- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Construction Of Chimur District And Bhisi Tehsil Stone Streak Mla Bhangadiya Assured Confidence In The Tricolor Rally In Bhisi
चिमूर जिला व भिसी तहसील का निर्माण करना पत्थर की लकीर, भिसी मे निकली तिरंगा रैली मे विधायक भांगडिया ने दिलाया विश्वास
- Written By: नवभारत डेस्क

- भिसी जलवितरण योजना के 58 करोड रु. का डीपीआर दो माह में मंजूर कराएंगे
भिसी. भिसी गांव की जनता की भावनाएं मेरे दिल से जुडी हुई है. भिसी व मेरा रिश्ता अटूट है. मैने भिसी गांव को तहसील का दर्जा दिलाने का वचन दिया है. उसी के चलते भिसी को अपर तहसील का दर्जा प्राप्त हुआ है. जल्द ही अपर तहसील नाम हटकर भिसी को पुर्ण तहसील का दर्जा मिलेगा साथ ही चिमूर को भी क्रांति जिले का दर्जा जल्द प्राप्त होगा ऐसा भरोसा चिमूर के विधायक कीर्तिकुमार भांगडिया ने यहां आयोजित तिरंगा रैली के दौरान भिसी वासियों को दिलाया.
उन्होंने आगे कहां कि भिसी को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के साथ ही यहां पर एक करोड रुपए की लागत से बस स्थानक का निर्माण करने का आश्वासन मैने पुरा किया. हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कान्पा – चिमूर -वरोरा रेलवे लाईन को मंजूरी मिली है. तथा चिमूर क्रांति जिला व भिसी तहसील का निर्माण कराना यह पत्थर की लकीर है. यहां के गांधी चौक मे तिरंगा बाईक रैली में विधायक भांगडिया उपस्थितिों को संबोधित कर रहे थे. इस समय प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य वसंत वारजूकर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू देवतले उपस्थीत थे.
भिसी मे आयोजित तिरंगा बाईक रैली का आयोजन चौरस्ता चौक से किया गया था. तिरंगा बाईक रैली गांव के प्रमुख मार्ग से मार्गक्रमण करते हुए गांधी चौक पहुंची. यहां से विधायक भांगडीया रैली में शामिल नागरिक व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कान्पा – चिमुर- वरोरा प्रस्तावित रेलवे लाईन के लिए आने वाले चंद महीनों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की जाएगी. पश्चात जल्द ही रेलवे लाईन का निर्माणकार्य शुरु होगा. भिसी वासियों को सातों दिन 24 घंटे जलवितरण योजना का 58 करोड रुपए की डीपीआर प्रस्ताव तैयार हो गया है तथा आने वाले दो माह मे राज्य सरकार व्दारा उसे मंजूरी मिल जाएगी.
तिरंगा बाईक रैली में डीजे पर देशभक्ति गीत शुरू थे. साथ ही विधायक भांगडिया ने रैली का नेतृत्व किया. बाजार चौक स्थित डॉ. बाबासाहब आंबेडकर व म. गांधी के पुतले को माल्यार्पण कर यहां के विठ्ठल रुख्मिनी मंदिर रैली का समापण किया गया. इस रैली में भाजपा के नेता गोपाल बलदुआ, भाजयुमो तालुका अध्यक्ष किशोर मुंगले, निलेश गभने,रामु जाजू तथा सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे.
सम्बंधित ख़बरें
दो धड़ों में बंट जाएगा AIADMK! 30 विधायक बगावत करने को तैयार, क्या विजय को बैठे-बिठाए मिल पाएगा समर्थन?
इंदौर में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने ले ली युवती की जान, सामने आई सीसीटीवी फुटेज
सम्राट कैबिनेट निशांत कुमार की होगी एंट्री! मंत्रिमंडल में शामिल होंगे नए चेहरे, बिहार में सियासी हलचल तेज
‘तुम्बाड 2’ में कैमियो नहीं, फिनाले की जान बनेंगी Alia Bhatt, कहानी को देंगी चौंकाने वाला मोड़
Construction of chimur district and bhisi tehsil stone streak mla bhangadiya assured confidence in the tricolor rally in bhisi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दो धड़ों में बंट जाएगा AIADMK! 30 विधायक बगावत करने को तैयार, क्या विजय को बैठे-बिठाए मिल पाएगा समर्थन?
May 06, 2026 | 12:56 PMइंदौर में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने ले ली युवती की जान, सामने आई सीसीटीवी फुटेज
May 06, 2026 | 12:51 PMसम्राट कैबिनेट निशांत कुमार की होगी एंट्री! मंत्रिमंडल में शामिल होंगे नए चेहरे, बिहार में सियासी हलचल तेज
May 06, 2026 | 12:44 PM‘तुम्बाड 2’ में कैमियो नहीं, फिनाले की जान बनेंगी Alia Bhatt, कहानी को देंगी चौंकाने वाला मोड़
May 06, 2026 | 12:39 PMBihar Road Accident: सारण में भीषण सड़क हादसा; पिकअप वैन पलटने से 4 ऑर्केस्ट्रा कर्मियों की दर्दनाक मौत
May 06, 2026 | 12:37 PMKidney Transplant Fraud Kalyan: किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 31 लाख की ठगी, डॉक्टर समेत 7 पर केस दर्ज
May 06, 2026 | 12:29 PMप्रोजेक्ट फ्रीडम या डेडलॉक? कितना सफल होगा ट्रंप का नया अभियान, शुरू होते ही संकट के बादलों से घिरा मिशन
May 06, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM










