-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Bombay High Court Suo Motu Tadoba Tiger Corridor Mining Case
ताडोबा कॉरिडोर में खदान पर कोर्ट सख्त: 60 से ज्यादा बाघों के अस्तित्व पर खतरा, हाईकोर्ट ने लिया सुमोटो संज्ञान
- Written By: रूपम सिंह
Chandrapur News: ताडोबा-अंधारी कॉरिडोर में खदान मंजूरी पर बॉम्बे हाईकोर्ट नागपुर बेंच ने स्वतः संज्ञान लिया, 60 से अधिक बाघों के अस्तित्व पर खतरा।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया)
Central Wildlife Board News: ताडोबा-अंधारी बाघ प्रकल्प के मुख्य कॉरिडोर में लोहे की खदान को दी गई अनुमति को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में प्रकाशित खबर के आधार पर न्यायालय ने सोमवार को स्वयं संज्ञान लेते हुए (सुमोटो) जनहित याचिका दायर करने का निर्देश दिया।
कोर्ट ने एडवोकेट गोपाल मिश्रा को न्यायालयीन मित्र (एमिकस क्यूरी) नियुक्त किया है और दो सप्ताह के भीतर जनहित याचिका दाखिल करने को कहा है।
न्यायालय के संज्ञान में लाया गया कि ताडोबा-अंधारी प्रकल्प बाघों के लिए अत्यंत संवेदनशील अधिवास है। प्रस्तावित खदान बेल्ट में आठ निवासी बाघ मौजूद हैं, जबकि कई मशहूर बाघ भी इसी कॉरिडोर में विचरण करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
6 जनवरी को हुई राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विशेषज्ञ सदस्यों के विरोध के बावजूद खदान परियोजना को मंजूरी दी थी।
60 से अधिक बाघों के अस्तित्व पर संकट
यह खदान ताडोबा से उमरेड करहांडला को जोड़ने वाले जंगल मार्ग पर स्थित है और घोडाझरी अभयारण्य से सटी हुई है। पिछले सात वर्षों से यह प्रस्ताव लगातार खारिज किया जा रहा था। विशेषज्ञ समिति ने भी स्पष्ट रिपोर्ट दी थी कि इस क्षेत्र में खदान नहीं होनी चाहिए, बावजूद इसके मंजूरी प्रदान कर दी गई।
यह भी पढ़ें:- अमृता फडणवीस पर अभद्र टिप्पणी का मामला: गायिका अंजली भारती के खिलाफ FIR की मांग, महिला मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
यदि केंद्रीय वन्यजीव बोर्ड से भी अंतिम स्वीकृति मिल जाती है, तो 60 से अधिक बाघों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगेगा। इस क्षेत्र में शेलझरी, साजा, बीजा, हेदु, भीरी और निर्मली जैसे महत्वपूर्ण वृक्ष पाए जाते हैं, जो बाघों को प्राकृतिक आवास और सुरक्षा प्रदान करते हैं। परियोजना के तहत 18 हजार से अधिक पेड़ों की कटाई प्रस्तावित है। इन सभी तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए जस्टिस अनिल किलोर और जस्टिस राज वाकोडे की खंडपीठ ने स्वतः जनहित याचिका दायर करने का फैसला किया है।
Bombay high court suo motu tadoba tiger corridor mining case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














