- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Congress Internal War Chandrapur Wadettiwar Vs Dhanorkar Mayor Dispute
धानोरकर सांसद है, कांग्रेस की मालिक नहीं…चंद्रपुर में वडेट्टीवार की चुनौती, तो सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी
Mayor Election Chandrapur: चंद्रपुर नगर निगम में सत्ता की चाबी हाथ लगते ही कांग्रेस के दो कद्दावर नेताओं, विजय वडेट्टीवार और प्रतिभा धानोरकर, के बीच का टकराव अब चरम पर पहुंच गया है।
- Written By: प्रिया जैस

विजय वडेट्टीवार और प्रतिभा धानोरकर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Vijay Wadettiwar vs Pratibha Dhanorkar: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने आलोचनात्मक रूप से कहा कि, प्रतिभा धानोरकर सिर्फ एक सांसद है, वह पार्टी की मालिक नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के मालिक पार्टी के कार्यकर्ता होते हैं।चंद्रपुर मनपा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर आने तथा यहां बहुमत के करीब आकर रुकी कांग्रेस को मनपा में सत्तासीन करने को लेकर कांग्रेस सांसद धानोरकर और विधायक वडेट्टीवार के बीच अंतर्द्वंद्व जारी है।
दोनों नेताओं ने अपने अपने समर्थक नवनिर्वाचित पार्षदों को अलग अलग स्थानों पर रखा है, कांग्रेस के यहां कुल 27 पार्षद निर्वाचित हुए है, जिनमें से वडेट्टीवार के खेमे में 15 जबकि धानोरकर के खेमे में 12 पार्षद है। अपने अपने समर्थित पार्षदों को दो गुटों में बांटने के इस घटनाक्रम ने जिले में वडेट्टीवार और धानोरकर के बीच के विवाद को और बढ़ावा देने का काम किया है। जिससे दोनों नेताओं की ओर से एकदूसरे के खिलाफ तीखी बयानबाजी शुरू है।
धानोरकर संयम से काम लें
विजय वडेट्टीवार ने आलोचना करते हुए कहा कि, सांसद धानोरकर जल्दबाजी में बयानबाजी कर रही है, उन्हें संयम से काम लेने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि, उनकी अपनी पुत्री शिवानी को लोकसभा की टिकट देने के लिए जो लोग दिल्ली में पार्टी आलाकमान के पास आग्रह करने गए थे उन सबके प्रतिशोध स्वरूप मनपा चुनाव में 6 प्रत्याशियों का टिकट काटने का काम धानोरकर ने किया।
सम्बंधित ख़बरें
CIDCO और NAINA की जमीनें वापस लेगी महाराष्ट्र सरकार, मंत्री बावनकुले ने दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला
पुणे MHADA का धमाका: ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर 295 फ्लैटों की बिक्री; 4 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
ठाणे में जलकर खाक हुई शिवशाही बस; धधकती आग से दमकलकर्मियों ने निकाला यात्री का 3 तोला सोना
साढ़े तीन शक्तिपीठों में से एक ‘सप्तश्रृंगी गढ़’ में बड़ी चोरी; मंदिर से 22 किलो चांदी गायब, प्रशासन में हड़कंप
जिनका टिकट काटा गया उनमें से 2 पार्षद निर्दलीयों के तौर पर चुनकर आए हैं, ऐसे लोगों को दरकिनार कर पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती। धानोरकर की इस कृति से पार्टी को नुकसान हुआ है, वरना चंद्रपुर मनपा में कांग्रेस की स्थिति और मजबूत होती थी।
भगा ले जाने का आरोप बेबुनियाद
उन्होंने कहा कि, प्रतिभा धानोरकर को राजनीति में आए 6 वर्ष हुए है, जबकि वे पिछले 25 वर्ष से इस जिले में नेतृत्व कर रहे है। उन्होंने कहा कि, उन्होंने किसी भी नवनिर्वाचित पार्षद को जबरन अपने पास नहीं बुलाया, वे सभी स्वेच्छा से उनके पास आए हैं। अतः पार्टी के पार्षद भगाकर ले जाने का धानोरकर द्वारा उनके खिलाफ लगाया गया आरोप बेबुनियाद है।
वडेट्टीवार ने यह भी आरोप लगाया कि, जो पार्षद धानोरकर के खेमे में है, उनमें से तीन चार को छोड़ कर अन्य सभी उनके खेमे में आने को तैयार है। उन्होंने धानोरकर पर पार्षदों को जबरन भगाकर ले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि, चंद्रपुर मनपा में कांग्रेस को मिली सफलता के लिए धानोरकर समेत उनकी अपनी मेहनत भी रही है।
यह भी पढ़ें – कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना! शिंदे की ‘कैद’ से पार्षद आजाद, होटल से निकलकर सीधे पहुंचे हाईकमान
अन्यथा सामूहिक इस्तीफा : धानोरकर
पलटवार करते हुए सांसद धानोरकर ने चेतावनी दी कि, अगर पार्टी को सिर्फ वडेट्टीवार की ही बात माननी हो तो वे सब सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को तैयार है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, मनपा चुनाव में कांग्रेस बहुमत के करीब पहुंचने की बात स्पष्ट होने के बाद जब वे अपने घर लौटी तो पार्टी के वरिष्ठ नेता वडेट्टीवार नवनिर्वाचित पार्षदों को भगाकर अन्यत्र ले गए। यह गलत था।
पार्षद कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनकर आए थे, ऐसे में इस तरफ पार्षदों को 2 गुटों में बांटना अनुचित था। अगर ले जाना ही था तो सभी पार्षदों को ले जाना चाहिए था। उन्होंने वडेट्टीवार के खिलाफ भाजपा की बी टीम की सक्रियता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, भाजपा के सुधीर मुनगंटीवार के साथ मिलकर वडेट्टीवार कांग्रेस को कमजोर कर रहे है। उन्होंने कहा कि, वह इस क्षेत्र की सांसद है, अतः वडेट्टीवार को उनके कार्यक्षेत्र में हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है।
Congress internal war chandrapur wadettiwar vs dhanorkar mayor dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रंप के ‘नर्क’ वाले वीडियो पर अमेरिका की सफाई: भारत को बताया ‘महान देश’, जानें विदेश मंत्रालय ने और क्या कहा
Apr 23, 2026 | 08:24 PMमुंबई में Mumbai Indians के खिलाफ काली पट्टी पहनकर उतरे CSK के खिलाड़ी, जानिए क्या है कारण?
Apr 23, 2026 | 08:21 PMपहले लैंप से किया वार, फिर अचेत हालत में दरिंदगी; IRS की बेटी की हत्या का खौफनाक सच आया सामन
Apr 23, 2026 | 08:17 PMबारामती और राहुरी में कड़ा मुकाबला, वोटिंग के आंकड़ों ने बढ़ाई दिग्गजों की धड़कनें, 4 मई को आएंगे नतीजें
Apr 23, 2026 | 08:12 PMआजादी के बाद से अब तक का…बंगाल और तमिलनाडु के वोटर्स को ECI ने किया सलाम, 91.40% से बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Apr 23, 2026 | 08:12 PMCSMT पर टला बड़ा रेल हादसा: एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आईं दो लोकल ट्रेनें, फेल-सेफ तकनीक ने बचाई सैकड़ों जानें
Apr 23, 2026 | 08:11 PMवानखेड़े में ‘थाला’ का इंतजार रह गया अधूरा! ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस पर बताया- क्यों नहीं खेल रहे एमएस धोनी?
Apr 23, 2026 | 08:07 PMवीडियो गैलरी

The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM














