- Hindi News »
- Elections »
- Maharshtra Assembly Elections 2024 Khamgaon Assembly Constituency Profile
खामगांव विधानसभा सीट : BJP के आकाश को तीसरी बार मिलेगा सिंहासन या फिर कांग्रेस तलाशेगी कुर्सी की ज़मीन
खामगांव विधानसभा सीट बुलढाणा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। राज्य बनने के बाद शुरूआत में यहां कांग्रेस का कब्जा रहा। 1978 में पहली बार पांडुरंग फुंडकर ने जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत कर कांग्रेस के विजयरथ को रोका था।
- Written By: आकाश मसने

(डिजाइन फोटो)
बुलढाणा: महाराष्ट्र में चुनावी चिंगारी शोला बनकर सियासी समराग्नि में तब्दील होने को है। राजनीतिक रणकौशल के धनी इस समर में कूदने को बेताब दिखाई दे रहे हैं। सूबे के 288 मोर्चों पर होने वाले इस संग्राम में कौन सा सियासी दल कहां आग्नेयास्त्र का उपयोग करेगा? कौन इसके जवाब में वरुणास्त्र चलाएगा इसे लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। 8 अक्टूबर को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव नजीते आने के बाद अब किसी भी क्षण राज्य में निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर सकता है।
इस चुनावी जंग में हम विधानसभाओं का क्षेत्रवार विश्लेषण कर रहे हैं। जिसके जरिए यह पता लगाया जा सके कि कहां किस पार्टी या नेता का पलड़ा भारी है। इस कड़ी में आज बुलढाणा जिले की खामगांव विधानसभा सीट की बारी है। यह सीट कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी के पाले में जाती रहती है। 1999 से 2009 तक यह सीट कांग्रेस पास रही लेकिन 2014 में यहां बीजेपी ने जीत दर्ज की। 2019 में बीजेपी इस सीट को रिटेन करने में कामयाब रही।
खामगांव विधानसभा सीट बुलढाणा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। राज्य बनने के बाद शुरूआत में यहां कांग्रेस का कब्जा रहा। 1978 में पहली बार पांडुरंग फुंडकर ने जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत कर कांग्रेस के विजयरथ को रोका था। 1980 में बीजेपी ने जीत दर्ज की लेकिन 1985 में एक बार कांग्रेस ने खामगांव सीट पर वापसी की।
सम्बंधित ख़बरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता
10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
असम में हिमंत सरकार ने पेश किया UCC बिल, विधानसभा में विपक्ष ने किया जबरदस्त हंगामा, लिव-इन को लेकर नया ऐलान
DA देने के लिए भी पैसे नहीं, बंगाल की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था पर बोले मंत्री दिलीप घोष, कब सुधरेंगे हालात?
यह भी पढ़ें:– मेहकर विधानसभा सीट: 1995 से है शिवसेना का कब्जा, क्या टूट के बाद भी कायम रहेगा वर्चस्व?
1990 और 1995 भाजपा ने यहां से विजय प्राप्त की। लेकिन 1999 से 2009 तक कांग्रेस ने लगातार तीन जीत दर्ज कर हैट्रिक मारी। 1978 में कांग्रेस का पहली बार विजयरथ रोकने वाले पांडुरंग फुंडकर के बेटे आकाश फुंडकर को 2014 के विधानसभा चुनाव में खामगांव सीट से मैदान में उतारा और उन्होंने जीत दर्ज की। तब से आकाश फुंडकर यहां के विधायक हैं।
खामगांव में कब किसे मिली विजय?
- 2019: आकाश फुंडकर, भारतीय जनता पार्टी
- 2014: आकाश फुंडकर, भारतीय जनता पार्टी
- 2009: दिलीपकुमार सानंद, कांग्रेस
- 2004: दिलीपकुमार सानंद, कांग्रेस
- 1999: दिलीपकुमार सानंद, कांग्रेस
- 1995: नाना कोकरे, भारतीय जनता पार्टी
- 1990: नाना कोकरे, भारतीय जनता पार्टी
- 1985: माणिकराव गावंडे, कांग्रेस
- 1980: पांडुरंग फुंडकर, भारतीय जनता पार्टी
- 1978: पांडुरंग फुंडकर, जनता पार्टी
- 1972: माणिकराव गावंडे, कांग्रेस
- 1967: गोविंददास भाटिया, कांग्रेस
- 1962: गोविंददास भाटिया, कांग्रेस
यह भी पढ़ें:– हरियाणा के नतीजों से महायुति उत्साहित, प्रफुल्ल पटेल ने अजित पवार को लेकर किया बड़ा ऐलान
खामगांव का जातीय समीकरण
खामगांव विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण की बता करें तो यहां ओबीसी वर्ग बहुल सीट हैं। यहां ओबीसी मतदाता चुनाव नतीजों को प्रभावित करते हैं। साथ ही 19 फीसदी दलित और 12 फीसदी मुस्लिम मतदाता भी अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में सभी जाति और वर्गाें को ध्यान में रखते हुए पार्टियां अपनी रणनीति बना सकती हैं।
2024 में क्या होगा माहौल?
खाामगांव विधानसभा सीट के इतिहास का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि यहां अब तक केवल बीजेपी और कांग्रेस का वर्चस्व रहा हैं। ऐसे में महायुति से बीजेपी और महाविकास आघाड़ी से कांग्रेस यहां से अपना उम्मीदवार उतार सकती है। पिछले दो चुनावों में जीत से बीजेपी के हौंसले बुलंद होंगे तो वहीं कांग्रेस भी इस सीट से वापसी करना चाहेगी। अब फैसला खामगांव की जनता में हाथ में है कि वह किसके हाथ सत्ता की चाबी सौंपती हैं।
Maharshtra assembly elections 2024 khamgaon assembly constituency profile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sunglasses Buying Tips: कहीं आपका चश्मा सिर्फ स्टाइल तो नहीं? खरीदने से पहले जान लें कौन सा है बेस्ट
May 25, 2026 | 03:57 PM‘बीच में मत पड़ो, ये हमारा मामला है’, भारत को आंख दिखाने लगा चीन; जानिए क्यों अचानक तल्ख हुए ड्रैगन के सुर
May 25, 2026 | 03:54 PMनागपुर: पोक्सो मामले में आरोपी को जमानत, पीड़िता के हलफनामे के बाद हाई कोर्ट का फैसला
May 25, 2026 | 03:49 PMGoogle का बड़ा सरप्राइज, अब फोन पर शुरू किया काम टैबलेट पर होगा तुरंत जारी, Android 17 का नया फीचर मचाएगा धूम
May 25, 2026 | 03:48 PMतुम्हारी पत्नी कहां गई…? पिता के इस एक सवाल के बाद खौफनाक कदम; जलगांव-जामोद में 5 शव मिलने से मची सनसनी
May 25, 2026 | 03:47 PMसिद्धारमैया की दिल्ली पॉलिटिक्स में एंट्री या डीके का बढ़ेगा इंतजार? राहुल-खरगे सुलझाएंगे कर्नाटक का कलह!
May 25, 2026 | 03:46 PMनागपुर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय किसान हब, तकनीक से जुड़ेगा किसान; समय से पहले तैयार हो सकता है कन्वेंशन सेंटर
May 25, 2026 | 03:41 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM














