- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Shiv Sena Ubt Protests Against The India Us Trade Deal In Akola On 26 February
भारत-अमेरिका व्यापार करार के खिलाफ शिवसेना (UBT) का हल्लाबोल; अकोला में 26 फरवरी को 53 जगहों पर चक्का जाम!
Akola News: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से किसानों को नुकसान का दावा करते हुए शिवसेना (UBT) ने मोर्चा खोल दिया है। अकोला जिले में 26 फरवरी को बड़े पैमाने पर 'रास्ता रोको' आंदोलन होगा।
- Written By: आकाश मसने

अकोला में आयोजित शिवसेना यूबीटी की बैठक में मौजूद विधायक नितिन देशमुख व अन्य (फोटो नवभारत)
India-US Trade Agreement Protest: भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार करार को लेकर सियासत गरमा गई है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने इस समझौते को कृषि क्षेत्र के लिए ‘विनाशकारी’ बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की है। इस करार के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करने के लिए पार्टी ने 26 फरवरी को सुबह 11 बजे अकोला जिले में एक साथ 53 स्थानों पर ‘रास्ता रोको’ आंदोलन करने का ऐलान किया है।
विधायक नितिन देशमुख के नेतृत्व में बनी रणनीति
इस बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए अकोला के सरकारी विश्रामगृह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिवसेना यूबीटी उपनेता एवं विधायक नितिन देशमुख ने की। देशमुख ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह व्यापार समझौता भारतीय किसानों की कमर तोड़ देगा और कृषि उत्पादों के भाव को प्रभावित करेगा। बैठक में जिला प्रमुख गोपाल दातकर, सेवकराम ताथोड, मंगेश काले, पूर्व विधायक संजय गावंडे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिले भर में थमेगा पहिया: आंदोलन का खाका
शिवसेना (UBT) ने अकोला की सातों तहसीलों में व्यापक विरोध प्रदर्शन की तैयारी की है। पार्टी का दावा है कि इस बड़े विरोध प्रदर्शन से सरकार को व्यापार करार पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। आंदोलन का स्वरूप कुछ इस प्रकार रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
लीलावती अस्पताल विवाद: क्या पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें फिर बढ़ने वाली हैं? वकील ने खोले बड़े राज
येवला में लव जिहाद पर सख्त कानून की मांग, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आंदोलन की चेतावनी
पुणे मेट्रो फेज-2 को मिली रफ्तार, लाइन 4-बी और 4-सी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू
रुद्राक्ष पहनने वाले चुप क्यों? भाजपा विधायक ने उद्धव पर बोला हमला, बालासाहेब जिंदा होते तो टीपू सुल्तान…
- अकोला तहसील: सबसे ज्यादा 10 स्थानों पर चक्का जाम।
- अकोट: 9 प्रमुख सड़कों पर प्रदर्शन।
- तेल्हारा, मुर्तिजापुर, बालापुर और बार्शीटाकली: प्रत्येक तहसील में 7-7 स्थानों पर आंदोलन।
- पातुर: 6 महत्वपूर्ण पॉइंट पर रास्ता रोको।
यह भी पढ़ें:- Ajit Pawar Plane Crash Video: मौत से ठीक पहले क्या हुआ? सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला नया CCTV फुटेज
संगठन विस्तार और पार्षदों का सम्मान
आंदोलन की चर्चा के बीच, बैठक में संगठन को मजबूती देने पर भी जोर दिया गया। अकोट और बालापुर नगर परिषद सहित महानगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों का सार्वजनिक सत्कार किया गया। इसी कार्यक्रम के दौरान सकलेन खान पठान और कृष्णा साठे ने अपने समर्थकों के साथ शिवसेना (UBT) का दामन थामा, जिसे आगामी स्थानीय चुनावों से पहले पार्टी की मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।
Shiv sena ubt protests against the india us trade deal in akola on 26 february
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लीलावती अस्पताल विवाद: क्या पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें फिर बढ़ने वाली हैं? वकील ने खोले बड़े राज
Feb 16, 2026 | 02:43 PMयेवला में लव जिहाद पर सख्त कानून की मांग, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आंदोलन की चेतावनी
Feb 16, 2026 | 02:34 PMपुणे मेट्रो फेज-2 को मिली रफ्तार, लाइन 4-बी और 4-सी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू
Feb 16, 2026 | 02:32 PMसूर्य ग्रहण में पूजा-पाठ पर क्यों लगती है रोक? शास्त्रों के ये खास नियम जानकर रह जाएंगे हैरान!
Feb 16, 2026 | 02:32 PMअसम में चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भूपेन बोराह को सीएम हिमंत ने दिया खास ऑफर
Feb 16, 2026 | 02:29 PMड्यूटी के बीच पढ़ाई करती दिखीं बेंगलुरु की महिला बस कंडक्टर, वीडियो ने लाखों को किया प्रेरित
Feb 16, 2026 | 02:27 PMरुद्राक्ष पहनने वाले चुप क्यों? भाजपा विधायक ने उद्धव पर बोला हमला, बालासाहेब जिंदा होते तो टीपू सुल्तान…
Feb 16, 2026 | 02:23 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM










