-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Maharshtra Assembly Elections 2024 Chandrapur Assembly Constituency Profile
चंद्रपुर विधानसभा सीट: 1990 से वापसी की तलाश में कांग्रेस, निर्दलीय की सेंध के बाद BJP भी लय में आने को बेकरार
- Written By: साक्षी सिंह
चंद्रपुर विधानसभा सीट 1962 से अस्तित्व में है। तब से इस सीट पर 13 बार चुनाव हो चुका है। पहली बार इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने चुनाव जीता था। इसके बाद सबसे ज्यादा 6 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (डिजाइन चुनाव)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तो लोकसभा चुनाव के साथ ही शुरू हो गई थी। राज्य को इंतजार है तो बस चुनाव की घोषणा का। सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल होने वाले दलों ने भीतर ही भीतर सीटें भी तय कर ली है। महाराष्ट्र की जनता से लेकर नेता तक बस चुनाव आयोग की तरफ निहार रहे हैं।
चुनाव आयोग भी महाराष्ट्र में आकर राज्य की समीक्षा कर चुका है। 280 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। हालांकि चुनाव का ऐलान दशहरे के बाद करने के लिए आयोग ने कहा था। ऐसे में आगामी एक दो दिन में कभी भी महाराष्ट्र चुनाव का ऐलान हो सकता है।
ये भी पढ़ें:-खामगांव विधानसभा सीट : BJP के आकाश को तीसरी बार मिलेगा सिंहासन या फिर कांग्रेस तलाशेगी कुर्सी की ज़मीन
सम्बंधित ख़बरें
सुंदरकांड पाठ बना सियासी मुद्दा, भाजपा बोली- आस्था नहीं, वोट की राजनीति कर रहे केजरीवाल
ठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
बबलू देशमुख का सुधाकर भारसाकड़े पर हमला, बोले- कांग्रेस के दम पर बड़े हुए अब आंखें दिखा रहे
दतिया उपचुनाव: भाजपा बोली- सब सामान्य तो कांग्रेस ने कहा- ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ की सच्चाई आई सामने
ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगीए इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगा, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए चंद्रपुर विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।
1962 से अस्तित्व में है चंद्रपुर विधानसभा सीट
चंद्रपुर विधानसभा सीट 1962 से अस्तित्व में है। तब से इस सीट पर 13 बार चुनाव हो चुका है। पहली बार इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने चुनाव जीता था। इसके बाद सबसे ज्यादा 6 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की। वहीं पांच बार जीत के साथ बीजेपी सबसे ज्यादा बार जीतने वाली दूसरी पार्टी है। आखिरी चुनाव 2019 में हुआ जहां एक बार फिर से निर्दलीय ने बाजी मारी।
कब किस पार्टी और प्रत्याशी ने जीता मैदान
| संख्या | साल | प्रत्याशी का नाम | राजनीतिक दल |
|---|---|---|---|
| 1. | 2019 | किशोर जोर्गेवार | निर्दलीय |
| 2. | 2014 | नानाजी शामकुले | भारतीय जनता पार्टी |
| 3. | 2009 | नानाजी शामकुले | भारतीय जनता पार्टी |
| 4. | 2004 | सुधीर मुनगंटीवार | भारतीय जनता पार्टी |
| 5. | 1999 | सुधीर मुनगंटीवार | भारतीय जनता पार्टी |
| 6. | 1995 | सुधीर मुनगंटीवार | भारतीय जनता पार्टी |
| 7. | 1990 | श्याम गोपालराव वानखेड़े | कांग्रेस |
| 8. | 1985 | श्याम गोपालराव वानखेड़े | कांग्रेस |
| 9. | 1980 | नरेशकुमार पुगलिया | कांग्रेस |
| 10. | 1978 | नरेशकुमार पुगलिया | कांग्रेस |
| 11. | 1972 | एकनाथ साल्वे | कांग्रेस |
| 12. | 1967 | एकनाथ साल्वे | कांग्रेस |
| 13. | 1962 | रामचन्द्र पोटदुखे | निर्दलीय |
2024 में क्या होगा जनता का मूड
अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि 1990 से कांग्रेस चंद्रपुर विधानसभा सीट पर वापसी नहीं कर पाई है। वहीं बीजेपी लगातार पांच बार चुनाव जीत कर अपना दम खम दिखा चुकी है। दूसरी, जो ध्यान देने वाली बात है वो है निर्दलीय। पिछले विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी है। इससे ये तो सीधे पता चल रहा है कि जनता बदलाव के मूड में है। हालांकि 2024 विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल सकेगा कि जनता का आखिर मूड क्या था।
Maharshtra assembly elections 2024 chandrapur assembly constituency profile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














