- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Sambhajinagar Municipal Corporation Fake Birth Certificate Racket Exposed
Sambhajinagar Municipal Corporation: 3 हजार में बन रहा फर्जी जन्म प्रमाणपत्र! संभाजीनगर में बड़ा रैकेट उजागर
Sambhajinagar Municipal Corporation:संभाजीनगर में फर्जी जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। बारकोड स्कैन में नामों की गड़बड़ी सामने आई हैं।
- Written By: केतकी मोडक

(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Corruption in Sambhajinagar Municipal Corporation: छत्रपति संभाजीनगर शहर में महापालिका के नाम पर फर्जी जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह के सक्रिय होने का गंभीर मामला सामने आया है। भाजपा नगरसेवक राजगौरव वानखेडे ने सोमवार को आयोजित स्थायी समिति की बैठक में एक छात्रा का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया।
बारकोड स्कैन करने पर प्रमाणपत्र पर दर्ज नाम और ऑनलाइन प्रणाली में दर्ज नाम अलग-अलग पाए जाने से प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस खुलासे के बाद बैठक में तीखी चर्चा हुई और मामले की गहराई से जांच के आदेश सभापति अनिल मकरिये ने प्रशासन को दिए।
बारकोड स्कैन करने पर सामने आया अलग नाम
बैठक में वानखेडे ने कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा के दो जन्म प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए। पहले प्रमाणपत्र पर बारकोड नहीं था, जिसे स्कूल ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद अभिभावकों ने बारकोड युक्त दूसरा प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया। लेकिन जब उस पर मौजूद बारकोड को स्कैन किया गया, तो ऑनलाइन प्रणाली में किसी अन्य बच्चे का नाम दिखाई दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा ने बैठक में बताया कि वार्ड कार्यालय से यह प्रमाण पत्र वितरित किए जाते है।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
छत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
विधायक वरुण सरदेसाई ने बीएमसी आयुक्त से की मुलाकात, सैटिस परियोजना को मिली हरी झंडी
NEET Paper Leak: छत्रपति संभाजीनगर में AIMIM का जोरदार प्रदर्शन; इम्तियाज जलील ने की सरकार से मुआवजे की मांग
इस मुद्दे पर जारी चर्चा में नगरसेवक अमित भुईगल, एमआईएम की अलमास अमजद चाचू, अजहर पटेल, ने हिस्सा लेकर प्रशासन द्वारा इन प्रमाणपत्रों को देने के लिए शहर के नागरिकों की जा रही प्रताडना पर कड़ी नाराजगी जतायी।
मकरिये ने 7 दिनों में प्रमाणपत्र देने के दिए सख्त निर्देश
छत्रपति संभाजीनगर समिति के सभापति अनिल मकरिये ने प्रशासन को निर्देश दिए कि आवेदन के सात दिनों के भीतर जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाणपत्र जारी किए जाएं। साथ ही इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर अगल बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। अतिरिक्त आयुक्त रणजित पाटील ने बताया कि सेवा गारंटी कानून के तहत निर्धारित समय सीमा में प्रमाणपत्र जारी न करने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई का प्रावधान है।
इस पूरे मामले ने मनपा की कार्यप्रणाली और दस्तावेजों की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए है। फर्जी प्रमाणपत्रों के माध्यम से सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग की आशंका भी व्यक्त की गई है। बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि यदि समय रहते इस रैकेट पर रोक नहीं लगाई गई, तो इसके दूरगामी परिणाम सामने आ सकते हैं।
यह भी पढे़ं:-बंगाल-तमिलनाडु परिणामों का असर महाराष्ट्र पर, 2029 की तैयारी में जुटी महायुति सरकार
विद्यार्थियों को हो रही बड़ी परेशानी
- वानखेडे ने बताया कि शहर में बाहर से आए मजदूरों, विशेषकर गन्ना कटाई करने वाले श्रमिकों के बच्चों को समय पर जन्म प्रमाणपत्र नहीं मिल पाता।
- उनके वार्ड में ही 12 से 14 विद्यार्थियों को स्कूल सत्यापन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जन्म प्रमाणपत्र के अभाव में बच्चों के प्रवेश और शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
- नगरसेवक सुरेंद्र कुलकर्णी ने बताया कि शहर के अनाथालयों में रहने वाले बच्चों के दत्तक प्रक्रिया के दौरान जन्म प्रमाणपत्र प्राप्त करने में संस्थाओं को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
- ऐसे मामलों में नियमों को सरल बनाकर बच्चों को राहत देने की मांग की गई। वंचित बहुजन आघाड़ी के सदस्य अमित भुईगल तथा नगरसेविका एड।
- माधुरी अदवंत ने भी इस प्रकरण की गहन जांच कर संबंधित गिरोह का पता लगाने और कठोर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि विवाह प्रमाणपत्रों में भी इसी प्रकार के अनियमितता होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
- नगरसेवक सचिन खैरे ने कहा कि समय पर साधारण जन्म प्रमाणपत्र तक उपलब्ध न होना अत्यंत चिंताजनक स्थिति है।
Sambhajinagar municipal corporation fake birth certificate racket exposed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष और मकर राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कैसा होगा व्यापार का हाल
May 17, 2026 | 12:15 AMरनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
May 16, 2026 | 11:33 PMउत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
May 16, 2026 | 11:12 PMछत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
May 16, 2026 | 11:03 PMनासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
May 16, 2026 | 11:00 PMPM मोदी का बड़ा ऐलान: नीदरलैंड्स से भारत वापस आएगी चोल साम्राज्य की विरासत, लौटेंगे 11वीं सदी के ताम्रपत्र
May 16, 2026 | 10:51 PMना लंबा सफर, ना ज्यादा खर्चा…दिल्ली के पास है ये मिनी हिल स्टेशन, वीकेंड पर ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
May 16, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM












