CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें

CCRUM Vacancy : केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCRUM) ने ग्रुप A, B और C के 179 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 10वीं पास से लेकर MD और PhD तक के उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन करें।
CCRUM has invited online applications for 179 Group A, B and C posts, with candidates from 10th pass to MD eligible to apply until July 31, 2026.
केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (फोटो - गूगल इमेज)
Updated on

Unani Research Jobs : केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCRUM) ने ग्रुप A, B और C के 179 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत अनुसंधान अधिकारी, सहायक अनुसंधान अधिकारी, स्टाफ नर्स, लेखा अधिकारी, अनुसंधान सहायक, अन्वेषक, फार्मासिस्ट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), स्टाफ कार ड्राइवर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 31 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में किसी प्रकार की गलती होने पर 3 अगस्त से 5 अगस्त 2026 तक करेक्शन विंडो भी उपलब्ध रहेगी।

CCRUM ने 179 ग्रुप A, B और C पदों पर भर्ती निकाली

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। अनुसंधान अधिकारी के पदों के लिए संबंधित विषय में MD/MS, पोस्ट ग्रेजुएशन या PhD की आवश्यकता होगी, जबकि स्टाफ नर्स के लिए B.Sc नर्सिंग, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के लिए संबंधित विषय में स्नातक और फार्मासिस्ट के लिए 12वीं (विज्ञान) के साथ डिप्लोमा इन फार्मेसी अनिवार्य है।

वहीं, LDC के लिए 12वीं पास और टाइपिंग दक्षता, स्टेनोग्राफर व कंपाउंडर तथा स्टाफ कार ड्राइवर और MTS के लिए 10वीं पास योग्यता मांगी गई है। इस भर्ती के जरिए 10वीं पास से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थियों तक के लिए सरकारी नौकरी का अवसर उपलब्ध है।

उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन मिलेगा। अनुसंधान अधिकारी को लेवल-10 के अनुसार 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

वहीं सहायक अनुसंधान अधिकारी, स्टाफ नर्स और लेखा अधिकारी को 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये, जबकि LDC, स्टाफ कार ड्राइवर और MTS को क्रमशः 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तथा 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पदवार योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें तथा अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Navbharat Live
navbharatlive.com