MP में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव अमान्य घोषित, भाजपा के रामनिवास बने नए विधायक

Vijaypur New MLA: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। क्रिमिनल रिकॉर्ड छिपाने के चलते ग्वालियर हाईकोर्ट ने विजयपुर सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त घोषित कर दिया है।
Vijaypur New MLA
रामनिवास रावत (सोर्स- डिजाइन इमेज)
Updated on

Gwalior High Court Vijaypur Seat Decision: ग्वालियर हाईकोर्ट ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द कर दिया है। यह फैसला ग्वालियर बेंच के जस्टिस जी.एस अहलूवालिया ने दिया है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया। अब रामनिवास रावत विजयपुर विधानसभा सीट से नए विधायक होंगे।

रावत ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता मुकेश मल्होत्रा ​​ने 2024 के उपचुनाव नॉमिनेशन में अपने खिलाफ दर्ज क्रिमिनल केस की पूरी जानकारी नहीं दी थी। मुकेश ने 4 क्रिमिनल रिकॉर्ड बताए थे, जबकि 2 केस छिपाए थे।

क्या है पूरा मामला?

2023 में रामनिवास रावत कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल होकर मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री बने, लेकिन विजयपुर उपचुनाव हारने के बाद इस्तीफा देना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने मुकेश मल्होत्रा के खिलाफ हलफनामे में गलत जानकारी देने को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिस पर यह फैसला आया है।

हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देगी कांग्रेस

चुनाव रद्द होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि एक साल पहले विजयपुर की जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया, जिसके चलते मुकेश मल्होत्रा को जीत मिली। इसके अलावा पटवारी ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही और यह भी कहा कि अगर दोबारा चुनाव भी होता है तो जितने वोटों से रामनिवास रावत को पहले हराया था। उससे दो गुना ज्यादा वोटों से हराएंगे।

पहले भाजपा में थे मल्होत्रा

मुकेश मल्होत्रा क्षेत्र के प्रभावशाली आदिवासी नेता माने जाते हैं और भाजपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़कर करीब 45 हजार वोट पाए थे और मई 2024 में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। सहारिया आदिवासी वोटों को देखते हुए कांग्रेस ने उन पर दांव लगाया था। अब ग्वालियर हाईकोर्ट के फैसले से मल्होत्रा और कांग्रेस दोनों को बड़ा झटका लगा है, ऐसे में देखना होगा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या फैसला आात है।

Navbharat Live
navbharatlive.com