“राष्ट्र सम्मान से समझौता नहीं”, भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस पर तीखा हमला

Mira Bhayandar Protest: मीरा-भाईंदर में भाजपा महिला मोर्चा ने विश्व एआई सम्मेलन 2026 के दौरान कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए भारत की वैश्विक छवि से खिलवाड़ का आरोप लगाया।
Rahul Gandhi controversy
BJP vs Congress (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra Politics: मीरा-भाईंदर में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा ने ‘विश्व एआई सम्मेलन 2026’ के दौरान कांग्रेस के कथित ‘गैरजिम्मेदाराना कृत्य’ के विरोध में मीरारोड रेलवे स्टेशन (पूर्व) पर जोरदार प्रदर्शन किया। स्थानीय विधायक नरेंद्र मेहता के मार्गदर्शन में आयोजित इस आंदोलन में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और कांग्रेस तथा राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की।

“भारत की वैश्विक छवि से खिलवाड़ अस्वीकार्य”

भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप जैन की अध्यक्षता और महिला मोर्चा अध्यक्षा वैशाली ताई भोईर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि जब भारत ‘भाषिणी’ और ‘भारत-जेन’ जैसे स्वदेशी एआई प्लेटफॉर्म के जरिए दुनिया में तकनीकी नेतृत्व स्थापित कर रहा है, तब विपक्ष द्वारा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाना दुर्भाग्यपूर्ण है। नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति अब रचनात्मक विरोध के बजाय अराजकता की ओर बढ़ रही है, जिससे देश की प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है।

मीरा-भाईंदर में भाजपा महिला मोर्चा

तकनीकी उन्नति के बीच राजनीतिक टकराव

भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ‘एआई फॉर ऑल’ के संकल्प के साथ कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में अत्याधुनिक तकनीक ला रही है। ऐसे समय में विपक्ष का कथित ‘अमर्यादित व्यवहार’ देश की प्रगति में बाधा डालने जैसा है।

महिला मोर्चा अध्यक्षा वैशाली ताई भोईर ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा आज सड़कों पर इसलिए है क्योंकि कांग्रेस की संस्कृति अराजकता बन चुकी है। जहां एक ओर सरकार एआई के माध्यम से आम नागरिक का जीवन आसान बना रही है, वहीं कांग्रेस वैश्विक मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने में लगी है।

सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी

प्रदर्शन में नगरसेविका हेतल परमार, जया रथिन दत्ता, वंदना भावसार, सीमा शाह, स्मिता पाटिल, मयूरी म्हात्रे, नोबेल कोरिया, स्नेहा पांडे और कीमिया रकवी सहित कई पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही कुसुम गुप्ता, प्रिया शेट्टी, दीपा सुर, सुरेखा शर्मा, सोनाली दारा, निशा ठाकुर, अनीता शर्मा, आरती शर्मा, अंजना अरोरा, पूनम शर्मा, प्रीति शर्मा, कामिनी व्याद, नीलम सिंह, गीता सिंह, सरिता हरपाले और लेखना सिंह समेत सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com