-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Bihar Rajura Wife Lover Husband Murder Sword Case
राजुरा में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, तलवार से काटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत
- Written By: प्रिया जैस
Chandrapur Murder: राजुरा में पत्नी और प्रेमी ने पति को तलवार से काटकर हत्या की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। वारदात में परिवार और गांव में सनसनी।

चंद्रपुर में हत्या (सौजन्य-नवभारत)
Chandrapur Crime News: राजुरा के हरदोना ग्राम में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को तलवार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात शुक्रवार की शाम को हुई। मृतक का नाम राजेश नारायण मेघवंशी (30) है। जबकि आरोपी मृतक की पत्नी दुर्गा उर्फ जिया और उसका कथित प्रेमी चंद्रप्रकाश हरदेव मेघवंशीय (40वर्ष) निवासी कुवाडा सांगनेर जि. भीलवाड़ा है।
इस घटना की शिकायत जगदीश नाथूलाल मेघवंशी (36) ने की। जगदीश के अनुसार मृतक उसका चचेरा भाई है। उसकी शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व दुर्गा उर्फ जिया से हुई थी। उन्हें दो बेटियां और एक बेटा है। उसके मामा नारायण कटारिया लगभग 15 वर्षों से चंद्रपुर जिले के हदरोना बु। में कुएं की ड्रिलिंग और निर्माण के लिए ब्लास्टिंग का व्यवसाय करते थे। कोरोना काल में उनकी मौत होने पर उनका बेटा उनका व्यवसाय संभाल रहा है।
जानें पूरा मामला
यहां कई वर्षों से रिश्तेदार और मजदूर कार्यरत है। मजदूरों के रहने के लिए हरदोना बु. में एक बडा मकान है। जिसके ग्राऊंड फ्लोर में दो कमरे और ऊपरी फ्लोर पर एक कमरा है। राजेश अपनी पत्नी दुर्गा और बच्चों के साथ यहां मजदूरी करता था।
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
प्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
बड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार
इस बीच चंद्रप्रकाश हरदेव मेघवंशी के दुर्गा के साथ प्रेमसंबंध जुड गए। चंद्रप्रकाश दुर्गा का दूर के रिश्ते से भाई लगता था। इसकी जानकारी मिलने पर राजेश दुर्गा और बच्चों को लेकर राजस्थान लौट गया था। इस बीच चंद्रप्रकाश हरदेव मेघवंशी राजस्थान पहुंचा और दुर्गा को भगा ले आया।
प्रेमी के साथ रह रही थी आरोपी
5 दिसंबर को जगदीश और राजेश मिलकर दुर्गा और चंद्रप्रकाश को खोज रहे थे तो उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि दुर्गा और चंद्रप्रकाश दोनों हरदोना में ही है। जब शाम 6.30 बजे वे मजदूरों के रहनेवाले उस घर के पास पहुंचे तो घर के सामने खुली जगह पर चंद्रकाश मेघवंशी उन्हें नजर आ गया और राजेश और चंद्रप्रकाश के बीच पत्नी को भगाकर ले जाने को लेकर विवाद होने लगा इस बीच चंद्रप्रकाश ने दुर्गा उर्फ जिया को आवाज लगाई उसने ऊपरी मंजिल से तलवार नीचे फेंकी।
यह भी पढ़ें – IndiGo Crisis: फ्लाइट रद्द तो ट्रेनों पर टूटी भीड़, 9 दिसंबर तक ट्रेनें फुल, AC क्लास में भी रिग्रेट
तलवार हाथ में आते ही चंद्रप्रकाश ने राजेश पर वार करना शुरू कर दिया। जगदीश जान बचाकर तुरंत भागा और पुलिस को लेकर आया तब तक राजेश की मौत हो चुकी थी।जगदीश के अनुसार चंद्रप्रकाश और दुर्गा के बीच प्रेमसंबंध स्थापित हो गए थे। इस प्रेम संबंधों में रूकावट बन रहे पति राजेश को दोनों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
उक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौगुले के मार्गदर्शन में थानेदार सुमित परतेकी, सपुनि लक्ष्मण लोकरे, डीबी इंचार्ज पुलिस उपनिरीक्षक दीपक ठाकरे, सफौ किशोर तुमराम, पु।हवा। विक्की निर्वाण, रामेश्वर चाहरे, कैलास आलम, अनुप डांगे, अवधेश सिंग ठाकूर, महेश बोलगोडवार, अशोक मडावी, शफीक शेख, राजीव दुबे, बालाजी यामलवाड, रमेश बस्सी ने की।
Bihar rajura wife lover husband murder sword case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
Jul 02, 2026 | 04:41 PMइस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
Jul 02, 2026 | 04:40 PMगड़चिरोली में बारिश शुरू होते ही खरीफ बुआई तेज: जिले में 14,676 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, यूरिया का संकट नहीं
Jul 02, 2026 | 04:40 PMमै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














