-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Mungantiwar Raised Questions On Oyo Chandrapur Police In Action Mode
ओयो ट्रेडमार्क का अवैध इस्तेमाल, मुनगंटीवार ने उठाया सवाल, 15 होटलों पर कार्रवाई
- Written By: आंचल लोखंडे
Sudhir Mungantiwar: चंद्रपुर में ओयो से संबद्ध केवल आधिकारिक होटल ही हैं। इसके अलावा, पुलिस उन होटलों पर कार्रवाई कर रही है जो ओयो ट्रेडमार्क का अवैध रूप से उपयोग कर रहे हैं।

ओयो ट्रेडमार्क का अवैध इस्तेमाल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर: भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार द्वारा विधानसभा में ‘ओयो’ को लेकर उठाए गए सवाल के बाद चंद्रपुर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। चंद्रपुर पुलिस ने ओयो ट्रेडमार्क का अवैध रूप से इस्तेमाल करने वाले 15 होटलों के खिलाफ कार्रवाई की। अहमदाबाद स्थित ओयो होटल के नोडल अधिकारी मनोज पाटिल की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। ओयो की एक शिकायत के आधार पर, पुलिस ने चंद्रपुर शहर के सभी होटलों की जांच शुरू कर दी है। अब तक 15 होटल ओयो ब्रांड का अवैध रूप से दुरुपयोग करते पाए गए हैं।
चंद्रपुर शहर के 15 होटलों और लॉज के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिससे होटल व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। ऐसी चर्चा आम है कि चंद्रपुर शहर के कई होटल ओयो ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करके अवैध कारोबार कर रहे हैं। गौरतलब है कि चंद्रपुर शहर में ओयो से संबद्ध केवल 4 होटल हैं और कई होटल ओयो का दुरुपयोग करके अपना कारोबार चला रहे हैं।
OYO ब्रांड का अनधिकृत उपयोग
मानसून सत्र में सुधीर मुनगंटीवार ने ओयो होटलों को लेकर सवाल उठाया था। ओयो में एक कमरा एक घंटे के लिए किराए पर क्यों मिलता है? शहरों से दूर इन होटलों में आखिर होता क्या है? यह अध्ययन का विषय है, उन्होंने पुलिस विभाग से इस पर अध्ययन करने की मांग की थी।
सम्बंधित ख़बरें
जब बैल की पीठ पर सवार होकर तहसील कार्यालय पहुंचा किसान! अनोखे विरोध का यह VIDEO देख चौंक गए नेटिजेन्स
‘युवराज’ बाघ को देख उत्साहित हुए गडकरी, परिवार संग ताडोबा जंगल सफारी का उठाया लुफ्त
चंद्रपुर ST विभाग ने 65 दिनों में स्वच्छता के नाम पर वसूले 58.50 लाख रुपये; फिर भी बस स्टैंड्स पर गंदगी का अंब
चंद्रपुर में मानसून की पहली जोरदार बारिश से तबाही; जलभराव के कारण मनपा के दावों की खुली पोल, बिजली-इंटरनेट ठप
OYO नावाच्या हॉटेल शृंखलेच्या माध्यमातून चाललेल्या व्यवसायावर सरकार ने लक्ष देऊन त्याचा अभ्यास करणे आवश्यक आहे…#MonsoonSession2025 #Maharashtra #Vidhansabha #OYO #SMUpdate #SudhirMungantiwar pic.twitter.com/o74MuwoBTh — Sudhir Mungantiwar (@SMungantiwar) July 7, 2025
सुधीर मुनगंटीवार ने क्या कहा?
सुधीर मुनगंटीवार ने कहा था, “ओयो नाम की एक होटल चेन बनी है। शहर से 20-20 किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर ओयो… तब मेरे मन में शंका हुई कि ये ओयो होटल चेन क्या है? ये बहुत गंभीर मामला है और सरकार को इस पर ध्यान देना होगा। इस होटल के लिए किसी ग्राम पंचायत से कोई अनुमति नहीं ली गई है, किसी नगर परिषद से कोई अनुमति नहीं ली गई है। किसी नगर निगम से कोई अनुमति नहीं ली गई है। इस होटल में एक घंटे के लिए एक कमरा किराए पर दिया जाता है, ये किसलिए दिया जाता है, ये पुलिस विभाग के अध्ययन का विषय है।”
ये भी पढ़े: चंद्रपुर में गलत पाइपलाइन बिछाने से किसानों को नुकसान, मंत्री ने कहा होगी जांच
सरकार दे ध्यान
कोई भी यात्री ओयो के ज़रिए 20-20 किलोमीटर के दायरे में नहीं जाता और न ही रुकता है। अगर ये यात्री वहां जाता है, तो आर्थिक स्थिति खराब है। क्योंकि शहर में होटल में रुकना ओयो से सस्ता है। सुधीर मुनगंटीवार ने यह भी कहा। सुधीर मुनगंटीवार ने विधानसभा में मांग की थी, “दरअसल, यह संस्कृति रक्षकों की सरकार है। अगर यहां संस्कृति का ह्रास हो रहा है, तो सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें ओयो का अध्ययन करना चाहिए और मंत्रियों को यह जानकारी देनी चाहिए कि महाराष्ट्र में कितने ओयो हैं।”
Mungantiwar raised questions on oyo chandrapur police in action mode
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Agra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMसामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर
Jun 24, 2026 | 10:53 PM‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
Jun 24, 2026 | 10:48 PMऔद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
Jun 24, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














