- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Homethon Property Expo 2025 Jayesh Thakkar Interview
नाशिक में बदला हाउसिंग ट्रेंड, 4 से 7 BHK फ्लैट्स की बढ़ी मांग, नाशिक रियल एस्टेट के भविष्य पर चर्चा
Nashik Flat Demand: नाशिक में NAREDCO होमेथॉन प्रॉपर्टी एक्स्पो से पहले जयेश ठक्कर ने रियल एस्टेट में आए बदलावों पर बात की। कोविड के बाद नाशिक में 4 से 7 BHK बड़े घरों की मांग तेजी से बढ़ी है।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Homethon Property Expo NAREDCO News: नाशिक में 18 से 21 दिसंबर 2025 के बीच नरेडको (NAREDCO) द्वारा आयोजित होमेथॉन प्रॉपर्टी एक्स्पो 2025 होने जा रहा है। इस प्रदर्शनी के निमित्त, नाशिक के रियल एस्टेट क्षेत्र में बदलाव, अवसरों और भविष्य पर चर्चा करते हुए होमेथॉन के मुख्य समन्वयक जयेश ठक्कर से खास बातचीत की गई।
लगभग चार दशकों का अनुभव रखने वाले ठक्कर ने नाशिक के निर्माण क्षेत्र में आए बड़े बदलावों पर स्पष्ट विचार व्यक्त किए। जयेश ठक्कर बताते हैं कि मैं पिछले 38 वर्षों से इस क्षेत्र में कार्यरत हूं। पहले नाशिक में 1 RK, 1 BHK या ज़्यादा से ज्यादा 2 BHK तक ही मांग सीमित थी, क्योंकि तब संयुक्त परिवार होते थे। मगर आज स्थिति पूरी तरह बदल गई है।
नौकरी के कारण बच्चे बाहर या विदेश जा रहे हैं। छोटे परिवार की पद्धति के कारण अब चार-पांच सदस्यों वाले परिवार को अधिक प्रशस्त घर चाहिए। ठक्कर के अनुसार, अब तेज़ी से 4 BHK से लेकर 7 BHK तक के फ्लैट्स की मांग बढ़ रही है, क्योंकि कोविड के बाद जीवन के प्रति लोगों का दृष्टिकोण बदला है।
सम्बंधित ख़बरें
जालना विधानसभा क्षेत्र में कई सड़क सुधार कार्यों को हरी झंडी; सड़कों के लिए 32 करोड़ की मंजूरी
गोवंडी में दो राजनीतिक गुटों में बवाल, नगरसेविकाओं के पतियों समेत 15 पर केस, कई गिरफ्तार
केईएम अस्पताल में जल्द लगेगी अत्याधुनिक वीडियो ईईजी मशीन, मिर्गी मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज
नायलॉन मांजा प्रतिबंध पर राज्य सरकार की कार्रवाई तेज, बॉम्बे HC में रिपोर्ट के लिए सरकार को 4 सप्ताह का समय
सिंहस्थ कुंभ मेलाः विकास की संजीवनी
ठक्कर स्पष्ट करते हैं कि सिंहस्थ कुंभ मेले की पृष्ठभूमि में नाशिक में बड़े पैमाने पर विकास योजना तैयार की गई है, जिसे रियल एस्टेट क्षेत्र आशा भरी नज़रों से देख रहा है।
सिंहस्थ कुंभ मेला नाशिक के लिए एक पर्व है। यह दुनिया के चार कुंभ क्षेत्रों में से महाराष्ट्र का एकमात्र स्थान है।
इस मौके पर केंद्र, राज्य सरकार और नाशिक महापालिका मिलकर लगभग 25 हज़ार करोड़ रुपये का मूलभूत ढांचा निवेश करेंगी। जब सड़कें, पुल, यातायात, पानी की आपूर्ति और ड्रेनेज जैसी सुविधाएं बढ़ती हैं, तो रियल एस्टेट की मांग अपने आप बढ़ जाती है। नाशिक एक ‘लिव्हेबल’ और ‘लव्हेबल’ शहर है, जो इसकी सबसे बड़ी ताक़त है।
बेहतर कनेक्टिविटी, तेज़ विकास
ठक्कर कहते हैं कि मुंबई और पुणे के बाद नाशिक को सबसे तेजी से विकसित होने वाले शहर के रूप में देखा जाता है। रमुंबई व पुणे केवल 3 से 4 घंटे की दूरी पर है। समृद्धि महामार्ग के कारण औरंगाबाद ढाई घंटे और नागपुर साढ़े छह घंटे पर आ गया है। कनेक्टिविटी बढ़ने से शहर का विकास गति पकड़ता है। स्रविशेष बात यह है कि मुंबई-पुणे की तुलना में नाशिक में घरों की दरें अब भी किफायती हैं।
प्रस्तावित परियोजनाओं का प्रभाव
भारत माता योजना के तहत प्रस्तावित नाशिक-चेन्नई ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे कई राज्यों को जोड़ेगा। वाया वाढवण बंदर होने के कारण कनेक्टिविटी प्रचंड रूप से बढ़ेगी, जिससे नाशिक का लॉजिस्टिक और औद्योगिक विकास तेजी से होगा।
यह भी पढ़ें:-कोर्ट नहीं, संवाद बना समाधान, 31 परिवारों की बची खुशहाली, सलोखा समिति की सुलह से रिश्तों को नया जीवन
यह मांग कई वर्षों की है। ठक्कर का मानना है कि अगर यह मार्ग संगमनेर के रास्ते बनता है, तो नाशिक-पुणे की दूरी ढाई से तीन घंटे में पूरी होगी। इससे सिन्नर औद्योगिक पट्टी का बड़ा विकास होगा, रोज़गार बढ़ेगा और घर ख़रीदी को बढ़ावा मिलेगा।
Nashik homethon property expo 2025 jayesh thakkar interview
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जालना विधानसभा क्षेत्र में कई सड़क सुधार कार्यों को हरी झंडी; सड़कों के लिए 32 करोड़ की मंजूरी
Mar 10, 2026 | 09:19 AMShahbaz Khan Birthday: कभी पर्दे पर खौफ बनकर छाए शाहबाज खान, रामलीला में भी निभा चुके हैं रावण का किरदार
Mar 10, 2026 | 09:19 AMपुतिन बने ‘पीसमेकर’… ट्रंप के साथ फोन पर की चर्चा, ईरान-इजराइल युद्ध खत्म करने के लिए दिया प्लान
Mar 10, 2026 | 09:18 AMगोवंडी में दो राजनीतिक गुटों में बवाल, नगरसेविकाओं के पतियों समेत 15 पर केस, कई गिरफ्तार
Mar 10, 2026 | 09:16 AMरात को सोने से पहले भूलकर भी न लगाएं ये चीजें, वरना चेहरे पर आ जाएंगी झुर्रियां और मुंहासे!
Mar 10, 2026 | 09:12 AMकेईएम अस्पताल में जल्द लगेगी अत्याधुनिक वीडियो ईईजी मशीन, मिर्गी मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज
Mar 10, 2026 | 09:07 AMउधारी के बैट ने वर्ल्ड कप फाइनल में किया चमत्कार, अभिषेक शर्मा ने बताया रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी का राज
Mar 10, 2026 | 09:03 AMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM











