- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chimur Village Talodhi Naik Water Crisis Dirty Supply
Talodhi Naik Water Crisis: चिमूर के तलोधी नाइक गांव में जलापूर्ति योजना ठप; नलों से आ रहा गंदा पानी
Talodhi Naik Water Crisis: चिमूर के तलोधी नाइक गांव में गंदे और अनियमित पानी सप्लाई से लोग परेशान हैं। महिलाओं ने ग्राम पंचायत को 2 दिन का अल्टीमेटम देते हुए साफ पानी की मांग की है
- Written By: केतकी मोडक

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
Chimur Talodhi Naik Water Crisis: चंद्रपूर जिले के चिमूर तालुका के तलोधी नाइक गांव में, जिसकी आबादी करीब तीन हजार है, ग्रामीण जलापूर्ति योजना के फेल होने की एक तस्वीर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से गांव के नलों में गंदा पानी आ रहा है और कई इलाकों में तो बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा है, जिससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। यह हालत तब और भी खराब हो गई है जब गर्मी के मौसम में पानी की जरूरत ज्यादा होती है।
ग्राम पंचायत कार्यालय पर महिलाओं का हल्ला बोल
गांव की महिलाओं को पीने के पानी के लिए रोजाना भटकना पड़ता है। और गंदे पानी से सेहत से जुड़ी परेशानियां भी हो रही हैं। गांववालों ने आरोप लगाया है कि इस बारे में ग्राम पंचायत को बार-बार हिदायत देने के बावजूद प्रशासन उनकी अनदेखी कर रहा है। इसी वजह से गुस्साई महिलाओं ने सोमवार सुबह ग्राम पंचायत कार्यालय पर दस्तक देकर अपना असंतोष जाहिर किया। महिलाओं ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें साफ और नियमित पानी मिलना चाहिए। गंदे पानी से उनके परिवार की सेहत पर असर पड़ रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ इलाकों में नल से आने वाला पानी गंदा और बदबूदार है। इस बीच, चिमूर ग्राम पंचायत प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर उसने इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया तो महिलाओं के साथ नागरिक तीव्र आंदोलन करेंगे, महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के अंदर नियमित और साफ पानी की आपूर्ती शुरू नहीं की गई, तो वे ग्राम पंचायत कार्यालय को ताला लगा देंगी।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
छत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
विधायक वरुण सरदेसाई ने बीएमसी आयुक्त से की मुलाकात, सैटिस परियोजना को मिली हरी झंडी
NEET Paper Leak: छत्रपति संभाजीनगर में AIMIM का जोरदार प्रदर्शन; इम्तियाज जलील ने की सरकार से मुआवजे की मांग
यह भी पढ़ें:-Chandrapur Forest Fire: नवरगांव के जंगलों में भयंकर आग, सावली में कचरा जलाते समय भड़की भीषण आग
ग्रामीण भागों में नियोजन की कमी
इस घटना से गांव में जलापूर्ति व्यवस्था का गंभीर मुद्दा सामने आ गया है और लोग प्रशासन से तुरंत कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी कड़ी धूप में महिलाओं को पानी के लिए मिलों भटकना पडे, यह प्रशासन की विफलता का प्रतिक है। हर घर जल का नारा यहां बेमानी साबित हो रहा है।
यदि यंत्रणा में कोई कमी थी तो ग्रीष्मकाल से पूर्व इसपर ठोस काम क्यों नहीं किया गया? गंदे पानी की सप्लाई का कारण क्या है? जैसे सवालों को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन को घेरनेवाले लोगों ने प्रशासन को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है। अब इस पर प्रशासन क्या उपाययोजना करता है इस ओर सभी का ध्यान लगा है। यह तस्वीर केवल तलोधी नाईक की नहीं बल्कि पूरे जिले के ग्रामीण भागों में नियोजन की कमी के यहीं हालात नजर आ रहे है, ऐसा लोगों का कहना है।
Chimur village talodhi naik water crisis dirty supply
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष और मकर राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कैसा होगा व्यापार का हाल
May 17, 2026 | 12:15 AMरनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
May 16, 2026 | 11:33 PMउत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
May 16, 2026 | 11:12 PMछत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
May 16, 2026 | 11:03 PMनासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
May 16, 2026 | 11:00 PMPM मोदी का बड़ा ऐलान: नीदरलैंड्स से भारत वापस आएगी चोल साम्राज्य की विरासत, लौटेंगे 11वीं सदी के ताम्रपत्र
May 16, 2026 | 10:51 PMना लंबा सफर, ना ज्यादा खर्चा…दिल्ली के पास है ये मिनी हिल स्टेशन, वीकेंड पर ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
May 16, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM












