Fuel Crisis: पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर लगी लंबी कतारें, सांसद प्रतिभा धानोरकर ने DM को लिखा पत्र
समिति का कहना है कि यह कानून जनता की सुरक्षा के नाम पर सत्ता पक्ष की सुरक्षा के लिए लाया गया है और राज्य में लोकतांत्रिक शक्तियों को कमजोर करने का प्रयास है। विधेयक के अंतर्गत ‘अर्बन नक्सलवाद’ पर नियंत्रण का उल्लेख है, लेकिन ‘अर्बन नक्सलवादी’ की स्पष्ट परिभाषा नहीं दी गई, जिससे विरोधी विचार रखने वाले लोगों या संगठनों को अन्यायपूर्वक निशाना बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – ‘मंत्री पद देने से पहले हमें जहर दे दो’, करूणा शर्मा ने अजित पवार से लगाई गुहार
अवैध संगठन की सदस्यता, बैठक में भाग लेना या सहायता देने पर 3 वर्ष जेल या 3 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है। प्रशासन को अधिकार दिए गए हैं, जिससे वह संदेह के आधार पर कठोर कार्यवाही कर सकता है, जिससे नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन संभव है। कुछ प्रावधानों में सरकार को न्यायपालिका में हस्तक्षेप का अधिकार दिया गया है, जो निष्पक्ष न्यायपालिका के लिए खतरा है।
लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों पर पड़ेगा प्रभाव
चंद्रपुर की संघर्ष समिति के अनुसार, यह विधेयक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, संगठन बनाने का अधिकार और निष्पक्ष सुनवाई जैसे अधिकारों को प्रभावित करेगा। इसके जरिये नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का दमन और प्रशासन को अत्यधिक अधिकार देने का खतरा है।
Public security law fir registered against protesters under mcoca
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
धुले में डबल मर्डर से सनसनी! ढोंगी तांत्रिक ने आश्रम में कर दी युवक-युवती की हत्या, अघोरी वारदात से मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 12:41 PMप्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत; अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा, एकांतिक दर्शन पर भी रोक
May 18, 2026 | 12:40 PMसैनिकों की यात्रा में लापरवाही पर रेलवे बोर्ड सख्त, मिलिट्री ट्रेनों की सुविधाओं की होगी जांच
May 18, 2026 | 12:37 PM22 साल के एक भारतीय ने तोड़ा मार्क जकरबर्ग का रिकॉर्ड; बना दुनिया का सबसे युवा अरबपति, कौन हैं सूर्या मिधा?
May 18, 2026 | 12:35 PMनीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
May 18, 2026 | 12:33 PMविश्व संग्रहालय दिवस: भंडारा की ऐतिहासिक धरोहर क्यों हो रही उपेक्षित? 100 कमरों वाला पांडे महल बदहाल
May 18, 2026 | 12:29 PMAIADMK के दोनों गुटों में घमासान जारी, डिंडीगुल ऑफिस में पुलिस ने जड़ा ताला, दफ्तरों पर कब्जे की लड़ाई जारी
May 18, 2026 | 12:24 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM














