-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur International Yoga Day Celebration Water Yoga Police Hq
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंद्रपुर में सामूहिक योगाभ्यास, जिलाधिकारी ने दिया स्वास्थ्य का संदेश
- Written By: केतकी मोडक
Chandrapur International Yoga Day: चंद्रपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन और पुलिस मुख्यालय में योग कार्यक्रम हुए। जिला क्रीड़ा संकुल में योगाभ्यास और तालाब में वॉटर योग मुख्य आकर्षण रहे।

चंद्रपुर क्रीड़ा संकुल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन (सोर्स - फोटो नवभारत)
International Yoga Day In Chandrapur : आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण व्यक्ति लगातार मानसिक एवं शारीरिक तनाव से गुजर रहा है, जिसका सीधा प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इससे बचाव के लिए नियमित रूप से योग करना आवश्यक है। यदि योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बना लिया जाए तो हम स्वस्थ, प्रसन्न और तनावमुक्त जीवन जी सकते हैं।
यह विचार जिलाधिकारी वसुमना पंत ने व्यक्त किए। जिला प्रशासन, जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, मेरा युवा भारत, खेलो इंडिया, शिक्षा विभाग तथा पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार (21 जून) को जिला क्रीड़ा संकुल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी पंत मुख्य रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम में चंद्रपुर शहर की महापौर संगीता खांडेकर, विधायक किशोर जोरगेवार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलकित सिंह, मनपा आयुक्त अकुनूरी नरेश, निवासी उपजिलाधिकारी दगडु कुंभार, जिला क्रीड़ा अधिकारी अविनाश पुंड, शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) अश्विनी सोनवणे सहित पतंजलि योग समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
सरकारी फंड निजी बैंक में जमा! अमरावती DPC बैठक में भड़के मंत्री बावनकुले, कलेक्टर को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम
ना पासपोर्ट ना वीजा फिर भी मुंबई में डेरा! मुंबई में क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े 37 अवैध बांग्लादेशी
गोंदिया में NEET विवाद और सोनम वांगचुक के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन, जिला भर में गूंजी विरोध की आवाज
NEET पेपर लीक मामले में चंद्रपुर में जनाक्रोश: हजारों युवाओं और छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया महाधरना
नियमित योग से तनाव कम
जिलाधिकारी पंत ने कहा कि योग भारत की विश्व को दी गई एक महत्वपूर्ण देन है और आज इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हो चुकी है। यदि प्रतिदिन एक घंटे नियमित योग किया जाए तो शारीरिक रोगों और मानसिक तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक किशोर जोरगेवार ने कहा कि भारत में योग की परंपरा प्राचीन काल से रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारतीय योग को वैश्विक पहचान मिली। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने मोबाइल की बैटरी प्रतिदिन चार्ज करते हैं, उसी प्रकार शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन कम से कम एक घंटा योग करना चाहिए।
योग से शरीर को कई लाभ
महापौर संगीता खांडेकर ने कहा कि योग से शरीर को अनेक लाभ मिलते हैं और व्यक्ति स्वस्थ एवं सक्रिय बना रहता है। उन्होंने नागरिकों से नियमित योग अपनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी मोरेश्वर गायकवाड ने किया।
इस दौरान क्रीड़ा प्रशिक्षक संदीप उईके, नंदू आवारे, खेलो इंडिया के प्रशिक्षक रोशन भुजाडे तथा पतंजलि योग समिति के सुधाकर श्रीपूरकर, वैजंती गहूकर, शुभांगी डोंगरवार, निलिमा चरडे, अरुणा शिरभये, कविता मंघानी, सुभाष राजुरकर, सविता कोट्टी, संजय मंघानी, रोशन बावणे, सुवर्णा लोखंडे, प्रिती येलीचपुरवार सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
स्विमिंग पूल में भी किया गया योग
मुख्य कार्यक्रम से पूर्व चंद्रपुर जिला क्रीड़ा संकुल के जलतरण तालाब में 89 वर्षीय कृष्णाजी नागपुरे, सुवर्णा नागपुरे कामडे, संजीव कुमार जयपुरकर और प्रदीप मोहनापुरे ने ‘वॉटर योग’ का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतिभागियों ने किए विभिन्न योगासन
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्कंधचक्रासन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दंडासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, वक्रासन, भुजंगासन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति, नाड़ी शोधन, भ्रामरी, शीतली तथा अनुलोम-विलोम प्राणायाम सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।
पुलिस मुख्यालय में योगोत्सव का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर रविवार को चंद्रपुर जिला पुलिस मुख्यालय में उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में विशेष योगोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह भी पढ़ें:- ‘वो रात के अंधेरे में छिपकर पीते हैं हमारी चाय’, ऑपरेशन टाइगर और विपक्ष के टी पार्टी बहिष्कार पर शिंदे का तंज
कार्यक्रम के माध्यम से “जहां योग, वहां आरोग्य” का संदेश दिया गया। यह आयोजन चंद्रपुर जिला पुलिस की ओर से, द आर्ट ऑफ लिविंग (The Art of Living) तथा श्री श्री स्कूल ऑफ योग (Sri Sri School of Yoga) के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी तथा अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर काटकड़े की उपस्थिति रही।
Chandrapur international yoga day celebration water yoga police hq
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जीआईसी प्रवक्ता भर्ती 2025: भूगोल और समाजशास्त्र का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए 2733 अभ्यर्थी
Jul 21, 2026 | 12:11 PMसरकारी फंड निजी बैंक में जमा! अमरावती DPC बैठक में भड़के मंत्री बावनकुले, कलेक्टर को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम
Jul 21, 2026 | 12:10 PMरूस पर भारत का सख्त रुख! ओडेसा हमले में 4 भारतीयों की मौत के बाद राजनयिक तलब
Jul 21, 2026 | 12:09 PMKanwar Yatra Route: ABAP की बड़ी मांग, शांतिपूर्ण और सुरक्षित यात्रा के लिए बंद हों मांस-शराब की दुकानें
Jul 21, 2026 | 12:06 PMना पासपोर्ट ना वीजा फिर भी मुंबई में डेरा! मुंबई में क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े 37 अवैध बांग्लादेशी
Jul 21, 2026 | 12:04 PMबार-बार नेल एक्सटेंशन करवाती हैं? ये 10 समस्याएं आपके नाखूनों को कर सकती हैं खराब
Jul 21, 2026 | 12:03 PMगोंदिया में NEET विवाद और सोनम वांगचुक के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन, जिला भर में गूंजी विरोध की आवाज
Jul 21, 2026 | 12:00 PMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM











