- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Mahakali Yatra Starts In Chandrapur From Today Municipal Administration Has Issued Toll Free Numbers For Help
Chandrapur News: आज से महाकाली यात्रा शुरू, चंद्रपुर मनपा प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, मदद के लिए टोल फ्री नंबर जारी
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में देवी महाकाली यात्रा आज से शुरू हो रही है और राज्य के विभिन्न हिस्सों से आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और चंद्रपुर मनपा प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- Written By: आकाश मसने

आज से महाकाली यात्रा शुरू (फोटो नवभारत)
चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में देवी महाकाली यात्रा आज से शुरू हो रही है और राज्य के विभिन्न हिस्सों से आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और चंद्रपुर मनपा प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महाकाली मंदिर के सामने से बैल बाजार क्षेत्र तक जाने वाला मार्ग काफी संकरा होने के कारण प्रशासन ने स्वास्तिक ग्लास फैक्ट्री के पास से माता महाकाली की नगरी तक एक बड़ा मार्ग बना दिया है। बैल बाजार क्षेत्र में मैदान की पूरी तरह से सफाई और समतलीकरण के बाद श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए इस क्षेत्र में 4 बड़े मंडप बनाए गए हैं।
यात्रा परिसर में मंदिर संगठन का आवास और सशुल्क आवास भी उपलब्ध है। श्रद्धालुओं के पीने के लिए 12 स्थानों पर 2,000 लीटर क्षमता वाली 20 पेयजल टंकियां स्थापित की हैं। भूमिगत पाइप बिछाकर पानी के नल बनाए गए हैं। पानी के टैंकर भी तैयार रखे जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के वाहन पार्क करने के लिए पांच वाहन पार्किंग स्थल चिन्हित किए हैं, जो उनके आगमन मार्ग के नजदीक होंगे।
प्राथमिक चिकित्सा और स्वच्छता व्यवस्था की गई
यात्रा मैदान और नगर निगम स्वच्छता जोन भवन में दो स्थानों पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। यात्रा मैदान में 33 स्थायी शौचालयों की व्यवस्था की गई है। 5 स्थानों पर मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था की है। नगर निगम स्वच्छता जोन भवन एवं यात्रा मैदान में नियंत्रण कक्ष के पास नि:शुल्क प्राथमिक चिकित्सा सेवा के साथ-साथ 24 घंटे एम्बुलेंस एवं अग्निशमन सेवाएं उपलब्ध रहेगी। पूरे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था स्थापित की गई है। प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में नागरिकों को निकालने के लिए महानगरपालिका स्कूलों और अन्य स्थानों पर 18 स्थान आरक्षित किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
राजस्व मंत्री को कागज से हवा देने लगी महिला शहराध्यक्ष, इस व्यवहार पर चंद्रशेखर बावनकुले ने तुरंत लगाया ब्रेक
पालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
यातायात पुलिस विभाग ने अंचलेश्वर गेट से लेकर बागला चौक तक के क्षेत्र को नो पार्किंग जोन और नो हॉकर्स जोन घोषित किया है, जिसके चलते यहां वाहनों और दुकानों की पार्किंग प्रतिबंधित है। पुलिस विभाग विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यात्रा क्षेत्र पर कड़ी नजर रखेगा।
चेंजिंग रूम और विक्रताओं के लिए दुकानों की व्यवस्था
झरपट नदी और अंचलेश्वर गेट के पास कुल 40 चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है और पास में स्नान कक्ष भी हैं। यात्रा स्थल पर दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों, आइसक्रीम विक्रेताओं के लिए दुकानें भी लगाई गई हैं तथा मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा, मंदिर संस्थान के आवास के निकट मैदान में चाय की दुकानों के लिए भी स्थान उपलब्ध कराया गया है।
महिला तीर्थयात्रियों के लिए हिरकणी कक्ष यात्रा मैदान(नियंत्रण कक्ष के समीप) स्थापित किया गया है तथा सहायता के लिए टेलीफोन नंबर भी घोषित किए गए हैं। प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई इन सभी सुविधाओं की जानकारी पत्रक के माध्यम से दी गई है तथा ये पत्रक यात्रा क्षेत्र के सभी सेवा केन्द्रों पर उपलब्ध हैं।
यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था
मुल रोड से आने वाले यात्रियों के लिए सिद्धार्थ स्पोर्टिंग क्लब ग्राउंड, नायरा पेट्रोल पंप के पास बायपास रोड, बल्लारपुर रोड से आने वाले यात्रियों के लिए डीएड कॉलेज ग्राउंड, सभी यात्रियों के लिए कोहिनुर स्टेडियम दादमहाल वार्ड जेल रोड, यात्रा मैदान रेल्वे लाइन के पास, नागपुर रोड से आनेवाले यात्रियों के लिए न्यू इंग्लिश स्कूल ग्राउंड चांदा क्लब ग्राउंड के सामने वरोरा नाका पार्किंग रहेगी।
यह भी जानिए
सहायता हेतु नियंत्रण कक्ष यात्रा मैदान, मनपा सफाई जोन इमारत, माता महाकाली मंदिरा के पास। वहीं शौचालय व्यवस्था यात्रा मैदान, मोबाइल शौचालय यात्रा मैदान, अंचलेश्वर गेट, कोहिनुर ग्राउंड, माचीस कारखाना, दानव वाडी, तो वहीं स्वास्थ्य सुविधाएं मनपा सफाई जोन इमारत, माता महाकाली मंदिर के पास, यात्रा मैदान (नियंत्रण कक्ष के पास) रहेगी।
यहां की गई है निवास व्यवस्था
आपातकालीन निवास व्यवस्था गुरु माऊली देवस्थान महाकाली वार्ड, मार्कंडेय मंदिर महाकाली वार्ड, राजाभाऊ खोब्रागडे सभागृह बाबुपेठ, महादेव मंदिर बाबुपेठ, बालाजी मंदिर, बाबुपेठ, संत रविदास हॉल अंचलेश्वर वार्ड, बागला हायस्कूल, बागला चौक भिवापूर, महाकाली कन्या शाळा, महाकाली वार्ड, खालसा कॉन्व्हेंट, महाकाली वार्ड, पटेल हायस्कूल गिरनार चौक चंद्रपुर, संताजी सभागृह भानापेठ वार्ड, सरदार पटेल महाविद्यालय गंजवार्ड चंद्रपुर, तिरुमला हॉल, भिवापुर वार्ड में की गई है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
मदद के लिए टोल फ्री नंबर जारी
वहीं सहायता के लिए मनपा व्हॉट्सऐप चॅटबॉट क्रं – 8530006063, मनपा टोल फ्री क्रं -18002574010, जिलाधिश कार्यालय, हॅलो चांदा टोल फ्री क्र.- 155 398, पुलिस विभाग टोल फ्री हेल्प लाईन – 112, एम्बुलन्स – 108, मनपा अग्निशमन दल – 07172 – 254614/101, पुलिस नियंत्रण कक्ष – 07172-252200, पुलिस स्टेशन चंद्रपूर शहर – 7887891001, महिला हेल्प लाईन क्र.- 1091, चाइल्ड हेल्प लाइन क्र.- 1098 से संपर्क कर सकते हैं।
Mahakali yatra starts in chandrapur from today municipal administration has issued toll free numbers for help
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
May 18, 2026 | 07:21 PMशुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMपरिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
May 18, 2026 | 07:17 PMMP के आदिवासी अंचलों में शुरू हुआ ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान; एक ही जगह मिलेंगी 25 सरकारी सुविधाएं
May 18, 2026 | 07:15 PM‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
May 18, 2026 | 07:01 PMकावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
May 18, 2026 | 06:57 PM100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
May 18, 2026 | 06:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













