- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Shivajinagar Murder Shifa Case Solved Couple Arrested Jealousy
शिफा हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, दिनदहाड़े मर्डर से दहली थी मुंबई, जलन की आग में प्रेमी जोड़े ने रचा खेल
Mumbai Shivajinagar Murder Case: मुंबई के शिवाजीनगर में शिफा हत्याकांड का खुलासा। 12 घंटे में प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार। ईर्ष्या और प्रेम संबंधों के विवाद में दिनदहाड़े मारी थी गोली।
- Written By: प्रिया जैस

शिफा हत्याकांड (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Shifa Murder Mystery Solved: मुंबई के शिवाजीनगर इलाके में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। मंगलवार की दोपहर 19 वर्षीय युवती शिफा की सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई थी। इस मामले की गुत्थी अब पुलिस ने सुलझा ली। फुरकानिया क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस वारदात के मामले में मुंबई पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है।
इस घटना को एकतरफा महिला अपराध माना जा रहा था। जांच में पता चला कि इसके पीछे प्रेम और ईर्ष्या से जुड़ी खतरनाक साजिश शामिल है। घटना 10 फरवरी मंगलवार दोपहर की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फुरकानिया इलाके में अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
कुछ ही देर में पता चला कि 19 साल की शिफा को बेहद नजदीक से गोली मारी गई है। गंभीर रूप से घायल शिफा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
विकास बनाम पर्यावरण: नवी मुंबई प्रोजेक्ट पर मंथन, अंडरपास के लिए पेड़ों की बलि? IIT टीम ने किया निरीक्षण
मुंबई में उत्सव के साथ सेवा, महाराष्ट्र दिवस पर 100 महिलाओं को सिलाई मशीन; आत्मनिर्भरता की पहल
मुंबई: अब छिप नहीं सकेगा नकली पनीर, खाने में पारदर्शिता जरूरी; महाराष्ट्र में नया नियम लागू
Mumbai Minor Molestation Case: वर्ली में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
12 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन की टीम ने तुरंत जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर-अंदर इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस वारदात में मुख्य आरोपी महिला: उम्र 25 वर्ष, पुरुष आरोपी: उम्र 23 वर्ष शामिल है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि हत्या की साजिश प्रेम संबंधों में उपजे विवाद और ईर्ष्या के कारण रची गई थी।
यह भी पढ़ें – गोंदिया की उस फाइल में क्या था? अजित पवार प्लेन क्रैश में नया मोड़, नाना के बयान से पटेल पर मुड़ी शक की सुई!
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
जोनल डीसीपी समीर शेख ने बताया कि मृतक शिफा और आरोपियों के बीच लंबे समय से व्यक्तिगत विवाद चल रहा था। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी महिला ने अपने पुरुष साथी के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया।
मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या में इस्तेमाल हथियार के स्रोत और इस साजिश में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका का पता लगाया जा सके। पुलिस के अनुसार, जांच अभी जारी है और आगे और खुलासे हो सकते हैं।
Mumbai shivajinagar murder shifa case solved couple arrested jealousy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
FY25 में ईडी को बड़ी सफलता! 81,422 करोड़ की संपत्तियों की हुई जब्ती, फिर भी पेंडिंग हैं 2,400 से ज्यादा मामले
May 02, 2026 | 09:54 AMMP में देर रात निगम-मंडलों में नियुक्तियां, नए चेहरों को जिम्मेदारी से सियासी हलचल तेज
May 02, 2026 | 09:41 AMआज देश के करोड़ों मोबाइल पर एक साथ बजेगा सायरन, सरकार कर रही है ये बड़ी टेस्टिंग, जानें क्या है पूरा मामला
May 02, 2026 | 09:35 AMKL Rahul ने रचा इतिहास! रोहित-कोहली को पीछे छोड़ बने ‘सिक्सर किंग’, इस लिस्ट की टॉप में बनाई जगह
May 02, 2026 | 09:26 AMMumbai Central Railway Mega Block: रात में मेगा ब्लॉक से सेवाएं प्रभावित, दिन में परीक्षा के लिए सुचारू संचालन
May 02, 2026 | 09:24 AMविकास बनाम पर्यावरण: नवी मुंबई प्रोजेक्ट पर मंथन, अंडरपास के लिए पेड़ों की बलि? IIT टीम ने किया निरीक्षण
May 02, 2026 | 09:15 AMMumbai BMC Budget 2026-27 को मंजूरी: 80,952 करोड़ के प्रस्ताव पर 94 घंटे चर्चा के बाद मुहर
May 02, 2026 | 08:58 AMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM













