- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Zp School 19 Students Ill After Iron Tablets Overdose Bhadrawati News
चंद्रपुर के स्कूल में बच्चों ने टॉफी समझकर निगलीं एनीमिया की गोलियां, 19 छात्र अस्पताल में भर्ती; जांच शुरू
Chandrapur News: चंद्रपुर में जिला परिषद स्कूल के 19 छात्रों ने शिक्षकों की गैरमौजूदगी में ज्यादा आयरन गोलियां खा लीं। तबीयत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के आदेश दिए गए।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Chandrapur Iron Tablets Overdose Case: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक जिला परिषद स्कूल के 19 छात्र एनीमिया रोधी (Iron/Folic Acid) गोलियों का अत्यधिक सेवन करने से बीमार पड़ गए हैं। यह घटना भद्रावती तहसील के भामदेली गांव की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को पुष्टि की कि सभी बच्चों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
कैसे हुआ यह हादसा?
नियम के अनुसार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को कुपोषण और एनीमिया से बचाने के लिए हर सोमवार को आयरन की गोलियां दी जाती हैं। यह गोलियां शिक्षकों की निगरानी में ही दी जानी चाहिए। हालांकि, भामदेली के इस स्कूल में मंगलवार को कुछ अलग ही हुआ। बताया जा रहा है कि शिक्षकों की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए बच्चों ने अलमारी या बैग में रखी इन गोलियों को निकाल लिया और बड़ी मात्रा में इनका सेवन कर लिया। संभवतः बच्चों ने इसे ‘टॉफी’ या कोई मीठी गोली समझकर खा लिया।
बुधवार रात बिगड़ी तबीयत
चंद्रपुर जिला स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कटारे ने बताया कि आयरन की गोलियां खाने के अगले दिन यानी बुधवार रात को बच्चों की हालत खराब होने लगी। कुल 19 छात्रों ने सिर चकराने, जी मिचलाने और अत्यधिक बेचैनी की शिकायत की। स्कूल प्रशासन और परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और बच्चों को चंद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Solapur News: नॉर्थ सोलापुर में BJP-NCP की कांटे की टक्कर, बदले राजनीतिक समीकरण
ठाणे में फ्लाईओवर निर्माण के लिए 1800 से ज्यादा पेड़ों की कटाई पर विरोध, राकांपा (एसपी) का आंदोलन तेज
अकोला: विवाहिता के उत्पीड़न मामले में 6 आरोपियों पर मामला दर्ज; मायके से पैसे लाने के लिए दी जा रही थी दबाव
Ajit Pawar Plane Crash Update: जल्द आएगी DGCA की रिपोर्ट, रोहित पवार ने ‘साजिश’ का आरोप लगा कर बढ़ाई हलचल
स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति
अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, भर्ती किए गए 19 बच्चों में से 16 की हालत अब पूरी तरह स्थिर है। हालांकि, 3 बच्चों की स्थिति को देखते हुए उन्हें अभी भी डॉक्टरों की कड़ी निगरानी (Observation) में रखा गया है। गनीमत यह रही कि समय रहते बच्चों को इलाज मिल गया, वरना आयरन ओवरडोज अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता था।
यह भी पढ़ें:- नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027: मानसून से निपटने को टेंट सिटी होगी पूरी तरह ‘स्टॉर्म प्रूफ’, AI से संभलेगी भीड़
जिला परिषद CEO ने दिए जांच के आदेश
इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पुलकित सिंह ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सवाल यह उठ रहे हैं कि बच्चों के हाथ इतनी बड़ी मात्रा में दवाएं कैसे लगीं और उस समय स्कूल का स्टाफ कहां था?
Chandrapur zp school 19 students ill after iron tablets overdose bhadrawati news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Solapur News: नॉर्थ सोलापुर में BJP-NCP की कांटे की टक्कर, बदले राजनीतिक समीकरण
Feb 13, 2026 | 03:03 PMबांग्लादेश चुनाव: बॉर्डर के पास जमात-ए-इस्लामी की बड़ी जीत, भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, क्या बढ़ेगी टेंशन?
Feb 13, 2026 | 03:01 PMठाणे में फ्लाईओवर निर्माण के लिए 1800 से ज्यादा पेड़ों की कटाई पर विरोध, राकांपा (एसपी) का आंदोलन तेज
Feb 13, 2026 | 03:01 PMभारत-पाक बॉर्डर पर बसे अंतिम गांव गए हो क्या आप? इस फेमस टूरिस्ट प्लेस पर ऐसे पहुंचें
Feb 13, 2026 | 02:59 PMबांग्लादेश में BNP की जीत पर शायना एनसी ने तारिक रहमान को दी बधाई, राहुल गांधी पर साधा निशाना
Feb 13, 2026 | 02:56 PMअकोला: विवाहिता के उत्पीड़न मामले में 6 आरोपियों पर मामला दर्ज; मायके से पैसे लाने के लिए दी जा रही थी दबाव
Feb 13, 2026 | 02:54 PMAjit Pawar Plane Crash Update: जल्द आएगी DGCA की रिपोर्ट, रोहित पवार ने ‘साजिश’ का आरोप लगा कर बढ़ाई हलचल
Feb 13, 2026 | 02:51 PMवीडियो गैलरी

माफियाओं के घर के आगे खड़ा है सरकार का बुलडोजर, CM योगी पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान
Feb 13, 2026 | 02:24 PM
हायर और फायर नीति से दलित-पिछड़ा वर्ग होगा तबाह? संसद में चंद्रशेखर रावण ने श्रम सुधारों को बताया ‘खतरनाक’
Feb 12, 2026 | 10:12 PM
जेल में बंद राजपाल के लिए मसीहा बनी फिल्म इंडस्ट्री! सलमान से सोनू सूद तक; 12 दिग्गजों ने की करोड़ों की मदद
Feb 12, 2026 | 10:06 PM
सऊदी अरब की शादी में मेहमानों को बांटे गए 24 कैरेट सोने के बिस्किट? वायरल वीडियो की सच्चाई ने सबको चौंकाया
Feb 12, 2026 | 09:58 PM
महुआ मोइत्रा का नोएडा पुलिस पर गंभीर आरोप, आरोपी को भगाने में की मदद; अमित मालवीय का नाम आया सामने- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:33 PM
नासिक में मनसे की गुंडागर्दी! कोचिंग सेंटर में घुसकर स्टाफ को जड़ा थप्पड़, हिंदी बोलने पर हुआ बवाल- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:26 PM










